लक्ष्मण सिंह राजपूत ने सादगी से की शादी, न दिखा ग्लैमर, न शोर शराबा, हिंदू रीति-रिवाजों से लिए 7 फेरे, देखें फोटोज
एक्टर और प्रोड्यूसर लक्ष्मण सिंह राजपूत ने अपनी लाइफ की जर्नी शुरू कर दी है. हाल में उन्होंने बड़ी सादगी और परंपराओं के साथ शादी की. शादी की तस्वीरें और वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कीं. इस शादी में कोई शोर-शराबा नहीं था. ग्लैमर नहीं था और न ही कोई बड़ा सेलिब्रिटी, सिर्फ परिवार और करीबी लोग और दोस्त.
लता मंगेशकर का 47 साल पुराना गाना, सुनील दत्त के प्यार में नाचीं रीना रॉय, दो कंपोजर की धुन ने फूंक दी जान
नई दिल्ली. सुनील दत्त और रीना रॉय पर फिल्माया गया गाना सारे रिश्ते नाते तोड़ के आ गई आज भी पुराने गानों के शौकीनों की पहली पसंद बना हुआ है. यह गाना 1979 की सुपरहिट फिल्म जानी दुश्मन का है. इस गाने को लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल की जोड़ी ने संगीत दिया था और इसके बोल आनंद बख्शी ने लिखे थे. इस गाने की सबसे बड़ी खासियत इसकी गायकी है. इसे लता मंगेशकर ने अपनी सुरीली और भावुक आवाज से सजाया है, जो सीधे दिल को छू लेती है. फिल्म में जब रीना रॉय सब कुछ छोड़कर अपने प्यार (सुनील दत्त) के पास आती हैं, तो यह गाना उस जज्बात को बखूबी बयां करता है. 70 के दशक में सुनील दत्त और रीना रॉय की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता था. इस गाने में रीना रॉय की सादगी और सुनील दत्त का गंभीर अंदाज देखते ही बनता है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18


















