JTET Exam 2026: गड़बड़ी रोकने के लिए झारखंड में नई व्यवस्था लागू करने की तैयारी, अब OMR Sheet पर पहले से छपेगा नाम और रोल नंबर
JTET Exam 2026: झारखंड में शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी जेटेट (J-TET) में गड़बड़ी रोकने के लिए बड़े बदलाव की तैयारी की जा रही है. जानकारी के मुताबिक, 1 नवंबर को प्रस्तावित परीक्षा में अभ्यर्थियों को पहले से नाम और रोल नंबर छपी हुई ओएमआर शीट दी जा सकती है. इस नई व्यवस्था का उद्देश्य परीक्षा में पारदर्शिता बढ़ाना और नकल जैसी गड़बड़ियों पर रोक लगाना है.
56 हजार अभ्यर्थियों के लिए नई व्यवस्था
मीडिया रिपोर्ट्स और सूत्रों के मुताबिक, झारखंड एकेडमिक काउंसिल इस बार परीक्षा में प्री-प्रिंटेड ओएमआर शीट की व्यवस्था करने की तैयारी कर रहा है. इन शीट पर अभ्यर्थियों का नाम और रोल नंबर पहले से दर्ज होगा. बताया जा रहा है कि इस परीक्षा में करीब 56 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे.
नकल और गड़बड़ी पर लगेगी रोक?
नई व्यवस्था लागू होने से ओएमआर शीट में बदलाव की आशंका कम हो सकती है. साथ ही, किसी दूसरे व्यक्ति के अभ्यर्थी की जगह परीक्षा देने जैसी गड़बड़ियों पर भी रोक लगाने में मदद मिल सकती है. इसके अलावा, उत्तर पुस्तिकाओं की जांच और परिणाम जारी करने की प्रक्रिया में समय बचने की उम्मीद है.
पेपर लीक के बाद पारदर्शिता पर जोर
झारखंड में पहले पेपर लीक के मुद्दे पर अभ्यर्थियों ने आंदोलन किया था. ऐसे में परीक्षा व्यवस्था को पारदर्शी बनाना महत्वपूर्ण माना जा रहा है. हालांकि, ओएमआर शीट में बदलाव को लेकर आधिकारिक पुष्टि और विस्तृत दिशा-निर्देश सामने आने का इंतजार है. नई व्यवस्था कितनी प्रभावी होगी, यह परीक्षा के आयोजन के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा.
IND vs WI 4th T20 Live Score: आज हैदराबाद में होगी भारत-वेस्टइंडीज की भिड़ंत, कुछ ही देर में शुरू होगा मैच
IND vs WI 4th T20 Live Score: भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथा टी20 मुकाबला आज हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. पांच मैचों की इस टी20 सीरीज में टीम इंडिया फिलहाल 2-1 से आगे है. आज के मैच को जीतकर भारतीय टीम जहां सीरीज अपने नाम करने के इरादे से उतरेगी, वहीं वेस्टइंडीज की टीम जोरदार वापसी करना चाहेगी. दोनों टीमों के बीच एक बार फिर रोमांचक भिड़ंत देखने को मिल सकती है. इस मुकाबले में टीम इंडिया की प्लेइंग-11 पर हर किसी की नजरें टिकी हुई हैं. इस महामुकाबले से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए न्यूज़ नेशन के साथ बने रहिए...
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation










