Responsive Scrollable Menu

रिटेल महंगाई 8 महीने के हाई पर:जनवरी में बढ़कर 2.75% हुई, दिसंबर में 1.33% थी; सरकार ने महंगाई मापने का बेस ईयर बदला

जनवरी में रिटेल महंगाई पिछले महीने के मुकाबले बढ़कर 2.75% पर पहुंच गई है। ये 8 महीनों का हाई लेवल है। इससे पहले दिसंबर में ये 1.33% पर थी। नवंबर में ये 0.71% पर थी। सरकार ने सोमवार, 12 फरवरी को महंगाई के आंकड़े जारी किए हैं। इस बार महंगाई मांपने के बेस ईयर को 2012 से बदलकर 2024 किया गया है। बेस ईयर क्या होता है? बेस ईयर वो साल होता है जिसकी कीमतों को आधार (बेस) माना जाता है। यानी, उसी साल की चीजों की औसत कीमत को 100 का मान देते हैं। फिर, दूसरे सालों की कीमतों की तुलना इसी बेस ईयर से की जाती है। इससे पता चलता है कि महंगाई कितनी बढ़ी या घटी है। उदाहरण: मान लीजिए 2020 बेस ईयर है। उस साल एक किलो टमाटर ₹50 का था। अब 2025 में वो ₹80 का हो गया। तो महंगाई = (80 - 50) / 50 × 100 = 60% बढ़ी। यही फॉर्मूला CPI में यूज होता है, लेकिन ये पूरे बाजार की चीजों पर लागू होता है। बेस ईयर कैसे चुना जाता है और कैसे काम करता है? सरकार आमतौर पर हर 5-10 साल में नया बेस ईयर चुनती है। ये ऐसा साल होता है जो सामान्य हो, न ज्यादा सूखा हो, न महामारी, न ज्यादा महंगाई। अक्टूबर में 14 साल के निचले स्तर पर थी रिटेल महंगाई अक्टूबर में रिटेल महंगाई 0.25% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई थी। इसका कारण खाने-पीने की चीजों की कीमतों में कमी थी। ये वर्तमान CPI सीरीज में अब तक की सबसे कम महंगाई थी। यानी, ये करीब 14 साल का निचला स्तर रहा था। इससे पहले सितंबर में ये 1.44% पर थी। भारत में CPI की मौजूदा सीरीज 2012 के बेस ईयर पर बेस्ड है। मतलब, 2012 की कीमतों को 100 मानकर तुलना की जाती है। पहले 2010 या 1993-94 वाली सीरीज थीं, लेकिन समय के साथ अपडेट होती रहती है ताकि आंकड़े सही रहें। हर नई CPI सीरीज में बेस ईयर चेंज होता है। CPI सीरीज यानी कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स सीरीज। ये महंगाई मापने का सरकार का सिंपल तरीका है। आसान शब्दों में कहे तो, ये बताता है कि रोजमर्रा की चीजें जैसे दूध, सब्जी, पेट्रोल कितनी महंगी या सस्ती हो रही हैं। बेस ईयर से तुलना करके % में आंकड़ा आता है। महंगाई कैसे बढ़ती-घटती है? महंगाई का बढ़ना और घटना प्रोडक्ट की डिमांड और सप्लाई पर निर्भर करता है। अगर लोगों के पास पैसे ज्यादा होंगे तो वे ज्यादा चीजें खरीदेंगे। ज्यादा चीजें खरीदने से चीजों की डिमांड बढ़ेगी और डिमांड के मुताबिक सप्लाई नहीं होने पर इन चीजों की कीमत बढ़ेगी। वहीं अगर डिमांड कम होगी और सप्लाई ज्यादा तो महंगाई कम होगी।

Continue reading on the app

दिल्ली लाल किला पास हुए धमाके में जैश-ए-मोहम्मद का हाथ, संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में 15 मौतों का जिक्र और नए विंग का खुलासा

नई दिल्ली: संयुक्त राष्ट्र (UN) की 37वीं रिपोर्ट में दिल्ली के लाल किला के पास हुए एक भीषण आतंकी हमले को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार, पिछले साल 10 नवंबर को हुए इस धमाके की जिम्मेदारी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) ने ली थी। इस हमले में 15 लोगों की दर्दनाक मौत हो …

Continue reading on the app

  Sports

न ईशान किशन न वरुण, नामीबिया के खिलाफ 32 साल का खिलाड़ी बना प्लेयर ऑफ द मैच

IND vs NAM Player of the Match Hardik Pandya: नामीबिया के खिलाफ हार्दिक पंड्या को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. हार्दिक पंड्या ने पहले तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 52 रन की पारी खेली. इसके बाद उन्होंने गेंद से भी कमाल दिखाया. हार्दिक ने चार ओवर में सिर्फ 21 रन देकर दो विकेट चटकाए. Fri, 13 Feb 2026 07:42:53 +0530

  Videos
See all

Parliament Session: संसद में Ramdas Athawale का ये बयान सुन हंसी नहीं रोक पाओगे! | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-13T02:32:36+00:00

Russia Ukraine War Live Updates: 2026 में यूक्रेन पर कब्जा करेंगे Putin, भड़के Trump| Zelenskyy|N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-13T02:43:19+00:00

Bangladesh Election 2026 LIVE: बांग्लादेश में चुनाव के बीच हिंसा! | N18G | Muhammad Yunus | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-13T02:45:35+00:00

Iran America War Update : ईरान में धमाके, अब जलेगा इजराइल? | Middle East Tension Latest | #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-13T02:40:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers