Responsive Scrollable Menu

Hyundai Motor India पुणे संयंत्र में करेगी ₹4,000 करोड़ का नया निवेश

दक्षिण कोरियाई वाहन विनिर्माता हुंदै मोटर इंडिया महाराष्ट्र में वर्ष 2030 तक 4,000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त निवेश करेगी। कंपनी का लक्ष्य पुणे स्थित अपने नए विनिर्माण संयंत्र की उत्पादन क्षमता को बढ़ाकर सालाना 3,20,000 इकाई करने का है। कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

हुंदै मोटर इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) तरुण गर्ग ने यहां संयंत्र के उद्घाटन समारोह से इतर संवाददाताओं से कहा कि इस विनिर्माण इकाई में अबतक 7,000 करोड़ रुपये का निवेश किया जा चुका है। इस संयंत्र का औपचारिक उद्घाटन महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार, राज्य के परिवहन मंत्री उदय सामंत और हुंदै समूह के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में किया गया। संयंत्र की मौजूदा उत्पादन क्षमता सालाना 1,70,000 लाख वाहन है।

संयंत्र का उद्घाटन और निवेश का लक्ष्य हुंदै मोटर समूह की ओर से भारत में वर्ष 2032 तक 15.5 अरब अमेरिकी डॉलर के व्यापक निवेश की रणनीति घोषित किए जाने के एक दिन बाद हुआ है। गर्ग ने कहा, ‘‘इस (15.5 अरब अमेरिकी डॉलर) निवेश में से 4,000 करोड़ रुपये निश्चित रूप से महाराष्ट्र में निवेश किए जाएंगे। हम इस निवेश के जरिये वाहन विनिर्माण से आगे भी अवसर तलाश रहे हैं।

महाराष्ट्र में हुंदै की ओर से अब तक 7,000 करोड़ रुपये का प्रत्यक्ष निवेश किया जा चुका है।’’ उन्होंने बताया कि हुंदै मोटर इंडिया के आपूर्तिकर्ताओं ने भी महाराष्ट्र में 4,600 करोड़ रुपये का अतिरिक्त निवेश किया है। गर्ग ने कहा कि महाराष्ट्र कंपनी की भविष्य की योजनाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। पुणे संयंत्र से भारत में कंपनी के विनिर्माण परिचालन को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

साथ ही, स्थानीय आपूर्तिकर्ताओं और विनिर्माण तंत्र की मदद से कंपनी वाहन उत्पादन में स्थानीयकरण का स्तर मौजूदा के 83 प्रतिशत से बढ़ाकर 92 प्रतिशत करने का लक्ष्य रख रही है। उन्होंने कहा कि कंपनी भारत में निवेश बढ़ा रही है और इसका बड़ा लाभ हुंदै मोटर इंडिया को मिलेगा। क्षमता विस्तार के साथ कंपनी नए मॉडल भी पेश करेगी।

Continue reading on the app

MP Youth Year 2027: CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, 55 जिलों के युवा संभालेंगे अहम जिम्मेदारी

CM मोहन यादव ने 2027 को युवा वर्ष बनाने की तैयारी बताई। 55 जिलों के CM फेलोज सरकारी योजनाओं का मूल्यांकन करेंगे, युवाओं को जनसेवा का मंत्र दिया।

Continue reading on the app

  Sports

अभिषेक शर्मा का वर्ल्ड रिकॉर्ड... 69वां छक्का जड़कर रचा इतिहास, 4 साल पुराना विश्व कीर्तिमान स्वाहा

Abhishek Sharma world records: अभिषेक शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक नया इतिहास रच दिया है. हैदराबाद में वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में अपना 69वां छक्का जड़कर उन्होंने एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. इस मामले में उन्होंने भारतीय पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 2022 में 68 छक्के जड़े थे. साल 2026 अभिषेक के लिए बेहद शानदार रहा है. Wed, 14 Oct 2026 22:33:59 +0530

  Videos
See all

Street battles in Albania, police crackdown on students | अल्बानिया में सड़क पर संग्राम #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-14T19:35:37+00:00

How Gen Z are fighting to change India | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-14T19:30:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers