Responsive Scrollable Menu

सीएम धामी से मिले सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते, SC-ST समुदायों के कल्याण पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में मध्य प्रदेश के मंडला से सांसद एवं लोकसभा की अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति कल्याण समिति के सभापति श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने शिष्टाचार भेंट की.

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी और श्री फग्गन सिंह कुलस्ते के मध्य जनकल्याण, सामाजिक समावेशन तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदायों के उत्थान से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई. समाज के सभी वर्गों तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाने और वंचित एवं जरूरतमंद लोगों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तीकरण के महत्व पर विचार-विमर्श किया गया. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण और समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है. 

ये भी पढ़ें: CM धामी से मिले पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल 'निशंक', उत्तराखंड के विकास और सांस्कृतिक विरासत पर हुई चर्चा

सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि विकास की मुख्यधारा का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे और प्रत्येक नागरिक को आगे बढ़ने के समान अवसर प्राप्त हों. मुख्यमंत्री ने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, शिक्षा, रोजगार तथा बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के माध्यम से समावेशी विकास को सशक्त बनाया जा रहा है.इस दौरान विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई.

Continue reading on the app

मुख्यमंत्री धामी से मिले EEPC चेयरमैन पंकज चड्ढा, उत्तराखंड में औद्योगिक विकास और रोजगार बढ़ाने पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में ईईपीसी के चेयरमैन श्री पंकज चड्ढा ने भेंट की. इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी और श्री पंकज चड्ढा के मध्य उद्योग, व्यापार तथा आर्थिक गतिविधियों से संबंधित विषयों पर चर्चा हुई. औद्योगिक विकास को प्रोत्साहित करने, निवेश की संभावनाओं को बढ़ाने और उद्योगों के माध्यम से रोजगार के नए अवसर सृजित करने जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया गया.

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड में उद्योगों के अनुकूल वातावरण विकसित करने और निवेश को प्रोत्साहित करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है. सरकार का प्रयास है कि प्रदेश में उपलब्ध संसाधनों, स्थानीय प्रतिभाओं और उद्यमशीलता की संभावनाओं का बेहतर उपयोग करते हुए राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाया जाए.

मुख्यमंत्री ने कहा कि औद्योगिक विकास के साथ स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर बढ़ाना और प्रदेश के आर्थिक विकास को गति देना राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है. इस दौरान उद्योग एवं आर्थिक विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई.

 

 

Continue reading on the app

  Sports

WI vs IND 4th T20: शाई होप के नाबाद शतक और कीमो पॉल के 5 विकेट के दम पर विंडीज जीता, सीरीज में 2-2 की बराबरी

India vs West Indies 4th T20, Match Reports: कप्तान शाई होप की नाबाद सेंचुरी के बाद कीमो पॉल के पांच विकेट हॉल की मदद से वेस्टइंडीज ने भारत को चौथे टी20 मैच में 24 रन से हरा दिया. इसके साथ वेस्टइंडीज ने 5 मैचों की सीरीज में 2-2 की बराबरी कर ली.भारत की ओर से संजू सैमसन ने 56 रन बनाए जबकि तिलक वर्मा 43 और नितीश रेड्डी 41 रन बनाकर आउट हुए. भारतीय टीम 19.4 ओवर में 223 रन ही बना सकी. Wed, 14 Oct 2026 23:14:43 +0530

  Videos
See all

Congress Leader Statement | Aman Chopra | कांग्रेस नेता का झूठ पकड़ा गया! #shorts #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-14T18:44:00+00:00

Cockroach Janta Party News | 16 अक्टूबर: CJP की कॉल, CP में जुटें लोग #cjp #cockroachjantaparty #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-14T18:44:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers