Responsive Scrollable Menu

उत्तराखंड में विकास कार्यों को धामी सरकार की मंजूरी, सड़कों से पुलों तक के लिए करोड़ों रुपये स्वीकृत

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद उधमसिंहनगर के विधान सभा क्षेत्र किच्छा में पंडित गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय परिसर की अवशेष सड़कों के सुधार हेतु विभिन्न घोषणाओं के अन्तर्गत ₹ 19.99 करोड की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है.

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद उधमसिंहनगर के विधानसभा क्षेत्र गदरपुर के ग्राम जयनगर नं०-3 में ग्राम चण्डीपुर के संजय नगर खालपाडा में, ग्राम चण्डीपुर के राधा कृष्ण मंदिर में, नगर पंचायत दिनेशपुर के वार्ड नं0-1 में, नगर पंचायत दिनेशपुर के वार्ड नं0-3 के मंदिर में ग्राम केशवगढ़ कालौनी के पास, ग्राम संलय नगर के मंदिर में, ग्राम लालपुरी में मलयनाथ स्वामी मंदिर में ग्राम सभा खटोला नं०-2 बक्साड़ में देवीधाम मंदिर में एवं ग्राम सभा कुल्हा के अन्तर्गत दिलीपनगर गांव में धर्मशाला का निर्माण किये जाने हेतु ₹ 2.67 करोड की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है.

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद देहरादून के विधानसभा क्षेत्र सहसपुर के अन्तर्गत ग्राम पंचायत, झाझारा में बंशीवाला अम्बेडकर पार्क होते हुए काली मंदिर व मुख्य मार्ग से श्री बिजेन्द्र चौहान के घर तक सीसी मार्ग आयुर्वेदिक अस्पताल के बगल वाली गली नेहरू युवा क्लब के सामने उपाध्यक्ष जी के घर तक मार्ग निर्माण एवं सैनिक कालौनी के आन्तरिक मार्ग व सुद्धोवाला के वार्ड 8 व 9 के आन्तरिक मार्गों में सीमेन्ट कंक्रीट टाईल्स द्वारा मार्ग निर्माण एवं नाली निर्माण किये जाने हेतु ₹ 76.60 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में ₹ 45.96 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है.

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद चम्पावत के विधानसभा क्षेत्र चम्पावत में मॉ पूर्णागिरी मेला क्षेत्र का अनुरक्षण विश्राम शैड एवं पुलिया निर्माण किये जाने हेतु ₹ 77.22 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में ₹ 46.33 लाख तथा विधान सभा क्षेत्र गंगोलीहाट के अन्तर्गत पोखरी चण्डिकाघाट मोटर मार्ग निर्माण कार्य कुल लम्बाई-7.740 किमी० का पुनरीक्षण आगणन ₹ 5.38 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है. मुख्यमंत्री द्वारा जनपद हरिद्वार के विधान सभा क्षेत्र हरिद्वार में ग्रामीण राज्य योजना के अन्तर्गत रसूलपुर-मंगोलपुरा-आर्यनगर और लालढांग के बीच रावासन नदी पर 250 मीटर लंबे पैदल यात्रियों के लिए स्टील ट्रस पुल का निर्माण किये जाने हेतु ₹ 9.34 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है.

मुख्यमंत्री द्वारा पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय नरेन्द्रनगर, टिहरी गढ़वाल में विविध आवासीय एवं अनावासीय भवन निर्माण हेतु ₹ 9.71 करोड, जनपद अल्मोडा के विधान सभा क्षेत्र सल्ट में सल्ट थाने में आवासीय भवन का निर्माण किये जाने हेतु ₹ 3.80 करोड की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में ₹1.52 करोड तथा जनपद उत्तरकाशी के विधान सभा क्षेत्र पुरोला में मोरी नैटवाड जखोल मोटर मार्ग (राज्य मार्ग संख्या-48) के किमी०-09 पर क्रानिक भूस्खलन प्रभावित भूस्खलन जोन का उपचार कार्य हेतु ₹ 5.35 करोड के साथ ही क्रॉनिक भूस्खलन प्रभावित जोन के उपचार से सम्बंधित 02 निर्माण कार्यों हेतु ₹ 14.50 करोड की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है. मुख्यमंत्री द्वारा ईको टास्क फोर्स की 10 नर्सरियों में सिंचाई प्रणाली की स्थापना किये जाने हेतु ₹ 78.50 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है.

Continue reading on the app

  Sports

यशस्वी जायसवाल बने बिजनेसमैन, अब बेचेंगे कपड़े और बैग, ये है ब्रांड का नाम

यशस्वी जायसवाल बहुत जल्दी अपना क्लॉथिंग ब्रांड लॉन्च करने वाले हैं. उन्होंने इसकी जानकारी इंस्टा स्टोरी के जरिए दी. Thu, 15 Oct 2026 15:00:07 +0530

  Videos
See all

Breaking News: बांग्लादेश जैसी हिंसा की मंशा? Neha Bora एक्सपोज़ | Anti National Agenda | #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-15T09:45:32+00:00

Weather Update : इन राज्यों में बारिश-तूफान का अलर्ट! | Top News | IMD Alert | Monsoon | #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-15T09:45:27+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers