Responsive Scrollable Menu

AI की रफ्तार रोकना नामुमकिन, Cisco CEO ने सुरक्षा तंत्र मजबूत करने पर दिया जोर

(मौमिता बख्शी चटर्जी) नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर सिस्को के चेयरमैन एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) चक रॉबिन्स ने बुधवार को कहा कि कृत्रिम मेधा (एआई) की रफ्तार धीमी करने की कोशिशों से कामयाबी मिलने की संभावना नहीं है। ऐसे में इस प्रौद्योगिकी के विकास के साथ कदम मिलाते हुए सुरक्षा व्यवस्था और बचाव के उपायों को मजबूत करने पर ध्यान देना चाहिए। दुनियाभर में एआई के विकास पर रोक लगाने की मांग और अनियंत्रित एआई से मानवता को संभावित गंभीर नुकसान होने की वैज्ञानिकों की चेतावनियों के बीच रॉबिन्स ने ‘पीटीआई-भाषा’ के साथ साक्षात्कार में कहा, “मुझे लगता है कि सब ठीक रहेगा।’’ उन्होंने कहा, “सबसे बड़ी बात यह है कि एआई की रफ्तार धीमी करनी चाहिए या नहीं इस पर बहस हो रही है।

आप इसकी रफ्तार धीमी नहीं कर पाएंगे। मेरा मतलब है कि मुझे नहीं लगता कि ऐसा होने वाला है।” रॉबिन्स ने कहा कि एआई से निपटने के लिए सुरक्षा एवं बचाव के उपायों को भी उसी गति से या उससे तेज आगे बढ़ना होगा। उन्होंने कहा, “हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हम सुरक्षा एवं बचाव के पहलुओं को मजबूत करें और एआई की तेज रफ्तार के अनुरूप तैयारी के लिए जरूरी सभी कदम उठाएं।

हमें उसी गति से या उससे तेज आगे बढ़ना होगा। मेरा मानना है कि हमें इसी पर ध्यान देना चाहिए।” सिस्को के प्रमुख ने कहा कि एआई मॉडल जारी करने और उनके इस्तेमाल पर सुरक्षा सीमाएं तय करने के लिए स्पष्ट नियम होने चाहिए। सरकारों और कंपनियों को भी यह पता होना चाहिए कि इस क्षेत्र में क्या हो रहा है।

उन्होंने कहा कि फिलहाल अधिक गंभीर जोखिम यह है कि एआई मॉडल ग्राहकों की साइबर सुरक्षा से जुड़ी बुनियादी खामियों को उजागर कर रहे हैं। इनमें पासवर्ड का उचित प्रबंधन, सॉफ्टवेयर में सुरक्षा खामियों को दूर करने के लिए नियमित अपडेट और ऐसे प्रौद्योगिकी उत्पादों का इस्तेमाल शामिल है, जिनके लिए सहायता एवं सुरक्षा अपडेट देने की आखिरी मियाद बित चुकी है। रॉबिन्स ने कहा, “सुरक्षा सीमाएं जरूरी हैं और जोखिमों को समझना भी बेहद अहम है, लेकिन हमें सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, प्रभावी सुरक्षा सीमाएं तय करने और साइबर सुरक्षा की बुनियादी प्रक्रियाओं पर ध्यान देना होगा।” रॉबिन्स ने कहा कि वे कंपनियां सफल होंगी जो एआई का इस्तेमाल केवल लागत घटाने के बजाय अपने कामकाज और उत्पादों से मिलने वाले मूल्य को बढ़ाने के लिए करेंगी।

Continue reading on the app

Fact Check: नीट पेपर लीक के खिलाफ राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर हुए प्रदर्शन को सीईसी के विरोध का बताकर किया जा रहा वायरल 

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ (SIR) की प्रक्रिया के खिलाफ विपक्षी दलों ने देशभर में प्रदर्शन किए। ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (सीजेपी), कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने कथित ‘वोट चोरी’ का आरोप लगाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रोटेस्ट किए। सीजेपी ने 10 अक्टूबर 2026 […]

The post Fact Check: नीट पेपर लीक के खिलाफ राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर हुए प्रदर्शन को सीईसी के विरोध का बताकर किया जा रहा वायरल  appeared first on Vishvas News.

Continue reading on the app

  Sports

अभिषेक शर्मा का वर्ल्ड रिकॉर्ड... 69वां छक्का जड़कर रचा इतिहास, 4 साल पुराना विश्व कीर्तिमान स्वाहा

Abhishek Sharma world records: अभिषेक शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक नया इतिहास रच दिया है. हैदराबाद में वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में अपना 69वां छक्का जड़कर उन्होंने एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. इस मामले में उन्होंने भारतीय पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 2022 में 68 छक्के जड़े थे. साल 2026 अभिषेक के लिए बेहद शानदार रहा है. Wed, 14 Oct 2026 22:33:59 +0530

  Videos
See all

Viral Video | सड़क पर महिला के साथ सरेआम मारपीट! | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-14T19:40:25+00:00

Street battles in Albania, police crackdown on students | अल्बानिया में सड़क पर संग्राम #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-14T19:35:37+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers