Responsive Scrollable Menu

केरल में उत्तर-पूर्वी मानसून की शुरुआत, चार जिलों में ऑरेंज अलर्ट

केरल में उत्तर-पूर्वी मानसून की शुरुआत, चार जिलों में ऑरेंज अलर्ट

Continue reading on the app

टेकऑफ के पहले इंडिगो फ्लाइट पार्किंग में लौटी:पैसेंजर के चेक-इन बैग में पावर बैंक मिला था, हैदराबाद से श्रीनगर जा रही थी उड़ान

हैदराबाद एयरपोर्ट पर इंडिगो की उड़ान टेकऑफ से पहले पार्किंग बे लौट आई। यह उड़ान हैदराबाद से श्रीनगर जा रही थी। घटना मंगलवार की है। PTI ने सूत्रों के मुताबिक बताया कि पैसेंजर का पावर बैंक चेक-इन बैगेज में रखे होने की जानकारी मिलने के बाद विमान को वापस लाया गया। यह घटना RGI एयरपोर्ट पर हुई। 11 अक्टूबर को चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में ओवरहेड बिन में रखा पावर बैंक आग पकड़ने लगा था। 11 अक्टूबर को इंडिगो प्लेन में पावर बैंक में आग लगी थी 11 अक्टूबर को दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट नंबर 6E 6115 में ओवरहेड कैबिन में रखे पावर बैंक ने आग पकड़ ली थी। इस उड़ान को हैदराबाद एयरपोर्ट डायवर्ट किया गया था। विमान में करीब 180 यात्री और चालक दल के सात सदस्य सवार थे। विमान सुरक्षित रूप से हैदराबाद एयरपोर्ट पर उतरा था। इंडिगो ने बताया था कि उड़ान में एक यात्री के निजी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से धुआं निकलने का पता चला था। कंपनी ने कहा था कि केबिन क्रू ने तुरंत कार्रवाई की। स्थिति को काबू में कर लिया गया था। मई में भी हुई थी इंडिगो प्लेन में पावर बैंक फटने की घटना इससे पहले मई 2026 में भी हैदराबाद से चंडीगढ़ जा रही इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक में ब्लास्ट हो गया था। इस हादसे में 5 यात्री घायल हो गए थे। पावर बैंक एक यात्री के बैग में रखा था। घटना उस समय हुई, जब फ्लाइट एयरपोर्ट पर खड़ी थी। हादसे के बाद फ्लाइट में धुआं भर गया, जिससे यात्री घबरा गए। तब यात्रियों को इमरजेंसी गेट से निकाला गया। पढ़ें पूरी खबर… ------------------------ ये खबर भी पढ़ें: दिल्ली से चेन्नई जा रहे विमान में आग लगी:पावर बैंक फटने से लगेज जला, इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी।इस फ्लाइट में एक पैसेंजर का पावर बैंक ब्लास्ट होने से बैग में आग लग गई थी। धुआं निकलता देख यात्रियों ने क्रू को खबर दी। इसके बाद प्लेन को हैदराबाद डायवर्ट कर इमरजेंसी लैंडिग करवाई गई। पढ़ें पूरी खबर…

Continue reading on the app

  Sports

IND-W vs ZIM-W 1st T20I: फ्री में कहां देखें भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 मैच? जानें लाइव टेलीकास्ट डिटेल्स

IND-W vs ZIM-W: भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 16 अक्टूबर को रायपुर में खेला जाएगा. पहली बार भारतीय टीम की कप्तानी मंधाना करती दिखेंगी. जानें आप मैच का लाइव टेलीकास्ट कहां-कहां देख पाएंगे.

The post IND-W vs ZIM-W 1st T20I: फ्री में कहां देखें भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 मैच? जानें लाइव टेलीकास्ट डिटेल्स appeared first on Prabhat Khabar.

Fri, 16 Oct 2026 01:30:02

  Videos
See all

Super Fast 100 News: सुबह की 100 बड़ी खबरें | PM Modi | Latest News | Headlines Today | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-16T02:07:27+00:00

Damoh में बड़ा सड़क हादसा, मजदूरों से भरा पिकअप पलटा | Road Accident | MP News | Bandakpur | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-16T02:06:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers