Responsive Scrollable Menu

Mothers Day 2026 पर लफ्जों से बयां करें मां के लिए अपना प्यार, भेजें कुछ खूबसूरत संदेश

मां दुनिया का एक ऐसा शख्स जो अपने बच्चे से बिना किसी शर्त के बेइंतहा मोहब्बत करती है। खुद की हर चीज को अधूरा छोड़कर परिवार और बच्चों के सपने कैसे पूरा करना है, ये एक मां को अच्छी तरह आता है। बच्चों और परिवार के लिए अपना सब कुछ न्यौछावर करने वाली मां के लिए कोई एक दिन काफी नहीं है।

हम अपनी मां के प्रति प्यार जता सकें, उनके समर्पण के प्रति कृतज्ञता दिखा सकें। हर साल मदर्स डे सेलिब्रेट किया जाता है। इस साल 10 मई को यह खास दिन मनाया जा रहा है। आप अपनी मां को स्पेशल फील करवाने के लिए उन्हें खास अंदाज में विश कर सकते हैं। हम आपके लिए कुछ विशेज लेकर आए हैं, जो आपकी मम्मी का दिल खुशियों से भर देंगी।

मदर्स डे विशेज

तेरे बिना नींद नहीं आती, तेरे बिना चैन नहीं मिलता।
मां बस तू पास रह, तेरे बिना दिल नहीं बहलता।

तेरी दुआ है मेरा सबसे बड़ा कवच है, तेरा प्यार मेरे सबसे बड़ी ताकत है।
मां तू है तो सब कुछ है, तेरे बिना सब कुछ अधूरा है।

मां वो शब्द है जिसमें पूरी दुनिया की ममता समाई होती है।
हैप्पी मदर्स डे मां

दुनिया के कोई अगर सबसे खास है, तो वो मेरी मां है।

मां की ममता से बड़ा कोई खजाना नहीं,
मां के बिना इस दुनिया में कोई ठिकाना नहीं।

मां का प्यार हर दर्द की दवा होता है,
मां का आशीर्वाद ही सबसे बड़ा सहारा होता है।

उसके होंठों पर कभी बद्दुआ नहीं होती,
बस एक मां है जो कभी खफा नहीं होती।

मम्मी बस एक शब्द नहीं, पूरी दुनिया है मेरी।
तेरे बिना कुछ भी नहीं, तेरी हंसी है सबसे बड़ी खुशी।

तेरा हाथ सिर पर है, तो डरना कैसा?
तेरी दुआओं का असर है मां, वरना इतना आसान कहां था जीना।

Continue reading on the app

मौत का सफर बना समुद्री रास्ता, जिबूती के पास नाव पलटने से 139 प्रवासियों की गई जान; मृतकों में बच्चे भी

जिबूती के तट के पास करीब 350 प्रवासियों को ले जा रही एक नाव के पलटने से कम से कम 139 लोगों की मौत हो गई है, जिनमें 15 बच्चे भी शामिल हैं। 84 से ज्यादा लोग अभी भी लापता हैं।

Continue reading on the app

  Sports

केरल फतह के बाद थाईलैंड लक्ष्य! पिकलबॉल चैंपियनशिप में धार के इन चार खिलाड़ियों का दम, गोल्ड जीतकर बढ़ाया मान

Pickleball Champion: धार के पिकलबॉल खिलाड़ियों ने नेशनल चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल हासिल कर धार सहित मध्यप्रदेश का नाम रोशन किया है. इतना ही नहीं इन चारो खिलाड़ियों का वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए भी चयन हुआ है और ये थाईलैंड में आयोजित होने वाले वर्ल्ड पिकलबॉल चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे. Thu, 15 Oct 2026 12:08:18 +0530

  Videos
See all

Shardiya Navratri 5th Day 2026 | शारदीय नवरात्रि के 5वें दिन करें स्कंदमाता की पूजा | Puja Vidhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-15T04:05:40+00:00

Rajasthan News: बेकाबू ट्रैक्टर ने महिला को रौंदा, दर्दनाक मौत | Tractor Accident | CCTV Footage #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-15T04:00:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers