Responsive Scrollable Menu

हवाई यात्रा में अब नहीं ले जा सकेंगे यह पावर बैंक, आग लगने की घटना के बाद DGCA ने लगाया बैन

नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने उड़ानों में पावर बैंक के एक विशेष मॉडल को ले जाने और इस्तेमाल करने पर प्रतिबंध लगा दिया है. डीजीसीए ने 29 सितंबर को जारी सूचना में ‘मोबिकिन्स एमके-पीबी-04’ (Mobikins MK-PB-04) पावर बैंक में आग लगने की हालिया घटना का हवाला देते हुए यह फैसला लिया.

The post हवाई यात्रा में अब नहीं ले जा सकेंगे यह पावर बैंक, आग लगने की घटना के बाद DGCA ने लगाया बैन appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

Tata Technologies का शुद्ध लाभ दूसरी तिमाही में 171 करोड़ रुपये पर पहुंचा

टाटा टेक्नोलॉजीज का मजबूत राजस्व वृद्धि और वाहन क्षेत्र के ग्राहकों की मांग के दम पर सितंबर तिमाही का एकीकृत शुद्ध मुनाफा 3.6 प्रतिशत बढ़कर 171.44 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 165.5 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया था। कंपनी ने एक नियामकीय सूचना में एक्सचेंज को बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में उसका परिचालन राजस्व बढ़कर 1,698.8 करोड़ रुपये हो गया, जो वित्त वर्ष 2025-26 की जुलाई-सितंबर तिमाही में 1,323.33 करोड़ रुपये था।

इस दौरान कंपनी का कुल खर्च भी बढ़कर 1,499.66 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले 1,150.97 करोड़ रुपये था। दूसरी तिमाही के प्रदर्शन पर पीटीआई-भाषा से बातचीत में कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एवं प्रबंध निदेशक वॉरेन हैरिस ने कहा कि टाटा समूह की यह कंपनी पूरे वित्त वर्ष में राजस्व में दोहरे अंक में मजबूत वृद्धि दर्ज करने की उम्मीद कर रही है। हैरिस ने कहा, हम इस साल दोहरे अंकों में मजबूत वृद्धि दर्ज करेंगे।

हमें उम्मीद है कि यह गति अगले साल और उसके बाद भी जारी रहेगी। इसकी वजह सिर्फ बाजार की परिस्थितियां नहीं, बल्कि हमारी ऑर्डर बुक का लगातार मजबूत होना भी है। इसलिए हमें लगता है कि वृद्धि की गति मजबूत है।

हमारा मानना है कि उद्योग एक महत्वपूर्ण बदलाव के दौर में है और हम इस बदलाव के शुरुआती चरण में हैं। मार्च, 2026 में समाप्त पूरे वित्त वर्ष के लिए टाटा टेक्नोलॉजीज ने 5,505.57 करोड़ रुपये का परिचालन राजस्व दर्ज किया था। हैरिस ने कंपनी के परिचालन विस्तार के साथ भर्ती योजनाओं की भी जानकारी दी।

उन्होंने कहा, हमने दूसरी तिमाही में 300 से अधिक लोगों को नियुक्त किया। हमें उम्मीद है कि साल के अंत तक हमारे कर्मचारियों की संख्या 14,000 से अधिक हो जाएगी। यह मौजूदा कर्मचारियों की संख्या से करीब 1,200 से 1,300 अधिक होगी।

इसमें बीएमडब्ल्यू के साथ हमारे संयुक्त उद्यम में फिलहाल कार्यरत 2,500 से अधिक लोग शामिल नहीं हैं।

Continue reading on the app

  Sports

WI vs IND 4th T20: शाई होप के नाबाद शतक और कीमो पॉल के 5 विकेट के दम पर विंडीज जीता, सीरीज में 2-2 की बराबरी

India vs West Indies 4th T20, Match Reports: कप्तान शाई होप की नाबाद सेंचुरी के बाद कीमो पॉल के पांच विकेट हॉल की मदद से वेस्टइंडीज ने भारत को चौथे टी20 मैच में 24 रन से हरा दिया. इसके साथ वेस्टइंडीज ने 5 मैचों की सीरीज में 2-2 की बराबरी कर ली.भारत की ओर से संजू सैमसन ने 56 रन बनाए जबकि तिलक वर्मा 43 और नितीश रेड्डी 41 रन बनाकर आउट हुए. भारतीय टीम 19.4 ओवर में 223 रन ही बना सकी. Wed, 14 Oct 2026 23:14:43 +0530

  Videos
See all

Has the US stopped sharing intel with Ukraine? | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-14T20:05:01+00:00

Train accident in Pakistan, chaos ensues as it derails! | पाकिस्तान में ट्रेन हादसा #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-14T20:05:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers