गाना खत्म तो जिंदगी भी खत्म... सलमा सुल्ताना मर्डर केस में 8 साल बाद चश्मदीद की गवाही से हिल गया छत्तीसगढ़
Salma Sultana Murder Case: छत्तसीगढ़ की कोरबा की पत्रकार सलमा सुल्ताना हत्याकांड में 8 साल बाद अदालत में हुआ खुलासा रूह कपा देने वाला है. मौका-ए-वरदात की चश्मदीद कोमल सिंह राजपूत ने एडिशनल सेशंस जज गरिमा शर्मा की अदालत में बताया है कि हत्या के बाद मुख्य आरोपी मधुर साहू के चेहरे पर न तो कोई पछतावा था और न ही कोई डर. उसने अपनी लिव-इन पार्टनर सलमा का गला घोंटने के बाद जो किया, वह उसकी क्रूर मानसिकता को दर्शाता है. हत्या के वक्त में मधुर के एक हाथ में एक जलता हुआ सिगरेट था. वह लाश के पास बैठकर सिगरेट पी और सलमा का पसंदीदा गाना 'तुझसे नाराज नहीं जिंदगी, हैरान हूं मैं...' गुनगुनाया. जानिए कोर्टरूम में और क्या-क्या हुआ?
दही और एलोवेरा से कम करें चेहरे की टैनिंग, 2 हफ्ते में निखार देगा यह घरेलू फेस पैक
धूप की वजह से चेहरे या शरीर पर टैनिंग हो जाए तो त्वचा मुरझाई हुई दिखने लगती है. ऐसे में लोग पार्लर में पैसे खर्च करते हैं, लेकिन अब घर पर भी आसान उपाय से टैनिंग कम की जा सकती है. ब्यूटी एक्सपर्ट रागनी के अनुसार, दही और एलोवेरा जेल का फेस पैक टैन हटाने में मददगार है. दही में मौजूद लैक्टिक एसिड और एलोवेरा के गुण त्वचा को साफ और निखरा बनाने में सहायक होते हैं. नियमित उपयोग से कुछ ही हफ्तों में त्वचा की रंगत में सुधार देखा जा सकता है और टैनिंग धीरे-धीरे कम होने लगती है. फेस पैक बनाने का तरीका जानने के लिए देखें वीडियो..
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18

















