Responsive Scrollable Menu

एनपीसीआई ने 'तत्काल एनपीएस' किया शुरू, अब यूपीआई के जरिए चुटकियों में खुल जाएगा पेंशन अकाउंट

नई दिल्ली, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) की सहयोगी कंपनी एनपीसीआई भीम सर्विसेज लिमिटेड (एनबीएसएल) ने बुधवार को कहा कि भीम पेमेंट ऐप पर अब यूजर्स के लिए तत्काल एनपीएस शुरू हो गया है।

पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (पीएफआरडीए) द्वारा शुरू की गई तत्काल एनपीसी सुविधा से यूजर्स बिना किसी ब्रांच में जाए या नए कागजात जमा किए, ऐप के जरिए नेशनल पेंशन सिस्टम (एनपीएस) अकाउंट खोल सकते हैं।

हालांकि, इस प्रोसेस में पहले से बैंक द्वारा वेरिफाई किए गए केवाईसी का इस्तेमाल किया जाता है। यूजर्स को अपनी जन्मतिथि डालनी होती है, अपना योग्य बैंक अकाउंट चुनना होता है और यूपीआई के जरिए अपना पहला एनपीएस योगदान करना होता है।

इसके अलावा, तत्काल एनपीएस सुविधा अभी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा के बैंकिंग ग्राहकों के लिए भीम ऐप पर उपलब्ध है।

एनपीसीआई भीम सर्विसेज लिमिटेड के अनुसार, बाद में इसमें और भी बैंक जोड़े जाएंगे।

एनबीएसएल के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ ललिता नटराज ने कहा, यूपीआई पहले ही करोड़ों भारतीयों की रोजमर्रा की वित्तीय आदत बन चुका है। अगला मौका एनपीएस जैसे प्रोडक्ट्स तक पहुंच को बेहतर बनाना है। भीम पर तत्काल एनपीएस सुविधा, एनपीएस अकाउंट शुरू करने की शुरुआती बाधा को दूर करती है। इसके जरिए योग्य यूजर्स सीधे यूपीआई ऐप से एनपीएस अकाउंट खोल सकते हैं। तत्काल एनपीएस अब योग्य यूजर्स को ऐप के जरिए एनपीएस अकाउंट खोलने की सुविधा देता है, जिससे भीम की भूमिका सिर्फ योगदान में मदद करने से बढ़कर एनपीएस ऑनबोर्डिंग में सहायता करने तक बढ़ गई है।

एनपीएस एक कम लागत वाली पेंशन स्कीम है जिसे पीएफआरडीए रेगुलेट करता है। इसमें किए गए योगदान को रेगुलेटेड पेंशन फंड मैनेजरों द्वारा मैनेज किए जाने वाले मार्केट-लिंक्ड फंड में इन्वेस्ट किया जाता है और नियमों के अनुसार टैक्स का फायदा भी मिलता है।

पीएफआरडीए के चेयरपर्सन एस.रमन ने कहा कि यूपीआई ने भारत में पेमेंट करने का तरीका बदल दिया है; तत्काल एनपीएस भारत में रिटायरमेंट की तैयारी के तरीके को बदल सकता है।

रमन ने कहा, सिर्फ तीन क्लिक में, कोई भी योग्य नागरिक एनपीसीआई, बैंकों और यूपीआई ऐप्स के साथ हमारी पार्टनरशिप के जरिए पेंशन अकाउंट खोल सकता है। हमारा मंत्र आसान है कि बूढ़े होने से पहले अमीर बनें और हम चाहते हैं कि यह मैसेज हर गली, हर गांव और हर भारतीय तक पहुंचे।

इसके अलावा, 18 से 85 साल की उम्र के योग्य भारतीय नागरिक भीम पेमेंट ऐप पर तत्काल एनपीएस के जरिए कम से कम 250 रुपए के शुरुआती योगदान के साथ एनपीएस अकाउंट खोल सकते हैं।

वहीं, बाद में एनपीएस की जरूरी शर्तों के अनुसार कम से कम 10 रुपए से योगदान किया जा सकता है।

--आईएएनएस

एबीएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

Bigg Boss 20: गु्ल्लू और नकुल धुल की हाथापाई में माही ने उठाया हाथ, किया बिग बॉस के रूल्स का उल्लंघन, होगा एक्शन?

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) को शुरू एक महीने से ज्यादा हो गया है और घर के सदस्यों हर दिन अपना नया गेम दिखाने की कोशिश कर रहे हैं. स्काउ, काजी तौकीर, कनिका मान, गुल्लू, माही विज, अरिश्फा और आसिफ हर रोज किसी न किसी मुद्दे पर झगड़ा और बहस करते हुए नजर आ रहे हैं. पिछले एपिसोड में नॉमिनेशन टास्क के दौरान भारी हंगामा देखने को मिला, जहां ज्यादातर कंटेस्टेंट्स झगड़ा करते हुए नजर आए. वहीं, गुल्लू और नकुल धुल के बीच की लड़ाई में माही विज हाथ उठाती हुई नजर आई थीं. जिसके बाद कहा जा रहा है कि उन्होंने बिग बॉस के अहम रूल्स का उल्लंघन कर दिया है. 

गुल्लू और नकुल धुल की हाथापाई में माही ने उठाया हाथ

बिग बॉस के पिछले एपिसोड में घर के अंदर झगड़े की शुरुआत काजी तौकीर और स्काउट ओपी की वजह से हुई. दरअसल, दोनों फन कर रहे थे, इस दौरान काजी ने स्काउट के कान में थूक दिया. इसके बाद काजी घर के सदस्यों को बताते हुए नजर आए कि उन्होंने स्काउट के कान में थूक दिया. काजी की इस बात को नकुल धुल ने स्काउट को बताई. जिसके बाद घर में थोड़ी गहमा-गहमी देखने को मिली. हालांकि, मामला तब बिगड़ गया जब नकुल ने गुल्लू पर हाथ उठा दिया. जिसके बाद दोनों के बीच जमकर हाथापाई हुई. बताया जा रहा है कि पहले नकुल ने हाथ उठाया लेकिन गुल्लू ने भी नकुल के मारा था. वहीं, जहां घर के सारे कंटेस्टेंट्स लड़ाई छुड़वाते हुए दिखे तो वहीं, माही कथित तौर पर नकुल पर हाथ उठाती हुई नजर आईं. 

माही ने किया बिग बॉस के रूल्स का उल्लंघन

माही विज गुल्लू को अपना दोस्त मानती हैं, जब गुल्लू और नकुल के बीच लड़ाई हुई तो माही का गुस्सा सातवें आसमान चढ़ गया और उन्होंने भी झगड़े के बीच नकुल पर हाथ उठा दिया. सोशल मीडिया पर इससे जुड़े वीडियो सामने आ रहे हैं. जिसमें माही नकुल की पीठ पर थप्पड़ मारती हैं, हालांकि, अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है कि उन्होंने हाथ उठाया है या नहीं. बहरहाल माही विज के इस एक्शन को लेकर सोशल मीडिया पर तरह की बातें हो रही हैं. कहा जा रहा है कि अगर एक कंटेस्टेंट हाथ उठाता है तो उसे बाहर किया जाता है, तो इसी के तहत माही को भी शो से बाहर होना चाहिए. 

होगा एक्शन?

सोशल मीडिया पर माही के नकुल को मारने के वीडियो तो सामने आ रहे हैं लेकिन उसे देखकर ऐसा नहीं कहा जा सकता है कि उनके खिलाफ भी एक्शन होगा. दरअसल, कल की लड़ाई में सबसे बड़ी गलती नकुल ने की थी. उन्होंने ही सबसे पहले गुल्लू को धक्का दिया. जिसके बाद दोनों के बीच भयंकर झगड़ा हुआ. माही विज लगातार नकुल पर चिल्लाती हुई नजर आईं. उन्होंने कहा कि ये क्या घर में लोगों को मारने के लिए आया है. वहीं, कई घर वाले कहते हुए नजर आए थे, नकुल को शो से बाहर किया जाना चाहिए. वहीं, माही के मुद्दे को लेकर अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है कि ऐसे में आज के एपिसोड का इंतजार करना पड़ेगा. 

गुल्लू और नकुल के बीच क्यों हुआ झगड़ा

दरअसल, गुल्लू और नकुल धुल के बीच झगड़ा एक तरह से काजी की वजह से होता है. काजी गुल्लू को बताते हैं कि उन्होंने स्काउट के कान में थूक दिया. ये बात नकुल सुन लेते हैं और वह स्काउट से बताते हैं. जिसके बाद स्काउट काजी से पूछते है कि क्या वह उनका इस वजह से मजाक उड़ा रहे थे. इसके बाद काजी कहते हैं कि मजाक था. वहीं. गुल्लू और नकुल भी साथ में बैठे हुए होते हैं. जिसके बाद देखते-देखते ये थूक वाला मुद्दा नकुल और गुल्लू के बीच चला जाता है और दोनों के बीच झगड़ा हो जाता है. 

ये भी पढ़ें: Expaliner: 'राणाबली' के लिए विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने कैसे बदला अपना लुक? जानिए पूरी तैयारी

Continue reading on the app

  Sports

हारे हुए मैच में भी संजू सैमसन ने रच दिया इतिहास, टीम इंडिया के लिए बनाया ये खास रिकॉर्ड

वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी20 मैच में टीम इंडिया को 24 रन से करारी हार मिली. इस मुकाबले में टीम इंडिया की बल्लेबाजी साधारण रही, लेकिन संजू सैमसन ने अपने फॉर्म को बरकरार रखा, मैच में संजू ने 23 गेंद में 56 रनों की पारी खेली. अपनी इस पारी में उन्होंने 6 चौके और 4 छक्के ल गाए. इसके साथ ही उनके नाम एक बड़ा रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया. Thu, 15 Oct 2026 06:22:39 +0530

  Videos
See all

Deer Rescue Operation Video :काले हिरणों को सुरक्षित निकालने का ऑपरेशन | Wildlife Rescue | #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-15T01:30:37+00:00

Saurabh Rajput Murder Case LIVE : फांसी की सजा सुनते ही रोने लगे मुस्कान और साहिल! | LIVE | #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-15T01:27:40+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers