Responsive Scrollable Menu

बहुचर्चित नीला ड्रम हत्याकांड: पति की हत्या करने वाली मुस्कान और प्रेमी साहिल को फांसी की सजा

उत्तर प्रदेश में मेरठ में हुए बहुचर्चित और दिल दहला देने वाले “नीला ड्रम” हत्याकांड में आज सजा का ऐलान हो गया है, जिला अदालत ने इस जघन्य हत्याकांड में दोषी करार मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को फांसी की सजा सुनाई है, मुस्कान ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति सौरभ राजपूत की हत्या कर दी थी और उसके शव के टुकड़े कर नीले ड्रम में छिपा दिया था, परिजनों ने सौरभ के गायब होने की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई तब जाँच के दौरान कहानी खुली और दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार किया और अदालत ने जेल भेज दिया था।

मेरठ की जिला अदालत में आज फैसले पर सुनवाई हुई, जिला जज अरविंद कुमार मिश्रा की अदलत में दोनों आरोपियों को जेल से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये पेश किया गया , उनसे पूछा गया कि क्या वे सजा सुनाये जाने से पहले कुछ कहना चाहते हैं दोनों ने कहा उन्हें कुछ नहीं कहना है, लंच के बाद फिर सुनवाई शुरू हुई और अदालत में मृत्यु दंड की सजा सुना दी। जेल प्रशासन से बाहर आई खबरों के मुताबिक सजा सुनते ही मुस्कान रोने लगी , उधर साहिल की भी आँखे गीली हो गई। घटना की गंभीरता और क्रूरता को देखते हुए अभियोजन ने दोनों को मृत्युदंड देने की मांग की थी हालाँकि बचाव पक्ष ने मुस्कान की दो बेटियों का हवाला देते हुए नरमी अब्रटने की अपील अदालत से की थी।

30 सितंबर को कोर्ट ने मुस्कान और साहिल को दोषी ठहराया था

उल्लेखनीय है कि मर्चेंट नेवी अफसर सौरभ राजपूत की हत्या उसकी पत्नी मुस्कान रस्तोगी ने अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर 3 मार्च 2025 को की थी। सौरभ के भाई बबलू ने 18 मार्च 2025 को सौरभ के लापता होने की सूचना  पुलिस को दी थी, हत्या के बाद शव को पांच टुकड़ों में काटकर नीले ड्रम में भर दिया गया था। जुलाई 2025 में जिला कोर्ट में मामले का ट्रायल शुरू हुआ। पुलिस ने 30 सितंबर को कोर्ट ने मुस्कान और साहिल को सौरभ की हत्या का दोषी ठहराया था। इसके बाद सजा पर फैसला होना बाकी था और आज 14 अक्टूबर को अदालत ने फांसी की सजा सुना दी।

ये है पूरा घटनाक्रम 

सौरभ के भाई ने शिकायत में मुस्कान और साहिल पर संदेह जताया गया था। पुलिस ने शिकायत के बाद जाँच शुरू की, इस दौरान मुस्कान के बयान के बाद पुलिस का संदेह उसपर गहरा हो गया और कड़ियां जोड़ने पर हत्या का राज खुल गया, पुलिस जाँच में सामने आया कि वारदात वाली रात सौरभ अपनी मां रेनू देवी के घर से कोफ्ते की सब्जी लेकर आया था। मुस्कान ने उसी सब्जी में नशीली दवा मिला दी थी। सौरभ के बेसुध होने के बाद साहिल को घर बुलाया गया। इसके बाद सौरभ की हत्या की गई और वॉशरूम में उसके शव के टुकड़े किए गए। शव को पहले ब्रीफकेस में रखने की कोशिश की गई, लेकिन ब्रीफकेस का हुक टूटने के बाद उसे बेड में रखा गया। बाद में शव को नीले ड्रम में छिपाया गया।

Continue reading on the app

क्या पोप लियो के लंग्स कैंसर की सर्जरी से ठीक हो जाएगी बीमारी? आम लोगों को हो जाए तो क्या करें, डॉक्टर से जानिए इलाज

Pope Leo Lung Cancer Surgery: ईसाई धर्म के सबसे बड़े धर्म गुरु पोप लियो के लंग्स एडेनोकार्सिनोमा की सर्जरी हुई है. वेटिकन द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक यह सफल सर्जरी हुई है. लंग्स एडिनोकार्सिनोमा कैंसर का ट्यूमर होता है. इसे सर्जरी के माध्यम से हटा दिया गया है. पर सवाल यह है कि लंग्स जैसे महत्वपूर्ण अंगों में कैंसर के ट्यूमर क्या ठीक हो सकते हैं. क्या इसके बाद किसी दवा की जरूरत नहीं पड़ेगी. अगर आम लोगों की लंग्स एडिनोकार्सिनोमा हो जाए तो इसके लिए बचने का कितना चांस है. इन सारे सवालों का जवाब जानने के लिए हमने मैक्स हेल्थकेयर में सर्जिकल ऑन्कोलॉजी डिपार्टमेंट के प्रिंसपल कंसल्टेंट डॉ. श्रीनिकेत मोहन राघवन से बात की.

Continue reading on the app

  Sports

WI vs IND 4th T20: शाई होप के नाबाद शतक और कीमो पॉल के 5 विकेट के दम पर विंडीज जीता, सीरीज में 2-2 की बराबरी

India vs West Indies 4th T20, Match Reports: कप्तान शाई होप की नाबाद सेंचुरी के बाद कीमो पॉल के पांच विकेट हॉल की मदद से वेस्टइंडीज ने भारत को चौथे टी20 मैच में 24 रन से हरा दिया. इसके साथ वेस्टइंडीज ने 5 मैचों की सीरीज में 2-2 की बराबरी कर ली.भारत की ओर से संजू सैमसन ने 56 रन बनाए जबकि तिलक वर्मा 43 और नितीश रेड्डी 41 रन बनाकर आउट हुए. भारतीय टीम 19.4 ओवर में 223 रन ही बना सकी. Wed, 14 Oct 2026 23:14:43 +0530

  Videos
See all

Saudi Arabia | हूतियों का खौफ! क्या खतरे में सऊदी अरब? Houthi Rebels | Middle East Crisis | Iran War #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-14T23:00:26+00:00

Weather News Today | 4 बजते ही IMD का रेड अलर्ट जारी? Mausam Update | Breaking News | Weather Update #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-14T22:30:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers