Responsive Scrollable Menu

IDBI Bank में हिस्सेदारी बिक्री Modi Govt का 13वां रणनीतिक विनिवेश होगा

कनाडा की फेयरफैक्स को आईडीबीआई बैंक में बहुलांश हिस्सेदारी की बिक्री पिछले 10 साल में सार्वजनिक क्षेत्र के किसी उपक्रम में मोदी सरकार का 13वां रणनीतिक विनिवेश होगा। फेयरफैक्स को यह बिक्री सरकार की अब तक की सबसे बड़ी रणनीतिक हिस्सेदारी बिक्री होगी। यह 2021 में टाटा समूह को एयर इंडिया की 18,000 करोड़ रुपये में हुई बिक्री से भी बड़ी होगी।

पिछले 10 साल में हुए रणनीतिक विनिवेश इस प्रकार है: 1. वित्त वर्ष 2026-27: आईडीबीआई बैंक में 60.72 प्रतिशत हिस्सेदारी 52,878 करोड़ रुपये में बेची जाएगी। 2. वित्त वर्ष 2026-27: इंडियन मेडिसिन्स फार्मास्यूटिकल्स कॉरपोरेशन को 119 करोड़ रुपये में बेचा गया। 3. वित्त वर्ष 2023-24: एमएसटीसी लिमिटेड की पूर्ण अनुषंगी कंपनी फेरो स्क्रैप निगम लि. को जापान की कोनोइके ट्रांसपोर्ट कंपनी लि. को 320 करोड़ रुपये में बेचा गया।

इस बिक्री से प्राप्त राशि सरकारी खजाने में नहीं आई। 4. वित्त वर्ष 2022-23: नीलाचल इस्पात निगम लि. (एनआईएनएल) को टाटा स्टील लॉन्ग प्रोडक्ट्स लि. को 12,100 करोड़ रुपये में बेचा गया। एनआईएनएल केंद्र और राज्य सरकार के सार्वजनिक उपक्रमों का संयुक्त उद्यम था।

इस बिक्री से प्राप्त राशि सरकारी खजाने में नहीं आई। 5. वित्त वर्ष 2021-22: एयर इंडिया और उसकी अनुषंगी कंपनियों एआईएक्सएल तथा एआईएसएटीएस को टैलेस प्राइवेट लि. को 18,000 करोड़ रुपये में बेचा गया। टाटा समूह की कंपनी ने 2,700 करोड़ रुपये नकद दिए और विमानन कंपनी का 15,300 करोड़ रुपये का कर्ज अपने ऊपर लिया।

6. वित्त वर्ष 2019-20: टिहरी हाइड्रो डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लि. (टीएचडीसी) को एनटीपीसी को 7,500 करोड़ रुपये में बेचा गया। 7. वित्त वर्ष 2019-20: नॉर्थ ईस्टर्न इलेक्ट्रिक पावर कॉरपोरेशन लि. (नीपको) को एनटीपीसी को 4,000 करोड़ रुपये में बेचा गया। 8. वित्त वर्ष 2019-20: कामराजार पोर्ट लि. को चेन्नई पोर्ट ट्रस्ट को 2,383 करोड़ रुपये में बेचा गया।

9. वित्त वर्ष 2018-19: पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन (पीएफसी) ने आरईसी लि. में 52.63 प्रतिशत हिस्सेदारी 14,500 करोड़ रुपये में खरीदी। 10. वित्त वर्ष 2018-19: एचएससीसी (इंडिया) लिमिटेड को एनबीसीसी को 285 करोड़ रुपये में बेचा गया। 11. वित्त वर्ष 2018-19: नेशनल प्रोजेक्ट्स कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन लि. (एनपीसीसी) को वैपकॉस को 80 करोड़ रुपये में बेचा गया।

12. वित्त वर्ष 2018-19: ड्रेजिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लि. (डीसीआईएल) को बंदरगाहों के एक समूह को 1,049 करोड़ रुपये में बेचा गया। 13. वित्त वर्ष 2017-18: ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन (ओएनजीसी) ने हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लि. (एचपीसीएल) में 51.11 प्रतिशत हिस्सेदारी का 36,915 करोड़ रुपये में अधिग्रहण किया।

Continue reading on the app

अर्जुन बिजलानी की बीवी ने पहनीं अल्लाह-रसूल टी-शर्ट, बवाल मचने पर मांगनी पड़ी माफी

Arjun Bijlani and Neha Swami Backlash Apology: नेहा के उर्दू में धार्मिक शब्दों वाली टी-शर्ट पहनने पर सोशल मीडिया में भारी विवाद हो गया। जानें पूरा मामला क्या है?

Continue reading on the app

  Sports

अभिषेक शर्मा का वर्ल्ड रिकॉर्ड... 69वां छक्का जड़कर रचा इतिहास, 4 साल पुराना विश्व कीर्तिमान स्वाहा

Abhishek Sharma world records: अभिषेक शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक नया इतिहास रच दिया है. हैदराबाद में वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में अपना 69वां छक्का जड़कर उन्होंने एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. इस मामले में उन्होंने भारतीय पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 2022 में 68 छक्के जड़े थे. साल 2026 अभिषेक के लिए बेहद शानदार रहा है. Wed, 14 Oct 2026 22:33:59 +0530

  Videos
See all

Sankalp Rashtra Nirman Ka: PAK कर्जदारों का अध्यक्ष बना, अवाम में मजाक उड़ा! | Pakistan News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-14T18:09:50+00:00

Love Story : रूस की जूली का बिहार कनेक्शन,क्या झोपड़ी बनेगी आशियाना? | Russia Girl | Love Story #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-14T18:15:29+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers