Responsive Scrollable Menu

IDBI बैंक में अपनी हिस्सेदारी बेचेगी सरकार:कनाडाई कंपनी खरीदेगी 60.72% शेयर; यह एअर इंडिया के बाद सरकार का सबसे बड़ा विनिवेश

केंद्रीय कैबिनेट ने आज 14 अक्टूबर को IDBI बैंक के नए खरीदार के नाम पर मुहर लगा दी है। इस फैसले के तहत केंद्र सरकार और LIC मिलकर बैंक में अपनी 60.72% हिस्सेदारी कनाडाई अरबपति प्रेम वत्स की कंपनी 'फेयरफैक्स' को बेचेंगे। यह सौदा ₹52,877 करोड़ में तय हुआ है। 2022 में टाटा ग्रुप को एअर इंडिया बेचे जाने के बाद, यह केंद्र सरकार का सबसे बड़ा विनिवेश है। रकम के लिहाज से यह एअर इंडिया की ₹18 हजार करोड़ की डील से भी लगभग तीन गुना बड़ा सौदा है। सरकार और LIC के पास रहेगी 34% हिस्सेदारी IDBI बैंक में अपनी हिस्सेदारी बेचने के बाद भी बैंक में सरकार के पास 15% और LIC के पास 19% शेयर रहेंगे। यानी कुल हिस्सेदारी 34% बनी रहेगी। IDBI बैंक में हिस्सेदारी अनुमान से ₹5 ज्यादा बोली, इसलिए डील मंजूर सरकार ने बैंक के एक शेयर की सही कीमत यानी फेयर वैल्यू तय करने के लिए दो स्वतंत्र एजेंसियों की मदद ली थी। इन एजेंसियों ने कैलकुलेशन के बाद बताया कि IDBI बैंक के एक शेयर की तय कीमत ₹75.99 होनी चाहिए। कनाडाई कंपनी फेयरफैक्स ने सरकार के तय किए गए इस बेस प्राइस से ज्यादा यानी ₹81 प्रति शेयर के हिसाब से बोली लगाई। चूंकि फेयरफैक्स की बोली सरकार के तय अनुमान से प्रति शेयर ₹5.01 ज्यादा थी, इसलिए सरकार ने इसे स्वीकार कर लिया। IDBI बैंक को बेचने की प्रक्रिया दो चरणों में पूरी इसकी शुरुआत सबसे पहले 7 अक्टूबर 2022 को हुई थी, जब सरकार ने बैंक को खरीदने के इच्छुक खरीदारों से आवेदन मंगाए थे। शुरुआत में 5 बड़ी कंपनियों ने दिलचस्पी दिखाई। सरकार ने जब सभी के दस्तावेजों और नियमों की जांच की, तो इनमें से 4 कंपनियां ही योग्य पाई गईं। इसके बाद आखिरी दौर में दो कंपनियों ने अपने तकनीकी कागजात और बोली जमा की। सबसे बेहतर बोली लगाकर कनाडाई कंपनी ने यह डील अपने नाम कर ली।

Continue reading on the app

कटहल के छिलके से साफ होगा पानी, 10 मिनट में 90 फीसदी फ्लोराइड हटा

नई दिल्ली, 14 अक्टूबर (आईएएनएस) कटहल का जिस छिलके को अक्सर कचरा समझकर फेंक दिया जाता है, उसी से अब दूषित पानी को साफ करने का रास्ता निकला है। शोधकर्ताओं ने कटहल के छिलके से ऐसी विशेष सामग्री विकसित की है, जो 10 मिनट में पानी से 90 प्रतिशत से अधिक फ्लोराइड हटाने में सफल रही। इस नवाचार को पेटेंट भी मिल चुका है। यह रिसर्च राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) राउरकेला के शोधकर्ताओं ने की है।

इस तकनीक में कटहल के छिलकों से सक्रिय कार्बन तैयार किया जाता है। इसके बाद उसमें जिरकोनियम मिलाकर पानी से फ्लोराइड पकड़ने की क्षमता बढ़ाई जाती है। शोधकर्ताओं के अनुसार, यह सामग्री खास तौर पर उन क्षेत्रों में उपयोगी साबित हो सकती है, जहां भूजल में फ्लोराइड की अधिक मात्रा पेयजल की गुणवत्ता और लोगों के स्वास्थ्य के लिए चिंता का विषय है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, पानी में फ्लोराइड की अधिक मात्रा से दांतों और हड्डियों से जुड़ी फ्लोरोसिस की समस्या हो सकती है।

देश के कई हिस्सों में भूजल में फ्लोराइड की मौजूदगी के कारण सस्ती और टिकाऊ जल शोधन तकनीकों की जरूरत महसूस की जा रही है। फ्लोराइड हटाने के लिए इस्तेमाल होने वाली कुछ मौजूदा तकनीकों की अपनी सीमाएं हैं। मसलन आरओ प्रक्रिया में काफी पानी व्यर्थ होता है और कैल्शियम व मैग्नीशियम जैसे उपयोगी खनिज भी पानी से बाहर निकल सकते हैं। वहीं, कुछ अन्य विधियों में रसायनों का इस्तेमाल करना पड़ता है। ऐसे में कृषि अपशिष्ट से तैयार यह नई सामग्री एक वैकल्पिक उपाय बन सकती है।

एनआईटी राउरकेला की प्रोफेसर सुस्मिता मिश्रा और शोधार्थी डॉ. प्रतिमा मिंज के शोध दल ने यह तकनीक विकसित की है। प्रो. मिश्रा ने बताया कि शोध का मुख्य उद्देश्य कृषि अपशिष्ट का उपयोग जल शुद्ध करने के लिए करना था। कटहल के छिलकों से तैयार सक्रिय कार्बन को जिरकोनियम से संशोधित करने के बाद प्रयोगशाला में उत्साहजनक परिणाम मिले। परीक्षणों में 1 से 5 मिलीग्राम प्रति लीटर फ्लोराइड वाले पानी पर इस सामग्री का प्रयोग किया गया। शोध दल ने 10 से 20 मिनट के भीतर 90 से 97 प्रतिशत से अधिक फ्लोराइड हटाने की क्षमता दर्ज की।

हालांकि, ये परिणाम प्रयोगशाला में जांची गई परिस्थितियों पर आधारित हैं। वास्तविक उपयोग में इसकी प्रभावशीलता का आकलन अभी किया जाना है। इस तकनीक की खास बात यह है कि इसमें फेंके जाने वाले कृषि अपशिष्ट को उपयोगी संसाधन में बदला गया है। इससे भविष्य में ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में घरों तथा सामुदायिक स्तर पर पानी साफ करने के विकल्प विकसित करने में मदद मिल सकती है।

शोध को प्रौद्योगिकी तत्परता स्तर-4 तक पहुंचाया गया है। शोध दल ने बिजली और रसायनों की लागत को शामिल करते हुए इस सामग्री को तैयार करने की अनुमानित लागत करीब 37 रुपये प्रति ग्राम बताई है। अब टीम इसका भौतिक नमूना विकसित करने के साथ व्यावहारिक उपयोग, लंबे समय तक काम करने की क्षमता और संचालन लागत का आकलन करेगी।

--आईएएनएस

जीसीबी/पीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

न्यूजीलैंड दौरे पर अपने खर्चे पर 5 नेट गेंदबाज ले जाएंगे शुभमन गिल, भारतीय टेस्ट कप्तान का मास्टरस्ट्रोक

Shubman Gill pay out of pocket for 5 net bowlers: भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज की तैयारी को पूरी गंभीरता से लेते हुए अपने खर्चे पर चार से पांच नेट गेंदबाजों को साथ ले जाने का अनूठा फैसला किया है. बीसीसीआई के अनुसार, गिल 23 या 24 अक्टूबर को न्यूजीलैंड रवाना होंगे और इन गेंदबाजों के यात्रा व अन्य खर्चों का भुगतान वह खुद करेंगे. व्यस्त कार्यक्रम के चलते वह भारत ए के मैचों में हिस्सा नहीं ले पाएंगे, इसलिए वह अतिरिक्त समय और अभ्यास के लिए पहले रवाना हो रहे हैं. छत्तीसगढ़ के खिलाफ रणजी मुकाबले से वापसी कर रहे गिल अपनी कप्तानी और बल्लेबाजी दोनों मोर्चों पर इस दौरे को सफल बनाने के लिए पूरी तरह मुस्तैद हैं. Fri, 16 Oct 2026 23:20:09 +0530

  Videos
See all

Uttarakhand News Today: 12 बजते ही उत्तराखंड से आई बड़ी खबर! | CM Dhami | BJP | Breaking News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-16T18:30:22+00:00

News Ki Pathshala: तिरंगा यात्रा पर निकले Abhijeet Dipke, नेहा को पुलिस ने उठाया ! | Episode 125 #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-16T18:27:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers