आईटी शेयरों में भारी बिकवाली का असर, सेंसेक्स 558 अंक फिसलकर बंद
मुंबई, 12 फरवरी (आईएएनएस)। आईटी स्टॉक्स में बिकवाली के चलते भारतीय शेयर बाजार गुरुवार के कारोबारी सत्र में बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 558.72 अंक या 0.66 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 83,674.92 और निफ्टी 146.65 अंक या 0.57 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 25,807.20 पर था।
इन दौरान निफ्टी आईटी भारी दबाव में रहा और यह 5.51 प्रतिशत की कमजोरी के साथ बंद हुआ। बड़े आईटी शेयर कोफोर्ज 6.50 प्रतिशत, ओरेकल फाइनेंशियल सर्विसेज सॉफ्टवेयर 6.28 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 5.98 प्रतिशत, इन्फोसिस 5.84 प्रतिशत और एलटीआई माइंडट्री 5.51 प्रतिशत और टीसीएस 5.49 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ।
इसके अलावा, निफ्टी रियल्टी (1.45 प्रतिशत), निफ्टी मीडिया (1.31 प्रतिशत), निफ्टी ऑयल एंड गैस (1.19 प्रतिशत), निफ्टी सर्विसेज (0.68 प्रतिशत), निफ्टी एनर्जी (0.56 प्रतिशत) और निफ्टी एफएमसीजी (0.51 प्रतिशत) की कमजोरी के साथ बंद हुआ।
दूसरी तरफ निफ्टी इंडिया डिफेंस (0.73 प्रतिशत), निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स (0.40 प्रतिशत) और निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज (0.38 प्रतिशत) की तेजी के साथ बंद हुआ।
लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी बड़ी गिरावट देखी गई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 283.70 अंक या 0.47 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 60,470.85 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 110.90 अंक या 0.64 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,344.10 पर बंद हुआ।
सेंसेक्स पैक में बजाज फाइनेंस, आईसीआईसीआई बैंक, ट्रेंट, बीईएल, एसबीआई, टाइटन, एशियन पेंट्स, बजाज फिनसर्व, एलएंडटी, भारती एयरटेल और टाटा स्टील गेनर्स थे। टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, टीसीएस, एचसीएल टेक, एमएंडएम, एचयूएल, इटरनल, एचडीएफसी बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक लूजर्स थे।
एलकेपी सिक्योरिटीज में सीनियर टेक्निकल एनालिस्ट रूपक दे ने कहा कि सूचकांक की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई थी और दिन के दौरान यह लगातार दबाव में रहा। दिन के दौरान निफ्टी ने 25,750 से लेकर 25,850 की रेंज में कारोबार किया।
उन्होंने आगे कहा कि बड़ी गिरावट के बावजूद इंडेक्स 20 डीएमए से ऊपर बना हुआ है। तेजी की स्थिति में 26,000 रुकावट का काम करेगा, जबकि 25,750 से लेकर 25,500 का स्तर सपोर्ट जोन होगा।
--आईएएनएस
एबीएस/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
ब्रह्मोस के साथ CM योगी की तस्वीर के क्या मायने, नई कवर इमेज में दिखी सफलता की झलक
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भारी-भरकम बजट पेश करने के बाद अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की कवर फोटो को बदल दिया है. इस नई इमेज में सीएम ब्रह्मोस मिसाइल के साथ सिखाई दे रहे हैं. सीएम ने एक्स और फेसबुक हैंडल दोनों पर ही नई कवर इमेज को लगाया है. डिफेंस कॉरिडोर के निर्माण के बाद अब लखनऊ में ब्रह्मोस का निर्माण हो रहा है. यह तस्वीर उसी की सफलता को दर्शाता है. तस्वीर से साफ है कि सीएम योगी यूपी के विकास और क्षमता को दर्शाने का प्रयास कर रहे हैं. यह उनके शासनकाल की बड़ी सफलता है. माना जा रहा है कि सीएम योगी न केवल उत्तर प्रदेश की आर्थिक प्रगति, बल्कि सुरक्षा और रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन गया है.
छवि को काफी मजबूत किया
विशेषज्ञों का कहना है कि बजट में महिलाओं किसानों और बुनियादी ढांचे पर जोर देने की बाद, इस कवर इमेज के माध्यम से अपनी छवि को काफी मजबूत किया है. राज्य अत्याधुनिक हथियारों का निर्माण केंद्र बन चुका है.
आधुनिक इंफ्रांस्ट्रक्चर की झलक दिखाने का प्रयास
बुधवार को पेश किए 9.12 लाख करोड़ रुपये के बजट में प्रदेश की कानून-व्यवस्था और औद्योगिक विकास को लेकर बड़ा दांव खेला गया. नई प्रोफाइल और कवर फोटो में इस तरह के बदलाव का प्रतीक माना गया है. तस्वीर में मिसाइल के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के आधुनिक इंफ्रांस्ट्रक्चर की झलक दिखाने का प्रयास किया है.
योगी का ड्रीम प्रोजेक्ट है
आपको बता दें कि लखनऊ में ब्रह्मोस नेक्स्ट जनरेशन मिसाइल का निर्माण कार्य तेजी से हो रहा है. यह सीएम योगी का ड्रीम प्रोजेक्ट है. यह तस्वीर दुनिया को यह संदेश देती है कि जिस राज्य को पिछड़ा कहा जाता है, वह विश्व स्तर पर हथियार बनाने की क्षमता रखता है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation


















.jpg)





