Responsive Scrollable Menu

दिल्ली में अंकिता भंडारी के माता-पिता से मिलेंगे राहुल:दुष्यंत गौतम को गवर्नर बनाने के विरोध में धरना दे रहे; उत्तराखंड में 2022 में अंकिता की हत्या हुई थी

राहुल गांधी इंडिया गेट पर धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के माता-पिता से मिलने जा रहे हैं। अंकिता के पैरेंट्स के साथ एक्टिविस्ट योगिता भयाना भी मौजूद हैं। परिवार ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से अपील की है कि CBI जांच पूरी होने तक दुष्यंत कुमार गौतम की सिक्किम के राज्यपाल पद पर नियुक्ति पर रोक लगाई जाए और इसे रद्द किया जाए। परिवार का कहना है कि जांच पूरी होने तक ऐसी कोई नियुक्ति नहीं होनी चाहिए, जिससे जांच की निष्पक्षता पर सवाल उठें। उन्होंने मामले में निष्पक्ष जांच और अंकिता को पूर्ण न्याय दिलाने की मांग की है। 'मेरी बेटी को न्याय मिलने की उम्मीद थी, अब हम किसके पास जाएं' अंकिता की मां सोनी देवी ने दैनिक भास्कर से की गई बातचीत में कहा कि दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाए जाने के बाद उनकी चिंता और बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि बेटी की हत्या के मामले में जिस VIP को लेकर सवाल उठ रहे हैं, उसे राज्यपाल बना दिया गया है। ऐसे में परिवार को समझ नहीं आ रहा कि वह न्याय के लिए किसके पास जाए। उन्होंने बताया कि परिवार उत्तराखंड से दिल्ली आया है और इंडिया गेट पर अपनी आवाज उठाना चाहता है। मां ने कहा कि स्थानीय स्तर पर उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई, लेकिन आम जनता ने हमेशा उनका साथ दिया है। जनता की मदद से ही मामला यहां तक पहुंचा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि देश के लोग आगे भी उनका साथ देंगे और बेटी को न्याय दिलाने में मदद करेंगे। अंकिता ने पिता वीरेंद्र सिंह भंडारी ने उठाए जांच से जुड़े ये सवाल 1. VIP की पहचान अब तक क्यों नहीं हुई? 18 सितंबर 2022 को अंकिता की हत्या के बाद से परिवार न्याय के लिए भटक रहा है। निचली अदालत में सुनवाई के दौरान भी VIP की पहचान का मुद्दा उठाया गया था। अंकिता के फोन की चैट में VIP के लिए अतिरिक्त सुविधाएं मांगने का जिक्र था। परिवार ने उस समय अजय कुमार का नाम भी लिया था। 2. उर्मिला सनावर के वीडियो में लिए गए नामों की जांच हो पिता के मुताबिक, उर्मिला सनावर ने बाद में एक वीडियो जारी कर कथित VIP के रूप में सुरेश राठौर और अजय कुमार के नाम लिए थे। इसके बाद उत्तराखंड में फिर विरोध प्रदर्शन हुए। परिवार चाहता है कि इन नामों से जुड़े पहलुओं की जांच की जाए। 3. सुप्रीम कोर्ट के जज की निगरानी में जांच की मांग की थी 7 जनवरी 2026 को मुख्यमंत्री ने परिवार को बुलाया था। उस दौरान परिवार ने मांग की थी कि CBI जांच सुप्रीम कोर्ट के जज की निगरानी में कराई जाए। पिता के अनुसार, 2 फरवरी को CBI जांच की घोषणा हुई, लेकिन आठ महीने बीतने के बाद भी उन्हें जांच में हुई प्रगति की जानकारी नहीं मिली। 4. पुराने गवाहों के बयान दोहराने के बजाय जांच आगे बढ़े पिता ने बताया कि 9 अक्टूबर को CBI अधिकारियों से बातचीत हुई थी। उनके मुताबिक, अधिकारियों ने चार्जशीट में पहले ही दर्ज गवाहों के बयान दोहराने की बात कही। परिवार का कहना है कि इन बयानों को दोहराने के बजाय जांच को आगे बढ़ाकर VIP की पहचान पर ध्यान दिया जाना चाहिए। 5. उर्मिला सनावर और सुरेश राठौर से पूछताछ हो पिता की मांग है कि उर्मिला सनावर का बयान दर्ज किया जाए और कथित VIP से जुड़े पहलुओं की जांच की जाए। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर सुरेश राठौर से पूछताछ की जाए और यदि वह बयान देने से इनकार करते हैं, तो कानून के मुताबिक आगे की कार्रवाई की जाए। 6. पुलकित आर्य के फोन की जांच में कमी क्यों रही? पिता ने आरोप लगाया कि SIT ने 18 और 19 सितंबर 2022 के बीच पुलकित आर्य के फोन की रिकवरी नहीं की और उससे जुड़ी जानकारी भी नहीं जुटाई। उनके मुताबिक, पुलकित ने 19 सितंबर को नया फोन लिया था और वही फोन SIT को सौंपा गया था। परिवार चाहता है कि फोन से जुड़े इस पहलू की भी जांच हो। आखिर इस पूरे केस में दुष्यंत कुमार गौतम का नाम कैसे आया ---------------------------- ये खबर भी पढ़ें… कांग्रेस विधायक बोले-गैरसैंण में सत्र के दौरान करूंगा आत्मदाह:सुमित हृदयेश ने अपनी और परिवार की जान का खतरा बताया, फोन हेकिंग के लगाए आरोप हल्द्वानी से कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश ने इशारों-इशारों में पार्टी के बड़े नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने अपनी ही पार्टी के लोगों से अपनी जान को खतरा बताया। सुमित हृदयेश ने कहा कि मेरी ही पार्टी के लोग मेरी हत्या कराना चाहते हैं। कुछ लोग फोन रिकॉर्डिंग के साथ-साथ सभी गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं। उन्होंने अपने परिवार पर भी जान का खतरा बताया। (पढ़ें पूरी खबर)

Continue reading on the app

मुंह में बैक्टीरिया और फंगस से कैविटी, बच्चों से बड़ों तक हो रही समस्या; इन दो आदतों को अपनाएं

Health Tips: पूर्वी चंपारण जिले के प्रसिद्ध दंत चिकित्सक डॉक्टर श्रीकांत के मुताबिक हमारे मुंह में बैक्टीरिया और फंगस पहले से मौजूद होते है. जब ये बैक्टीरिया ज्यादा ग्लूकोज (मीठे) के संपर्क में आते है तो इनकी संख्या तेजी से बढ़ने लगती है और यही दांतों में कैविटी का मुख्य कारण बनता है. इससे बचाव के लिए डॉक्टर श्रीकांत ने कुछ आसान और असरदार सलाह बताया. 

Continue reading on the app

  Sports

Video: टीम इंडिया के बॉलिंग कोच मॉर्नी मॉर्कल ने बैगलुरु की पिच और परिस्थिति पर दिया बड़ा बयान

टीम इंडिया के बॉलिंग कोच मॉर्नी मॉर्कल ने बैगलुरु की पिच और परिस्थिति पर दिया बड़ा बयान Fri, 16 Oct 2026 19:06:33 +0530

  Videos
See all

Tiranga Rally: दिल्ली में AAP ने निकाली तिरंगा यात्रा | #delhi #tirangarally #aap #shorts #hindinews #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-16T13:32:09+00:00

UP Survey: Uttar Pradesh में CM Yogi का पलड़ा भारी? | UP Election 2027 Survey | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-16T13:32:47+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers