Responsive Scrollable Menu

IND vs WI 4th T20 Match: भारत ने जीता टॉस, वेस्टइंडीज पहले करेगी बैटिंग, प्लेइंग 11 में हुआ 2 बड़ा बदलाव

IND vs WI 4th T20 Match: भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथा टी20 मैच हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेला जा रहा है. भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. यानी वेस्टइंडीज की टीम पहले गेंदबाजी करने उतरेगी. टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं हुआ है. वहीं वेस्टइंडीज ने अपने प्लेइंग 11 में 2 बदलाव किया है. 

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने के फैसले पर क्या बोले श्रेयस अय्यर? 

भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने के फैसले पर कहा,  "हमें अंदाजा है कि पहली पारी में पिच कैसा खेलती है. इसलिए उसी के आधार पर हमने यह फैसला लिया." पिच के बारे में ग्राउंड्समैन की राय और उम्मीद के मुताबिक हालात पर को लेकर पूछे जाने पर अय्यर ने कहा, "यह 75% लाल और 25% काली मिट्टी वाली पिच है और हम पहले भी ऐसी पिचों पर खेल चुके हैं. लेकिन जाहिर है, हालात को देखते हुए और ओस न पड़ने की वजह से, खेल थोड़ा कड़ा हो सकता है और पिच पर उछाल भी देखने को मिल सकता है, क्योंकि मैंने पिच देखी है."

वेस्टइंडीज के कप्तान शे होप ने कहा, "हम भी फील्डिंग ही चुनते. यह मैच जीतना बहुत जरूरी है, इसलिए हमें वापसी करनी होगी. हमें एक अच्छी शुरुआत चाहिए और यह साफ होना चाहिए कि हम कैसे खेलना चाहते हैं. देखते हैं क्या होता है, क्योंकि सब अच्छा लग रहा है. खुले दिमाग से खेलना होगा. हमारी टीम में दो बदलाव हुआ है. पूरन और सैमसन बाहर हैं, रोमारियो और ज्वेल एंड्रयू को शामिल किया गया है."

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत की प्लेइंग 11:  संजू सैमसन (डब्ल्यू), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (सी), तिलक वर्मा, नमन धीर, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव.

वेस्टइंडीज की प्लेइंग 11: शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, शिम्रोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, रोस्टन चेज़, कीमो पॉल, शमर स्प्रिंगर, गुडाकेश मोटी, शमर जोसेफ.

सीरीज नाम करना चाहेगी टीम इंडिया, वेस्टइंडीज का वापसी पर होगी नजर

हैदराबाद में आज होने वाला चौथा टी20 मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए बेहद अहम है, जहां एक तरफ टीम इंडिया सीरीज पर कब्जा करने उतरेगी. वहीं वेस्टइंडीज की टीम जोरदार वापसी करने के लिए पूरा जोर लगाएगी. पांच मैचों की इस रोमांचक सीरीज में भारतीय टीम फिलहाल 2-1 से आगे चल रही है, इसलिए उसकी नजरें आज ही मैच जीतकर ट्रॉफी अपने नाम करने पर टिकी हैं. दूसरी ओर, मेहमान टीम वेस्टइंडीज के लिए यह मुकाबला 'करो या मरो' जैसा है. सीरीज में बने रहने के लिए उन्हें हर हाल में यह मैच जीतना होगा. दोनों टीमों के इस इरादे से साफ है कि आज हैदराबाद के मैदान पर फैंस को एक हाई-वोल्टेज और बेहद रोमांचक जंग देखने को मिलने वाली है.

यह भी पढ़ें:  W, 2, W, W, W, W, 6 गेंदों में पलटा इतिहास, साउथ अफ्रीका के इस बॉलर ने वो कर दिखाया, जो आज तक कोई नहीं कर पाया

Continue reading on the app

अभिजीत दीपके को देखकर एयरपोर्ट पर मचा बवाल, लोगों ने कहा- क्यों देश को खराब कर रहा है भाई

कॉकरोच जनता पार्टी इन दिनों सुर्खियो में हैं. कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके बुधवार को दिल्ली पहुंचे. एयरपोर्ट से बाहर निकलते वक्त भीड़ उन पर चिल्लाने लगी. इस दौरान, एक पैसेंजर ने कहा कि क्यों देश को खराब कर रहा है भाई. इस पर दीपके ने बस थम्सअप का इशारा किया और चुपचाप चले गए. 

सौरव-रांका को 5 दिनों के लिए भेजा तिहाड़ जेल

इसके अलावा, सीजेपी प्रवक्ता आशुतोष रांका और सौरव दास को दिल्ली की स्पेशल कोर्ट ने 5 दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया गया है. दोनों को मंगलवार सुबह जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया गया था. दोनों की हिरासत पर CJP की लीगल टीम प्रमुख रत्ना सिंह ने कहा कि दोनों पर बिना इजाजत जंतर-मंतर में घुसने, बॉन्ड की शर्तें तोड़ने और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप हैं।

50-50 हजार के मुचलके पर रिहा हुए थे सौरव-रांका

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग और SIR के विरोध में CJP ने 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन बुलाया था. पुलिस ने CJP फाउंडर अभिजीत दीपके, प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट से ही हिरासत में लिया था. अगले दिन यानी 11 अक्टूबर को दिल्ली पुलिस ने उन्हें दिल्ली कैंट की कार्यकारी मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया था, जहां उन्हें 50-50 हजार रुपये के जमानती मुचलके पर रिहा कर दिया गया था. रिहाई की शर्तों के अनुसार, तीनों को एक साल तक शांति बनाकर रखनी थी. उनको शर्तों के अनुसार, ऐसा कोई भी काम नहीं करना था, जिससे शांति भंग हो, इसके लिए बॉन्ड साइन करने की बात सामने आई थी. 

 जंतर-मंतर पर सरकार ने प्रदर्शन बैन किया

12 अक्टूबर को केंद्र सरकार ने दिल्ली के जंतर-मंतर को निर्धारित प्रदर्शन स्थल की लिस्ट से हटा दिया था. 33 साल पहले जंतर-मंतर को प्रदर्शन की जगहों में शामिल किया गया था. यहीं पर अन्ना आंदोलन से लेकर पहलवानों के प्रदर्शन और कॉकरोच जनता पार्टी का धरना प्रदर्शन हुआ था. गृह मंत्रालय की बनाई गई कमेटी की सिफारिश पर दिल्ली का रामलीला मैदान, बुराड़ी ग्राउंड और पूर्वी दिल्ली का सीबीडी ग्राउंड प्रदर्शन स्थल बनाए गए हैं. 12 अक्टूबर को सीजेपी ने सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और एआईआर पर रोक की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की परमिशन मांगी थी. लेकिन पलिस ने इससे इनकार कर दिया था. 

 

Continue reading on the app

  Sports

बाबर आजम की कितनी है नेटवर्थ? कहां-कहां से करते हैं कमाई, लाहौर में है 40 करोड़ का फार्म हाउस

Babar Azam Net Worth: पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम इनदिनों चर्चा में हैं. हाल में बाबर को फिर से पाकिस्तान टेस्ट टीम का कप्तान बनाया गया. उनकी हालिया फॉर्म खराब है. हालांकि पीएसएल, बिग बैश लीग और विज्ञापनों से उनकी कमाई अब भी करोड़ों में है. इसके अलावा, उनके पास लग्जरी कारों का जखीरा, लाहौर के डीएचए में आलीशान घर और 40 करोड़ का फार्महाउस भी है. दाएं हाथ के बल्लेबाज बाबर आजम की नेटवर्थ में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. बाबर की नेटवर्थ लगभग 41 करोड़ है. Thu, 15 Oct 2026 16:51:49 +0530

  Videos
See all

Panchayat Aaj Tak: ज्ञानेश कुमार पर सचिन पायलट ने उठाए सवाल #panchayat #shorts #latest #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-15T11:45:36+00:00

Yogi Adityanath: कसारी-मसारी में माफिया से मुक्त जमीन, क्या बोले CM योगी? | Mafia | Latest News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-15T11:45:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers