Responsive Scrollable Menu

दो वोटिंग सेंटर पर धमाके, BNP कार्यकर्ता की मौत, बांग्लादेश चुनाव में कई जगहों पर 'खूनी' झड़प; तारिक रहमान बोले- नतीजे स्वीकार नहीं...

बांग्लादेश में कई पोलिंग स्टेशनों पर हिंसा की घटनाएं हुईं, जिसमें एक पॉलिटिकल लीडर की पोलिंग स्टेशन पर मौत हो गई।

Continue reading on the app

रिटेल महंगाई 8 महीने में सबसे ज्यादा:जनवरी में बढ़कर 2.75% पर पहुंची, अक्टूबर 2025 में यह रिकॉर्ड निचले स्तर 0.25% पर थी

जनवरी में रिटेल महंगाई पिछले महीने के मुकाबले बढ़कर 2.75% पर पहुंच गई है। दिसंबर में ये 1.33% पर थी। 8 महीनों में सबसे ज्यादा है। मई 2025 में महंगाई 2.82% पर पहुंच गई थी। सरकार ने गुरुवार, 12 फरवरी को महंगाई के आंकड़े जारी किए हैं। नए पैमाने में शामिल हुए ई-कॉमर्स और एयरफेयर सरकार ने महंगाई मापने के लिए आधार वर्ष को 2012 से बदलकर 2024 कर दिया है। यह बदलाव एक दशक से अधिक समय के बाद किया गया है। ब्लूमबर्ग के सर्वे में 32 अर्थशास्त्रियों ने अनुमान जताया था कि इससे जनवरी की महंगाई दर 2.77% के आसपास रह सकती है। खाने-पीने की चीजों का वेटेज घटा पुराने इंडेक्स में खाने-पीने की चीजों का वेटेज लगभग 50% था, जिसे अब घटाकर 36.8% कर दिया गया है। सांख्यिकी मंत्रालय के सचिव सौरभ गर्ग के मुताबिक, भारतीयों की आय बढ़ने के साथ अब वे भोजन पर कम और हाउसिंग व अन्य सेवाओं पर ज्यादा खर्च कर रहे हैं। बेस ईयर क्या होता है? बेस ईयर वो साल होता है जिसकी कीमतों को आधार (बेस) माना जाता है। यानी, उसी साल की चीजों की औसत कीमत को 100 का मान देते हैं। फिर, दूसरे सालों की कीमतों की तुलना इसी बेस ईयर से की जाती है। इससे पता चलता है कि महंगाई कितनी बढ़ी या घटी है। उदाहरण: मान लीजिए 2020 बेस ईयर है। उस साल एक किलो टमाटर ₹50 का था। अब 2025 में वो ₹80 का हो गया। तो महंगाई = (80 - 50) / 50 × 100 = 60% बढ़ी। यही फॉर्मूला CPI में यूज होता है, लेकिन ये पूरे बाजार की चीजों पर लागू होता है। बेस ईयर कैसे चुना जाता है और कैसे काम करता है? सरकार आमतौर पर हर 5-10 साल में नया बेस ईयर चुनती है। ये ऐसा साल होता है जो सामान्य हो, न ज्यादा सूखा हो, न महामारी, न ज्यादा महंगाई। अक्टूबर में 14 साल के निचले स्तर पर थी रिटेल महंगाई अक्टूबर में रिटेल महंगाई 0.25% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई थी। इसका कारण खाने-पीने की चीजों की कीमतों में कमी थी। ये 2012 CPI सीरीज में सबसे कम महंगाई थी। यानी, ये करीब 14 साल का निचला स्तर रहा था। महंगाई कैसे बढ़ती-घटती है? महंगाई का बढ़ना और घटना प्रोडक्ट की डिमांड और सप्लाई पर निर्भर करता है। अगर लोगों के पास पैसे ज्यादा होंगे तो वे ज्यादा चीजें खरीदेंगे। ज्यादा चीजें खरीदने से चीजों की डिमांड बढ़ेगी और डिमांड के मुताबिक सप्लाई नहीं होने पर इन चीजों की कीमत बढ़ेगी। वहीं अगर डिमांड कम होगी और सप्लाई ज्यादा तो महंगाई कम होगी। --------------------------------------------------------------------- बिजनेस से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें चांदी आज ₹5,835 गिरी, कीमत ₹2.61 लाख किलो हुई: सोना ₹1,175 गिरकर ₹1.56 लाख पर आया सोने-चांदी के दाम में आज 12 फरवरी को गिरावट है। IBJA के अनुसार, एक किलो चांदी की कीमत 5,835 रुपए कम होकर 2,60,614 रुपए पर आ गई है। इससे पहले बुधवार को चांदी की कीमत 2,66,449 रुपए किलो थी। वहीं 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 1,175 रुपए गिरकर 1,56,147 रुपए पर आ गई है। पूरी खबर पढ़ें

Continue reading on the app

  Sports

India vs Namibia Live Score, T20 World Cup 2026: दिल्ली में दिखेगी टीम इंडिया की दबंगई! लगातार दूसरी जीत पर नजर

India vs Namibia Live Cricket Score: भारत और नामीबिया के बीच इससे पहले टी20 वर्ल्ड कप में सिर्फ एक बार टक्कर हुई थी. ये मुकाबला करीब 5 साल पहले टी20 वर्ल्ड कप 2021 में खेला गया था, जिसे टीम इंडिया ने आसानी से जीता था. Thu, 12 Feb 2026 18:11:06 +0530

  Videos
See all

फिर दिखा तेज प्रताप का 'शिव अवतार'! | #tejpratapyadav #viralnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-12T12:37:10+00:00

Russia Ukraine War Live Updates: 2026 में यूक्रेन पर कब्जा करेंगे Putin, भड़के Trump| Zelenskyy|N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-12T12:36:24+00:00

Rajpal Yadav क्यों पहुंचे तिहाड़ जेल? | #rajpalyadav #viralnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-12T12:44:28+00:00

shanghai में सड़क बनी सिंकहोल, मेट्रो लाइन के पास मचा हड़कंप | #china #viralnews #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-12T12:40:23+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers