Responsive Scrollable Menu

ब्रिटिश नागरिकता और पाकिस्तानी कनेक्शन, आजमगढ़ के मदरसे का मौलाना विदेश में बैठक लेता रहा सैलरी

ED Rain in Azamgarh: प्रवर्तन निदेशालय ने संत कबीरनगर जिले में ब्रिटिश मौलाना शमशुल हुदा पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. ईडी लखनऊ जोनल की टीम ने खलीलाबाद मीट मंडी स्थित मौलाना के घर पर छापेमारी की. जिसमें कई अहम सुराग मिले हैं. छापेमारी के दौरान सीआरपीएफ जवानों की तैनाती की गई. इस दौरान ईडी की टीम ने मौलाना की पत्नी और बहू से पूछताछ की.

मौलाना पर विदेशों से फंडिंग का आरोप

मौलाना शमशुल हुदा पर विदेशी फंडिंग लेने का आरोप है. जिसके जरिए उनसे मदरसे का निर्माण कराया और अन्य संपत्तियां बनाईं. इसके साथ ही एटीएस की जांच में मौलाना का पाकिस्तान कनेक्शन भी सामने आया है. वहीं ईडी की टीम ने विदेशी फंडिंग को लेकर जांच शुरू की है. बता दें कि मौलाना शमशुल हुआ आजमगढ़ के एक मदरसे में शिक्षक था. उसने साल 2013 में ब्रिटेन की नागरिकता लेती. तभी से वह ब्रिटेन में रह रहा है. लेकिन ब्रिटेन में बैठकर भी वह सैलरी लेता रहा. उसके खिलाफ फेमा के तहत खलीलाबाद कोतवाली में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है.

2007 में ब्रिटेन चला गया था मौलाना शमशुल हुदा

जानकारी के मुताबिक, ईडी की टीम ने मौलाना के अस्थाई आवास पर छापेमारी की, जो आजमगढ़ के मुबारकपुर में स्थित है. संतकबीरनगर का रहने वाला मौलाना शमशुल हुदा खान 12 जुलाई 1984 को आजमगढ़ के मदरसा ‘दारुल उलूम अहले सुन्नत मदरसा अशरफिया मिस्बाहुल उलूम’ में सहायक अध्यापक के पद पर नियुक्त हुआ था. लेकिन साल 2007 में वह ब्रिटेन चला गया और 2013 में उसे ब्रिटेन की नागरिकता मिल गई.

इस मामले में सरकार ने उसके मदरसे की मान्यता रद्द कर दी. यही नहीं इस मामले में अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के संयुक्त निदेशक एसएन पांडे, गाजियाबाद के डीएमओ साहित्य निकट सिंह, बरेली के लालमन और अमेठी के प्रभात कुमार को निलंबित किया जा चुका है. सभी पर आजमगढ़ में तैनाती के दौरान मौलाना को लाभ पहुंचाने का आरोप है.

ब्रिटेन में बैठकर लेता रहा सरकार से वेतन

बता दें कि मौलाना ने 2013 में ब्रिटेन की नागरिकता हासिल कर ली. लेकिन साल 2017 तक वह मदरसे से आलिया सेक्शन के शिक्षक के रूप में वेतन लेता रहा. यही नहीं विभाग की मिलीभगत से उसने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति भी ले ली. इस मामले में उसके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है. उसने इस दौरान 16 लाख 59 हजार 555 रुपये सरकारी धनराशि प्राप्त की. इस मामले में मौलाना की पत्नी, बेटे और बहू के खिलाफ तीन अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं.

पाकिस्तान का दौरा कर चुका है मौलाना

एटीएस की जांच में पता चला है कि मौलाना शमशुल हुदा 2007 से ही संदिग्ध गतिविधियों में शामिल था. इस्लामी प्रचार के नाम पर वह पाकिस्तान के कई शहरों की यात्रा कर चुका है. जहां उसने मौलवियों और धार्मिक संगठनों के संपर्क भी किया. इसके साथ ही वह भारत में जम्मू-कश्मीर के अलगाववादी नेताओं और कुछ संदिग्ध व्यक्तियों के भी संपर्क में रहा है.

Continue reading on the app

सोना नहीं गोल्ड के इस कागज ने दिया 377% का शानदार रिटर्न, ये रही पूरी डिटेल

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) सोने की कीमत बढ़ने के साथ 2.5% सालाना फिक्स्ड ब्याज का फायदा देते हैं. RBI ने 2018-19 सीरीज-VI के लिए 12 फरवरी 2026 को प्रीमैच्योर रिडेम्पशन प्राइस 15,615 रुपये प्रति यूनिट तय किया है.

Continue reading on the app

  Sports

पाकिस्तानी खिलाड़ियों की इंटरनेशनल बेइज्जती... होटल का बिल चुकाने को नहीं थे पैसे, सड़क पर बैठने को हुए मजबूर

Pakistan hockey team were forced to spend several hours on the road in Australia: पाकिस्तान हॉकी टीम के खिलाड़ियों को उस समय ऑस्ट्रेलिया में शर्मसार होना पड़ा जब होटल का बिल नहीं चुकाने की वजह से उन्हें घंटों सड़क पर बैठना पड़ा. पाकिस्तानी टीम होबार्ट में एफआईएच प्रो लीग के दूसरे चरण के मैच खेलने ऑस्ट्रेलिया गई है. Thu, 12 Feb 2026 16:47:45 +0530

  Videos
See all

पश्चिम एशिया में ईरान के चारों तरफ सैन्य हलचल बढ़ी | #international #viralnews #viralvideo #short #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-12T11:44:53+00:00

लेबर कोड के खिलाफ मजदूर संगठनों का बड़ा आंदोलन | #vbgramgbill #viralnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-12T11:44:08+00:00

पहले दामाद से रचाया प्यार, अब बहनोई संग फरार! | #upnews #aligarh #viralnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-12T11:45:50+00:00

Pakistan Balochistan War: बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना पर कहर बनकर टूट रहे बलूच विद्रोही | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-12T11:45:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers