Responsive Scrollable Menu

लापता युवती की तलाश में इंदौर एयरपोर्ट पहुंची जोबट पुलिस, मुंबई की फ्लाइट में सवार होने से पहले युवक-युवती को रोका, जानिए क्या है पूरा मामला?

अलीराजपुर जिले के जोबट में युवती के लापता होने की शिकायत के बाद इंदौर एयरपोर्ट पर कार्रवाई की गई। दरअसल मंगलवार रात मुंबई जाने वाली इंडिगो फ्लाइट में सवार होने जा रहे एक युवक और युवती समेत तीन यात्रियों को CISF ने रोक लिया। जानकारी के अनुसार तीनों बोर्डिंग पास लेकर एरोब्रिज तक पहुंच चुके थे। वहीं सूचना मिलने के बाद सुरक्षा टीम उन्हें वापस लाई और मौके पर पहुंची जोबट पुलिस को सौंप दिया। पुलिस अब युवती के घर से जाने, मुंबई जाने की तैयारी और शादी से जुड़े दावों की जांच कर रही है।

दरअसल इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर यह कार्रवाई फ्लाइट उड़ने से पहले हुई। जोबट पुलिस को आशंका थी कि लापता युवती मुंबई जाने वाली फ्लाइट में हो सकती है। इसके बाद एयरपोर्ट के टर्मिनल मैनेजर कार्यालय और CISF को सूचना दी गई। सुरक्षा टीम ने यात्रियों की पहचान कर उन्हें रोका। शुरुआती जानकारी के मुताबिक फ्लाइट के टिकट तीन दिन पहले बुक कराए गए थे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की परिस्थितियों को समझने में जुटी है।

इंदौर एयरपोर्ट को दी लापता होने की सूचना

दरअसल अलीराजपुर जिले के जोबट थाने में सोमवार को हिमानी नाम की युवती के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। परिजनों ने पुलिस को बताया था कि युवती घर से चली गई है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि युवती इंदौर एयरपोर्ट से मुंबई जा सकती है। इसके बाद जोबट पुलिस ने एयरपोर्ट के टर्मिनल मैनेजर कार्यालय और CISF को अलर्ट किया।

घर से क्यों निकली युवती?

वहीं पुलिस की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया कि युवती दो युवकों के साथ फ्लाइट में सवार हो सकती है। सूचना मिलते ही CISF की टीम ने संबंधित यात्रियों को रोकने की तैयारी की। उस समय तीनों बोर्डिंग पास लेकर एरोब्रिज तक पहुंच चुके थे। सुरक्षा टीम उन्हें वापस लेकर आई और बाद में एयरपोर्ट पहुंची जोबट पुलिस को सौंप दिया। यह कार्रवाई फ्लाइट के उड़ान भरने से पहले की गई। फिलहाल यह जांच की जा रही है कि युवती किन परिस्थितियों में घर से निकली और मुंबई जाने की क्या योजना थी।

शादी की तैयारी की भी जानकारी मिली

जानकारी के मुताबिक रेहान मकरानी और हिमानी पहले साथ पढ़ाई करते थे। बताया जा रहा है कि दोनों शादी करने की तैयारी कर रहे थे। इस सिलसिले में दिल्ली के एक वकील ने भी शादी से जुड़ी तैयारियां की थीं। हालांकि शादी की तैयारी से जुड़ी जानकारी और युवती के घर से जाने की परिस्थितियों को लेकर पुलिस की जांच जारी है।

Continue reading on the app

नेपाल की संसदीय समिति ने 10 देशों में राजदूतों की नियुक्त के लिए प्रस्तावित नामों को मंजूरी दी

नेपाल की संसदीय समिति ने 10 देशों में राजदूतों की नियुक्त के लिए प्रस्तावित नामों को मंजूरी दी

Continue reading on the app

  Sports

वर्ल्ड कप में रोहित को किया आउट, अब 30 की उम्र में ही ये गेंदबाज रिटायर, दिल तोड़ने वाली है वजह

सिर्फ 30 साल की उम्र में स्कॉटलैंड के तेज गेंदबाज ब्रैड व्हील ने संन्यास का ऐलान किया. उन्होंने सिर्फ इंटरनेशनल क्रिकेट से ही नहीं बल्कि हर स्तर के क्रिकेट से संन्यास ले लिया. Fri, 16 Oct 2026 19:04:12 +0530

  Videos
See all

News18 UP Mega Survey: BJP विधायक Sidharth Nath Singh सर्वे पर क्या बोले? CM Yogi |UP Election 2027 #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-16T14:45:25+00:00

Hanuman Ansh | न वैनिटी वैन, न लग्जरी… कैसे शूट हुई ‘हनुमान अंश’ #shorts #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-16T14:40:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers