PM Modi के Varanasi दौरे और Air Show पर CM Yogi ने परखी व्यवस्थाएं, दिए सख्त निर्देश
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित वाराणसी दौरे और एयर शो की तैयारियों की बुधवार को समीक्षा करते हुए अधिकारियों को भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा, यातायात और आपात चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। राज्य सरकार की ओर से जारी बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ बैठक में कहा कि कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएं। उन्होंने अधिकारियों को यातायात सुचारू रखने, मार्ग परिवर्तन की योजना बनाने, पार्किंग स्थलों पर पर्याप्त जगह और संकेतक उपलब्ध कराने तथा अवरोधक सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।
आदित्यनाथ ने आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाने, घाटों पर पर्याप्त लाइफ जैकेट और चलित शौचालय उपलब्ध कराने तथा सरकारी एवं निजी अस्पतालों को आपात स्थिति के लिए तैयार रखने के निर्देश दिए। उन्होंने पार्किंग स्थलों पर पुलिस, यातायात पुलिस और नगर निगम के कर्मचारियों की तैनाती करने को भी कहा। मुख्यमंत्री ने आयोजन में एनसीसी, एनएसएस, स्काउट-गाइड, नागरिक सुरक्षा के स्वयंसेवकों और अन्य स्वयंसेवी संगठनों की मदद लेने के निर्देश दिए।
उन्होंने नमो घाट से अस्सी घाट तक रंगाई-पुताई, घाटों की सफाई, शहर में स्वच्छता अभियान, प्रमुख मार्गों पर सजावटी लाइट लगाने और चौराहों के सौंदर्यीकरण पर भी जोर दिया। बैठक में जिलाधिकारी और पुलिस आयुक्त ने प्रशासन एवं सुरक्षा संबंधी तैयारियों का प्रस्तुतीकरण दिया, जबकि मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्था की जानकारी दी।
Ankita Bhandari Murder Case: Pushkar Singh Dhami सरकार ने निष्पक्ष जांच कराई, बोले महेंद्र भट्ट
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उत्तराखंड इकाई के अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बुधवार को कहा कि राज्य सरकार ने अंकिता भंडारी मामले में हर स्तर पर कदम उठाए और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की। भट्ट ने कहा कि पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली सरकार ने हत्या के मामले को गंभीरता से लिया और घटना का खुलासा होने के तुरंत बाद आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की। उन्होंने कहा कि सरकार ने विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन भी किया और अभियोजन की व्यवस्था करने के साथ परिवार की मांगों पर ध्यान दिया।
राज्यसभा सदस्य भट्ट की यह टिप्पणी राष्ट्रीय राजधानी में इंडिया गेट पर भंडारी के माता-पिता के प्रदर्शन की पृष्ठभूमि में आई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी उनके साथ शामिल होकर न्याय की मांग का समर्थन किया। उत्तराखंड के एक रिजॉर्ट में काम करने वाली भंडारी की सितंबर 2022 में हत्या कर दी गई थी।
भट्ट ने रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी की हत्या की जांच में दुर्भावना से काम किए जाने के कांग्रेस के आरोप को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुरुआत से ही स्पष्ट कर दिया था कि महिलाओं की सुरक्षा और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताएं हैं। इसी के अनुरूप पुलिस को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
घटना का पता चलने के 24 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।’’
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi







/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
