ट्रंप के वीडियो और भारत-रूस संबंधों पर विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट की स्थिति, जानें क्या कहा
फ्रांस के राष्ट्रपति जल्द ही भारत आएंगे. इस दौरान वे द्विपक्षीय वार्ता करेंगे और दिल्ली में आयोजित एआई समिट 2026 में शामिल होंगे. खुद विदेश मंत्रालय ने इस बात की जानकारी दी है. विदेश मंत्रालय ने बताया कि भारत और फ्रांस के बीच रणनीतिक संबंध मजबूत हुए हैं. हमें विश्वास है कि राष्ट्रपति मैक्रों का ये दौरा दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत किया जाएगा. फ्रांसीसी राष्ट्रपति के भारत दौरे से रक्षा सहयोग को नई दिशा देने में मदद मिलेगी.
ट्रंप के पीएम मोदी पर बयान
गुरुवार को विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उन्होंने कहा कि मैंने ट्रंप के वीडियो ‘मैं उनके पॉलिटिकल करियर को बर्बाद नहीं करना चाहता’ को नहीं देखा. उन्होंने साफ किया कि अगर ऐसा कोई वीडियो है तो वे उस पर कार्रवाई करेंगे. उन्होंने हरदीप सिंह पुरी के बयान पर कहा कि इस मामले में लिखित और मौखिक दोनों प्रकार के स्पष्टीकरण पहले ही दे दिए गए हैं.
भारत-रूस व्यापार और सहयोग
भारत और रूस के द्विपक्षीय संबंधों पर रणधीर ने कहा कि भारत और रूस के बीच व्यापार, लोगों के बीच संपर्क, रक्षा सहयोग, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और अन्य क्षेत्रों में लगातार सहयोग और बातचीत चल रही है. सभी पहलू हमारे द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बना रहे हैं.
बोर्ड ऑफ पीस में शामिल होने पर क्या बोलें ट्रंप?
अमेरिका द्वारा बोर्ड ऑफ पीस में भारत को शामिल करने के निमंत्रण पर भी विदेश मंत्रालय ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि अमेरिका की ओर से ये प्रस्ताव मिला है. भारत इसे गंभीरता से देख रहा है. हमारे प्रधानमंत्री ने इस पहल का स्वागत किया है. खासकर गाजा में, जिससे वहां शांति का रास्ता साफ हो जाता है. बोर्ड में शामिल होने के प्रस्ताव का भारत मूल्यांकन कर रहा है.
IND vs NAM: नामीबिया ने जीता टॉस, भारत पहले करेगा बैटिंग, अभिषेक शर्मा-सिराज प्लेइंग 11 से बाहर, बुमराह की एंट्री
IND vs NAM: भारत और नामीबिया के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 18वां मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है. नामीबिया के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. यानी अब टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करने उतरेगी. टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से ओपनर अभिषेक शर्मा बाहर हो गए हैं. वहीं मोहम्मद सिराज की जगह जसप्रीत बुमराह की प्लेइंग 11 में एंट्री हुई है.
अभिषेक शर्मा हुए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस के दौरान बताया कि सूर्यकुमार यादव प्लेइंग 11 से बाहर हो गए हैं, क्योंकि वो पूरी तरह से फिट नहीं हैं. उनकी जगह संजू सैमसन की प्लेइंग 11 में एंट्री हुई है. यानी अब ईशान किशन के साथ संजू सैमसन ओपनिंग करने उतरेंगे. वहीं मोहम्मद सिराज बाहर हुए हैं. उनकी जगह जसप्रीत बुमराह की प्लेइंग 11 में वापसी हुई है. बता दें कि पहले मैच में जसप्रीत बुमराह की जगह मोहम्मद सिराज खेले थे.
ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11:
भारत की प्लेइंग 11: संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती.
नामीबिया की प्लेइंग 11: लॉरेन स्टीनकैंप, जनवरी फ्राइलिनक, जनवरी निकोल लोफ्टी-ईटन, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जे जे स्मिट, जेन ग्रीन (विकेटकीपर), रुबेन ट्रम्पेलमैन, मालन क्रूगर, बर्नार्ड शोल्ट्ज़, बेन शिकोंगो, मैक्स हेंगो.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation



















