Responsive Scrollable Menu

ब्रिटेन में बनेगी पहली मुस्लिम PM! जानें कौन हैं शबाना महमूद? Epstein files में क्या है संबंध

ब्रिटेन की राजनीति में इस वक्त बड़ा भूचाल है। जेफरी एस्टीन  फाइल्स के खुलासों ने प्रधानमंत्री की टामर की कुर्सी हिला दी है और इस उथल-पुथल के बीच एक नाम तेजी से उभर रहा है। शबाना महमूद ब्रिटेन की सत्ता के गलियारों में इस वक्त सिर्फ एक सवाल गूंज  रहा है। अगर की स्टारमर गए तो अगला प्रधानमंत्री कौन होगा? जेफरी एस्टीन फाइल्स के खुलासों के बाद लेबर पार्टी दबाव में है और प्रधानमंत्री के चीफ ऑफ स्टाफ मॉ्गन मैक्सविनी का इस्तीफा हो चुका है और अब नजरें टिक गई है एक ऐसी नेता पर जो इतिहास रच सकती है। नाम है शबाना महमूद। अगर हालात बदले तो वो बन सकती है ब्रिटेन की पहली मुस्लिम प्रधानमंत्री। जेफरी एप्सन फाइल्स के सामने आए नए दस्तावेजों ने ब्रिटेन की राजनीति को हिला कर रख दिया है। इन फाइल्स में पीटर मेंसन का नाम सामने आया। जिनके एप्सन से पुराने संबंध बताए गए हैं। विवाद इतना बड़ा कि प्रधानमंत्री की स्टामर के चीफ ऑफ स्टाफ मॉ्गन मैक्सविनी को इस्तीफा देना पड़ा। 

इसे भी पढ़ें: भगोड़े Nirav Modi को London में एक और बड़ा झटका, Bank of India केस में नहीं मिली कोई राहत

मैक्सविनी के नाम की उन्होंने पीटर मेडलिसन को अमेरिका के ब्रिटेन का राजदूत बनाने की सलाह दी थी और इस फैसले की पूरी जिम्मेदारी उन्होंने अपने ऊपर ली। इसके बाद प्रधानमंत्री स्टार्मर ने भी माफी मांगी लेकिन पार्टी के भीतर असंतोष कम नहीं हुआ। अब लेबर पार्टी के नेतृत्व परिवर्तन की चर्चाएं तेज हो गई हैं। इसी बीच एक नाम सबसे ज्यादा लिया जा रहा है वो शबाना महमूद हैं। 

शबाना महमूद कौन है? 

45 साल की शबाना महमूद पेशे से वकील और लेबर पार्टी की सीनियर नेता हैं। वो बर्मिंगम की लेडी वुड सीट से सांसद हैं और 2010 से सांसद में हैं। उनका जन्म बर्मिंगम में हुआ और उनका परिवार पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के मीरपुर से जुड़ा रहा। शबाना महमूद ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से कानून की पढ़ाई की और बाद में वह बैरिस्टर बनी। राजनीति में उनकी पहचान एक मजबूत वक्ता और सख्त प्रशासक की रही है। साल 2024 में उन्होंने इतिहास रचा जब वो ब्रिटेन की पहली मुस्लिम और तीसरी महिला लॉर्ड चांसलर बनी। इसके बाद 2025 में उन्हें गृह मंत्री बनाया गया।

इसे भी पढ़ें: इतिहास में पहली बार, 12 महीने में 5 Trade Deals, क्‍यों हिंदुस्तान संग बिजनेस करने को आतुर है दुनिया

अवैध प्रवासन को लेकर उनका रुख काफी सख्त रहा है। उन्होंने साफ कहा है कि अवैध प्रवासन ब्रिटेन को नुकसान पहुंचा रहा है और इसे रोकना एक नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सम्मेलिखित विभाग का समर्थन किया लेकिन स्कूलों में एलजीबीटी क्यू पढ़ाई को लेकर माता-पिता की सहमति पर जोर देकर अपनी एक अलग लाइन भी खींची। आज हालात ऐसे हैं कि अगर कीस्ट टामर पद छोड़ते हैं या पार्टी उन्हें हटाती है तो शबाना महमूद ब्रिटेन की  पहली मुस्लिम प्रधानमंत्री बन सकती है। तो सवाल साफ है क्या ब्रिटेन को मिलने जा रहा है पहले मुस्लिम प्रधानमंत्री या लेबर पार्टी आखिरी वक्त पर कोई और फैसला लेगी। 
 

Continue reading on the app

Namibia का भेदभाव का आरोप, ICC ने बताई Night Training न देने की वजह, जानें T20 World Cup का ये विवाद

नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने निराशा व्यक्त की क्योंकि उनकी टीम को नई दिल्ली में भारत के खिलाफ आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप मैच से पहले लाइट ट्रेनिंग सेशन नहीं दिया गया। नामीबिया गुरुवार को नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मौजूदा चैंपियन भारत से भिड़ेगी। इरास्मस ने कहा कि यह नामीबिया के लिए एक बड़ा मौका गंवाना है, क्योंकि उनके पास घरेलू मैदान पर मैच खेलने या लाइट्स के नीचे ट्रेनिंग करने के लिए पर्याप्त सुविधाएं नहीं हैं।
 

इसे भी पढ़ें: T20 World Cup: USA से मिले सबक के बाद बदला Team India का गेम प्लान, Suryakumar-Tilak पर नई जिम्मेदारी


इरास्मस ने भारत के खिलाफ मैच की पूर्व संध्या पर कहा कि नामीबिया में हमारे पास लाइट्स नहीं हैं। बुनियादी ढांचे के लिहाज से, यही हमारे लिए सबसे बड़ी चुनौती है। तो हां, यह कोई मामूली बात नहीं है। नेपाल प्रीमियर लीग, आईएलटी20 और हमारे द्वारा खेले गए विश्व कप में खेलने वाले खिलाड़ियों को छोड़कर, बाकी खिलाड़ी लाइट्स के नीचे ट्रेनिंग करने के आदी नहीं होते हैं। उन्होंने आगे कहा कि हां, इस मैच से पहले हमें रात में ट्रेनिंग का मौका नहीं दिया गया। पता नहीं क्यों। मुझे लगता है भारत की दो रात की ट्रेनिंग हुई हैं और मैंने बाहर देखा है कि कनाडा की भी अब रात में ट्रेनिंग होने वाली है। तो आप इसका जो मतलब चाहें निकाल लें, लेकिन हम तो बस मैदान पर उतरेंगे और नामीबिया के तरीके से खेलेंगे, यानी डटकर मुकाबला करेंगे।
 

इसे भी पढ़ें: Jasprit Bumrah की Killer Yorker ने बढ़ाई चिंता, Ishan Kishan चोटिल, Abhishek की जगह Sanju Samson को मिलेगा मौका!


ESPNcricinfo के अनुसार, आईसीसी के एक अधिकारी ने कहा कि नामीबिया की तरफ से रोशनी में ट्रेनिंग सत्र का अनुरोध बहुत देर से आया था। एक प्रवक्ता ने कहा कि सभी टीमों को टूर्नामेंट से काफी पहले - 27 जनवरी को - ट्रेनिंग का शेड्यूल दे दिया गया था और जहां तक ​​संभव था, समय में बदलाव के अनुरोधों पर विचार किया गया था। हालांकि, नामीबिया का अनुरोध पिछली रात (10 फरवरी) को आया - शेड्यूल में बदलाव करने के लिए बहुत देर हो चुकी थी।

Continue reading on the app

  Sports

Rohit Sharma: रोहित शर्मा क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे? वनडे करियर पर दिया बड़ा अपडेट

Rohit Sharma: भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के दिल में वनडे वर्ल्ड कप की अधूरी कहानी आज भी चुभती है। पिछली बार उन्होंने टीम इंडिया को फाइनल तक पहुंचाया था लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी मुकाबले में मिली हार ने सपना अधूरा छोड़ दिया। दो साल से ज्यादा समय बीत चुका है लेकिन उस हार की टीस आज भी रोहित के अंदर जिंदा है। खुद रोहित कई इंटरव्यू में मान चुके हैं कि वह हार उनके लिए निगलना आसान नहीं था।

अब 38 साल के रोहित शर्मा सिर्फ वनडे फॉर्मेट खेलते हैं और उनकी नजर अगले साल साउथ अफ्रीका में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप पर टिकी है। हालांकि इस बड़े टूर्नामेंट में उनका खेलना अभी पूरी तरह तय नहीं है लेकिन रोहित अपनी तैयारी में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते। इसी वजह से उन्होंने टीम इंडिया के लिए शानदार प्रदर्शन के साथ-साथ घरेलू क्रिकेट, खासकर विजय हजारे ट्रॉफी में भी वापसी की और जमकर मेहनत की।

हाल ही में एक आईसीसी इवेंट में रोहित शर्मा ने खुलकर अपने दिल की बात कही। उन्होंने कहा कि वह देश के लिए वर्ल्ड कप जीतना चाहते हैं और यह उनका सबसे बड़ा सपना है। रोहित ने बताया कि बचपन में उन्होंने सिर्फ 50 ओवर वर्ल्ड कप को ही क्रिकेट की सबसे बड़ी ट्रॉफी के रूप में देखा था। उस समय ना टी20 वर्ल्ड कप था और ना ही आईपीएल, इसलिए हर चार साल में आने वाला यह टूर्नामेंट ही क्रिकेट की असली पहचान माना जाता था। उन्होंने साफ कहा कि वह उस ट्रॉफी को जीतने के लिए अपनी पूरी ताकत और मेहनत झोंक देंगे।

रोहित शर्मा अब अगली बार आईपीएल 2026 में मैदान पर नजर आएंगे। इसके बाद जुलाई में टीम इंडिया के इंग्लैंड दौरे पर वह फिर से भारतीय जर्सी में खेलते दिखेंगे। फैंस की उम्मीद है कि हिटमैन अपनी अधूरी कहानी को अगले वर्ल्ड कप में पूरा करेंगे। 38 साल के रोहित ने 2024 में भारत के टी20 विश्व कप जीतने के बाद इस फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था और 2025 में इंग्लैंड दौरे से पहले उन्होंने टेस्ट क्रिकेट को भी अलविदा कह दिया था। 

Thu, 12 Feb 2026 13:15:27 +0530

  Videos
See all

पटना में बम धमकी, हलचल तेज | #shorts #viralvideo #viralnews #patna #blast #warning #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-12T08:15:20+00:00

पुलवामा की बरसी पर चौकन्ना प्रशासन | #shorts #viralvideo #viralnews #pulwama #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-12T08:16:05+00:00

Bharat Bandh: भारत बंद पर बहुत बड़ी खबर! | New Labour Law | Bank on Strike | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-12T08:15:03+00:00

पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी! | #shorts #viralvideo #viralnews #patna #blast #bomb #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-12T08:16:54+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers