Responsive Scrollable Menu

Bhavnath Shivratri Mela के लिए गुजरात सरकार की व्यापक तैयारियां, 195 अतिरिक्त बसें चलेंगी

गुजरात के सुप्रसिद्ध भवनाथ महाशिवरात्रि मेले का आगाज हो गया है. जूनागढ़ जिले के गिरनार की तलहटी में आयोजित प्रसिद्ध भवनाथ महाशिवरात्रि मेले के लिए गुजरात सरकार ने व्यापक और सुव्यवस्थित तैयारियां कर ली हैं. राज्य सड़क परिवहन निगम ने श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए 195 अतिरिक्त बसें चलाने और 7,800 से अधिक अतिरिक्त फेेरे संचालित करने की घोषणा की है. सरकार मेले के लिए 80 बसें जूनागढ़ बस स्टेशन से भावनाथ के बीच चला रही है. वहीं, 115 बसें राज्य के विभिन्न जिलों से सीधा भवनाथ पहुंचेंगी. 

लाइट-एंड-साउंड शो की व्यवस्था भी है

सीएम भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में गुजरात पवित्र यात्राधाम विकास बोर्ड और जिला प्रशासन ने मेले के सुचारू संचालन के लिए विशेष इंतजाम किए. उन्होंने सुरक्षा, बैरेकेडिंग, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और लाइट-एंड-साउंड शो की व्यवस्था की गई. सरकार की सक्रिय और दूरदर्शी भूमिका से श्रद्धालुओं को सुविधाजनक, सुरक्षित और आध्यात्मिक अनुभव सुनिश्चित किया जाएगा. 

पांच दिनों तक चलेगा मेला

मेला पांच दिनों तक चलता है. पांच दिवसीय धार्मिक मेले का शुभारंभ बुधवार को भवनाथ मंदिर पर पारंपरिक ध्वजारोहण के साथ हुआ. डिप्टी सीएम हर्ष सांघवी ने उद्धाटन शोभायात्रा की अध्यक्षता की. इसमें देशभर से आए साधु-संतों का विधिवत स्वागत किया गया. पहली बार मेले में डमरू यात्रा को शामिल किया गया, जिसने भगवान शिव की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को दिखाया. शोभायात्रा 11 फरवरी को शाम सात बजे से भवनाथ प्रवेश द्वार से मंदिर तक निकाली गई.  

 

Continue reading on the app

भारत में तेजी से बढ़ रहा डिजिटल लेनदेन, डिजिटल पेमेंट इंडेक्स पहली बार 500 के पार

मुंबई, 12 फरवरी (आईएएनएस)। भारत में डिजिटल लेनदेन में तेजी से इजाफा हो रहा है, इससे भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) का डिजिटल पेमेंट इंडेक्स (डीपीआई) बढ़कर पहली बार 500 के पार 516.76 (सितंबर 2025 तक) पर पहुंच गया है, जो कि मार्च 2025 में 493.22 था।

केंद्रीय बैंक ने कहा कि आरबीआई-डीपीआई में वृद्धि का मुख्य कारण देश भर में भुगतान प्रदर्शन और भुगतान सहायक कारकों जैसे मापदंडों में मजबूत वृद्धि थी।

आरबीआई 1 जनवरी, 2021 से डिजिटल पेमेंट इंडेक्स प्रकाशित कर रहा है, जिसमें मार्च 2018 को आधार वर्ष माना गया है जिससे देश भर में भुगतान के डिजिटलीकरण की सीमा का आकलन किया जा सके।

मार्च 2018 की आधार अवधि को 100 अंक दिए गए थे। एक वर्ष बाद मार्च 2019 में यह सूचकांक बढ़कर 153.47 हो गया। 2021 से यह सूचकांक हर छह महीने में प्रकाशित किया जाता है और पिछले कुछ वर्षों में इसमें तेजी से वृद्धि देखी गई है। आरबीआई-डीपीआई में वृद्धि का मुख्य कारण देश भर में भुगतान प्रदर्शन और भुगतान सहायक कारकों जैसे मापदंडों में मजबूत वृद्धि है।

डिजिटल पेमेंट इंडेक्स में पांच व्यापक मापदंड शामिल हैं जो देश में समय के साथ डिजिटल भुगतान के विस्तार और प्रसार को मापते हैं।

इन मापदंडों में भुगतान को सुगम बनाने वाले कारक का भार 25 प्रतिशत है, जबकि मांग पक्ष के भुगतान अवसंरचना वाले कारक का भार 10 प्रतिशत, आपूर्ति पक्ष के भुगतान अवसंरचना वाले कारक का भार 10 प्रतिशत,भुगतान प्रर्दशन का भार सबसे अधिक 45 और उपभोक्ता केंद्रितता का भार सबसे कम 5 प्रतिशत है। प्रत्येक मापदंड में उप-मापदंड भी शामिल हैं, जिनमें विभिन्न मापने योग्य संकेतक शामिल हैं।

देश में डिजिटल भुगतान के उपयोग को बढ़ावा देने में यूपीआई ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) को लेनदेन की मात्रा के आधार पर दुनिया की सबसे बड़ी खुदरा त्वरित भुगतान प्रणाली के रूप में मान्यता दी है। यह जानकारी आईएमएफ की जून 2025 की रिपोर्ट ग्रोइंग रिटेल डिजिटल पेमेंट्स (द वैल्यू ऑफ इंटरऑपरेबिलिटी) में दी गई थी।

इसके अलावा, एसीआई वर्ल्डवाइड की प्राइम टाइम फॉर रियल-टाइम 2024 रिपोर्ट के अनुसार, यूपीआई वैश्विक रियल-टाइम भुगतान प्रणाली में 49 प्रतिशत हिस्सेदारी और 129.3 बिलियन लेनदेन की मात्रा के साथ शीर्ष पर है। ब्राजील 14 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी और 37.4 प्रतिशत लेनदेन की मात्रा के साथ दूसरे स्थान पर है, इसके बाद थाईलैंड 8 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी और 20.4 बिलियन लेनदेन की मात्रा के साथ तीसरे स्थान पर है। चीन 6 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी और 17.2 बिलियन लेनदेन की मात्रा के साथ चौथे स्थान पर है।

--आईएएनएस

एबीएस/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

बीजेपी विधायक बी बसवराज बेंगलुरु एयरपोर्ट से गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की थी अग्रिम जमानत, जानें क्या है पूरा मामला

बेंगलुरु: कर्नाटक में एक बड़े राजनीतिक घटनाक्रम में, भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक बायराती बसवराज को सीआईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से उस वक्त हिरासत में लिया गया, जब वह अहमदाबाद से शहर लौट रहे थे। यह गिरफ्तारी एक हाई-प्रोफाइल हत्या के मामले में हुई है, … Thu, 12 Feb 2026 23:00:41 GMT

  Videos
See all

Vande Mataram Controversy: Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम के खिलाफ कैसे? #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-12T17:32:02+00:00

Aaj Ki Taaja Khabar Live: 13 February 2026 | PM Modi | Rahul Gandhi | Owaisi | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-12T17:40:53+00:00

Bangladesh Election : कट्टरपंथी यूनुस का टाइम खत्म! |BNP |Jamat |Yunus | R.Bharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-12T17:30:30+00:00

Breaking : ब्रह्मोस के साथ ‘हार्ड पावर’ मैसेज, सीएम योगी का नया यूपी विजन आया सामने #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-12T17:32:27+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers