Responsive Scrollable Menu

₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, Xiaomi और Motorola के इन मॉडल पर मिल रहे ऑफर

फेस्टिव सीजन में 55 इंच का नया QLED Smart TV खरीदने की सोच रहे हैं, तो Amazon और Flipkart पर Samsung, Xiaomi, TCL, Acerpure और Motorola के टीवी पर मिल रहे ऑफर्स देख सकते हैं. इनकी कीमत ₹31,999 से शुरू हो रही है, जबकि Samsung Neo QLED टीवी ₹67,990 में उपलब्ध है. अगर आपका बजट ₹35,000 से कम है, तो Motorola और Xiaomi के विकल्प देख सकते हैं. वहीं, प्रीमियम पिक्चर क्वालिटी और AI फीचर्स के लिए Samsung पर विचार कर सकते हैं. खरीदने से पहले मौजूदा कीमत, बैंक ऑफर और वारंटी की जानकारी जरूर चेक करें.

Continue reading on the app

“छात्रों की गूँज” मिमिक्री विवाद: सिंधिया बोले- ये जोक नहीं था, भारत की हर माँ पर मजाक था, राहुल गांधी पर साधा निशाना

मध्य प्रदेश के इंदौर में 19 सितम्बर को आयोजित राहुल गांधी के छात्रों की गूँज कार्यक्रम में हुआ मिमिक्री विवाद अभी शांत नहीं हुआ है सोशल मीडिया से लेकर मेन स्ट्रीम मीडिया में इसे लेकर चर्चा जारी है, कांग्रेस और उनकी समर्थक पार्टियों के नेता भले ही राहुल गांधी का बचाव कर रहे हैं लेकिन भारतीय जनता पार्टी के नेता लगातार हमलावर हैं इसी क्रम में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है।

युवाओं के मुद्दे उठाने के लिए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने छात्रों की गूँज कार्यक्रम लॉन्च किया है अब तक इसके पांच कार्यक्रम कर चुके हैं, पांचवा आयोजन इंदौर में 19 सितम्बर को हुआ था जो विवादों में घिर गया है, हालाँकि कार्यक्रम में भारी भीड़ थी युवाओं की संख्या भी लाखों में बताई गई है लेकिन मंच पर राहुल गांधी ने जो कामेडियन के साथ किया उसने पूरा विवाद खड़ा कर दिया जिसमें छात्रों के असली मुद्दे दब गए।

मिमिक्री बनी विवाद की वजह 

मीडिया में भी राहुल गांधी के कार्यक्रम की चर्चा है, भाजपा के नेता पीएम मोदी की मिमिक्री के दौरान उनके “माँ को कुर्सी दो” वाले एक्ट को लेकर हमलावर है और उसे एक माँ का अपमान बता रहे हैं, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी इसकी कड़ी निंदा की है और राहुल गांधी पर निशाना साधा है।

देश की जनता कांग्रेस को देगी जवाब 

ग्वालियर में मीडिया से बात करते हुए सिंधिया ने कहा जो लोग  भारत की सनातन परंपरा का सम्मान नहीं करते उनकी जितनी भी निंदा की जाए कम है, उन्होंने कहा ये कोई जोक नहीं था ये भारत की हर माँ का मजाक था,  सिंधिया बोले देश के विपक्ष के नेता खुले मंच पर जब किसी माँ की खिल्ली उड़ाई जाये और वे जोर से ठहाके लगायें इससे बड़ी निंदा की कोई बात नहीं हो सकती इसका जवाब देश की जनता कांग्रेस को जरुर देगी।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs WI: भारत-वेस्टइंडीज के बीच रद्द होगा आखिरी टी20 मैच? मंडरा रहा बड़ा खतरा

IND vs WI 5th T20I: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना है. इस मुकाबले पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है. Fri, 16 Oct 2026 10:27:58 +0530

  Videos
See all

Desh Ki Pathshala: 250 के चक्कर में CM की कुर्सी गंवाई? कौन है वो नेता! बड़ा खुलासा | Kissa Ansuna #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-16T07:16:04+00:00

CP CJP Protest LIVE: कनॉट प्लेस में जहां होगा प्रदर्शन वहां से ग्राउंड रिपोर्ट | Abhijeet Dipke #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-16T07:16:17+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers