Responsive Scrollable Menu

IND vs NAM: संजू सैमसन को 11 साल बाद मिली ये खुशी, दिल्ली में एक बड़ा सपना हुआ पूरा

Sanju Samson: भारतीय स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को टी20 वर्ल्ड कप में पहला मैच खेलने में 11 साल लग गए हैं. संजू सैमसन ने 2015 में अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था, लेकिन अब 11 साल बाद उन्हें टी20 वर्ल्ड कप में डेब्यू करने का मौका मिला है. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में संजू सैमसन नामीबिया के खिलाफ अपना टी20 वर्ल्ड कप डेब्यू मैच खेल रहे हैं. 

Continue reading on the app

नेपाल: काठमांडू एयरपोर्ट के आसपास एक महीने तक विरोध-प्रदर्शनों पर रोक

काठमांडू, 12 फरवरी (आईएएनएस)। काठमांडू प्रशासन ने त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और उसके आसपास के क्षेत्रों में पांच से अधिक लोगों के किसी भी प्रकार के विरोध-प्रदर्शन पर शुक्रवार से एक महीने के लिए प्रतिबंध लगा दिया है।

जिला प्रशासन कार्यालय (डीएओ), काठमांडू ने यह आदेश जारी करते हुए कहा कि कुछ समूह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे परिसर में प्रदर्शन की योजना बना रहे थे। इसके मद्देनजर हवाई अड्डे के पूरे परिसर और आसपास के इलाकों में भूख हड़ताल, धरना, घेराव, रैली, प्रदर्शन और पांच से अधिक लोगों की सभा पर रोक लगाई गई है।

प्रतिबंधित क्षेत्र में एयरपोर्ट के मुख्य प्रवेश द्वार से लेकर पूरे एयरपोर्ट परिसर तक की सभी सड़कें, घरेलू और अंतरराष्ट्रीय टर्मिनल क्षेत्र, पार्किंग क्षेत्र और हवाई अड्डे की परिधि के भीतर आने वाले सभी स्थान शामिल हैं।

डीएओ ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा और उसके आसपास का क्षेत्र अत्यंत संवेदनशील है। प्रशासन के अनुसार, “भूख हड़ताल, धरना, घेराव, रैली और प्रदर्शन जैसे कार्यक्रम उग्र भीड़ द्वारा तोड़फोड़, आगजनी और अन्य अवांछनीय गतिविधियों को जन्म दे सकते हैं। इससे झड़प, हिंसा और कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने की आशंका है, जिससे आवश्यक सेवाएं, सार्वजनिक परिवहन, सार्वजनिक संपत्ति और शांति-व्यवस्था प्रभावित हो सकती है।”

हालांकि, प्रशासन ने स्पष्ट किया कि वह नेपाल के संविधान के तहत नागरिकों के अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, शांतिपूर्ण और बिना हथियार सभा करने तथा विरोध कार्यक्रमों में भाग लेने के अधिकार के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। यह अधिकार अन्य क्षेत्रों में लागू रहेगा।

डीएओ ने प्रदर्शन आयोजकों से अन्य स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित करने से पहले पूर्व सूचना देने का आग्रह किया है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि किसी सरकारी, सार्वजनिक या निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचता है, तो कानून के अनुसार क्षति का आकलन कर उसकी भरपाई आयोजकों से ही वसूली जाएगी।

--आईएएनएस

डीएससी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

IND vs NAM: कोहली ने 2016 में बनाया जो रिकॉर्ड, हार्दिक पंड्या ने T20 वर्ल्ड कप 2026 में की उसकी बराबरी

नामीबिया के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में हार्दिक पंड्या ने सिर्फ 28 गेंदों में 52 रन की पारी खेली. इसके बाद उन्होंने 4 ओवर के स्पैल में 21 रन देकर 2 विकेट लिए और इसके लिए प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड से सम्मानित हुए. Fri, 13 Feb 2026 00:17:48 +0530

  Videos
See all

Russia Oil Trade News : ट्रेड डील के बीच रूस-भारत संबंधों पर बड़ा अपडेट ! US India Deal | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-12T19:00:17+00:00

Kanpur Lamborghini Case : लैंबोर्गिनी केस में दोषी कौन? | Shivam Mishra | R.Bharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-12T18:40:01+00:00

CM Yogi X Cover Image : योगी का 'ब्रह्मोस' अवतार ! | Breaking News | R.Bharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-12T18:50:00+00:00

Could China cutting CO2 be good news for the planet? | Global News Podcast #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-12T19:13:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers