नटराजन सनराइजर्स हैदराबाद में लौटे:स्पिनर जीशान अंसारी दिल्ली कैपिटल्स से जुड़े; IPL ऑक्शन से पहले दोनों टीमों में ट्रेड
IPL 2027 के ऑक्शन से पहले सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स ने ट्रेड किया है। मंगलवार को हुए इस सौदे में टी नटराजन सनराइजर्स हैदराबाद में वापस लौटे हैं, जबकि उनके बदले लेग स्पिनर जीशान अंसारी दिल्ली से जुड़ गए हैं। नटराजन को हैदराबाद ने 5 करोड़ रुपए की राशि पर टीम में शामिल किया। जीशान अंसारी मौजूदा 40 लाख रुपए की फीस पर ही दिल्ली से खेलेंगे। उन्होंने IPL 2025 में हैदराबाद के लिए 10 मैच खेले थे। इसमें उन्होंने 6 विकेट लिए थे। नटराजन 5 सीजन हैदराबाद से खेल चुके नटराजन 2020 से 2024 तक पांच सीजन में हैदराबाद की टीम का हिस्सा रहे थे। उनका सबसे सफल सीजन 2024 रहा। तब उन्होंने टीम के लिए सबसे ज्यादा 19 विकेट चटकाए थे। 2025 के ऑक्शन में दिल्ली ने नटराजन को 10.75 करोड़ रुपए में खरीदा था। अब वह संशोधित 5 करोड़ रुपए की फीस पर अगला IPL खेलेंगे। पंत और कुलदीप का भी हुआ था ट्रेड 2027 सीजन से पहले यह इकलौता प्लेयर ट्रेड नहीं है। जून में भारत के विकेटकीपर ऋषभ पंत और रिस्ट स्पिनर कुलदीप यादव को लेकर लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली के बीच भी ट्रेड हुआ था। पंत दो सीजन बाद अपनी पुरानी फ्रेंचाइजी में लौटे। उन्होंने पहले लखनऊ सुपर जायंट्स छोड़ने की इच्छा जताई थी। IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंट्स ने पंत को रिकॉर्ड 27 करोड़ रुपए में खरीदा था। यह ऑक्शन इतिहास की सबसे बड़ी बोली थी। हालांकि दिल्ली लौटने पर पंत की फीस 15 करोड़ से घटकर 12 करोड़ रुपए हो गई। लखनऊ में कप्तान और बल्लेबाज के तौर पर उनके दो सीजन खराब रहे।
Shiva Sharma Murder में प्रेमिका Shraddha Dubey की जुल्फिकार और हिस्ट्रीशीटर से कनेक्शन, इसलिए मारा.
Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे को लेकर नए सवाल सामने आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर श्रद्धा की जुल्फिकार और हिस्ट्रीशीटर अभिषेक सिंह उर्फ बाबू के साथ तस्वीरें चर्चा में हैं। जुल्फिकार पर 5 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप बताया जा रहा है। अब सवाल है कि इन लोगों से श्रद्धा के संबंध क्या थे और पुलिस की जांच में क्या सामने आएगा? पुलिस जांच के मुताबिक, श्रद्धा पर लोगों को धमकाने, वसूली करने और निजी तस्वीरों या वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करने जैसे आरोप हैं। हालांकि, इन आरोपों की पुष्टि जांच और अदालत की कार्यवाही से होनी बाकी है। रिपोर्टों में बाबू सिंह के पुराने आपराधिक मामलों का भी जिक्र है। पुलिस अब श्रद्धा के संपर्कों और संभावित मददगारों की जानकारी खंगाल रही है। आशंका जताई जा रही है कि वह अपनी बहन के साथ नेपाल भाग गई है, लेकिन उसकी लोकेशन की आधिकारिक पुष्टि जरूरी है। इस बीच, लखनऊ पुलिस ने श्रद्धा दुबे, रश्मि दुबे और तनवीर अली उर्फ दानिश पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। हजरतगंज थाने में दर्ज हत्या के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छह पुलिस टीमें गठित की गई हैं। कौन है जुल्फिकार? बाबू सिंह के साथ श्रद्धा की तस्वीरों का क्या संदर्भ है? शिवा हत्याकांड में पुलिस की जांच कहां तक पहुंची है? देखिए पूरी रिपोर्ट। Shiva Sharma Murder Case: New questions are emerging about Shraddha Dubey, the main accused in the infamous Shiva Sharma murder case in Lucknow. Photos of Shraddha with Zulfikar and history-sheeter Abhishek Singh alias Babu are circulating on social media. Zulfikar is reportedly accused of fraud of ₹5 crore. The question now is what Shraddha's relationship was with these individuals, and what will the police investigation reveal? According to the police investigation, Shraddha is accused of threatening people, extorting money, and blackmailing them with private photos or videos. However, these allegations are yet to be confirmed through investigation and court proceedings. Reports also mention Babu Singh's past criminal cases. Police are now investigating Shraddha's contacts and potential aides. It is suspected that she has fled to Nepal with her sister, but official confirmation of her location is needed. Meanwhile, Lucknow Police have announced a reward of ₹25,000 each for Shraddha Dubey, Rashmi Dubey, and Tanveer Ali alias Danish. Six police teams have been formed to arrest the accused in the murder case registered at Hazratganj police station. Who is Zulfikar? What is the context of Shraddha's photos with Babu Singh? How far has the police investigation progressed in the Shiva murder case? Watch the full report. #LucknowNews #ShivaSharmaMurderCase #ShraddhaDubey #LucknowCrime #Zulfikar #UttarPradeshNews #BreakingNews #CrimeNews #HindiNews ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ Disclaimer: Republic Media Network may provide content through third-party websites, operating systems, platforms, and portals (‘Third-Party Platforms’). Republic does not control and has no liability for Third-Party Platforms, including content hosted, advertisements, security, functionality, operation, or availability. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ रिपब्लिक भारत देश का नंबर वन न्यूज चैनल है। देश और दुनिया की जनहित से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल और मनोरंजन की खबरों का खजाना है । इस खजाने तक पहुंचने के लिए रिपब्लिक भारत से जुड़े रहिए और सब्सक्राइब करिए। ► http://bit.ly/RBharat R. Bharat TV - India's no.1 Hindi news channel keeps you updated with non-stop LIVE and breaking news. Watch the latest reports on political news, sports news, entertainment, and much more. आप Republic Bharat से जुड़ें और अपडेट्स पाएं! ???? Facebook: https://www.facebook.com/RepublicBharatHindi/ ???? Twitter: https://twitter.com/Republic_Bharat ???? Instagram: https://www.instagram.com/republicbharat/ ???? WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Va7GPTi7dmecQ2LFH01I ???? Telegram: https://t.me/RepublicBharatHindi ???? LinkedIn: https://www.linkedin.com/company/republic-bharat/
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Republic Bharat









