Responsive Scrollable Menu

संजय कपूर की संपत्ति विवाद:पत्नी प्रिया कपूर ने सास रानी कपूर पर झूठी गवाही का आरोप लगाया, बोलीं- अदालत के साथ की धोखाधड़ी

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स-हसबैंड और बिजनेसमैन संजय कपूर के निधन के बाद उनकी प्रॉपर्टी को लेकर विवाद जारी है। इसी बीच संजय कपूर की तीसरी पत्नी प्रिया कपूर ने अपनी सास रानी कपूर पर झूठी गवाही देने का आरोप लगाया है। प्रिया कपूर ने इस संबंध में एक याचिका भी दायर की है। इतना ही नहीं, उन्होंने आरके फैमिली ट्रस्ट के खिलाफ दायर दीवानी मुकदमे को पूरी तरह खारिज करने की मांग की है। याचिका में प्रिया ने कहा कि रानी कपूर ने झूठे बयान देकर और महत्वपूर्ण तथ्यों को छिपाकर अदालत के साथ धोखाधड़ी की है। यह कानूनी प्रक्रिया का घोर दुरुपयोग है। जानिए क्या है पूरा मामला? दरअसल, दिल्ली हाईकोर्ट ने बुधवार को दिवंगत संजय कपूर की मां रानी कपूर से उनकी बहू प्रिया कपूर की उस याचिका पर जवाब मांगा है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि पारिवारिक ट्रस्ट के खिलाफ दायर उनकी सास का मुकदमा झूठे बयानों पर आधारित है। जस्टिस मिनी पुष्करणा ने प्रिया कपूर की याचिका पर रानी कपूर को नोटिस जारी किया है। इस याचिका में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत झूठी गवाही के आरोप में उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू करने की मांग की गई है। अदालत ने रानी कपूर को अपना जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। मुकदमे की सुनवाई के दौरान दायर आवेदन में आरोप लगाया गया है कि हलफनामों और तस्वीरों जैसे ‘पुख्ता सबूत’ मौजूद हैं, जो यह दर्शाते हैं कि रानी कपूर ने शपथपत्र में जानबूझकर झूठा बयान दिया। आवेदन में कहा गया है कि उन्होंने यह दावा किया था कि उन्होंने ‘आरके फैमिली ट्रस्ट डीड’ पर हस्ताक्षर नहीं किए थे या उसमें लिखी बातों को नहीं पढ़ा था। अपनी याचिका में रानी कपूर (80) ने कहा है कि अक्टूबर 2017 में उनके नाम पर गठित ट्रस्ट के लिए जाली, धोखाधड़ी वाले दस्तावेजों का इस्तेमाल किया गया। उन्होंने प्रतिवादियों अपनी बहू प्रिया कपूर और पोते-पोतियों समेत अन्य लोगों को किसी भी तरह से आरके फैमिली ट्रस्ट का इस्तेमाल करने या उसके सपोर्ट में कार्य करने से स्थायी रूप से रोकने के लिए निर्देश देने का अनुरोध किया है। रानी कपूर की याचिका में कहा गया है कि वह अपने दिवंगत पति सुरिंदर कपूर की संपूर्ण संपत्ति की एकमात्र लाभार्थी थीं और जब संपत्ति 'आरके फैमिली ट्रस्ट’ को हस्तांतरित की गई थी तब उनके साथ सुनियोजित तरीके से धोखाधड़ी की गई थी। सुरिंदर कपूर ‘सोना ग्रुप ऑफ कंपनीज’ समेत विभिन्न व्यवसायों के ओरिजनेटर थे। याचिका में दावा किया गया है कि संजय ने अपनी मृत्यु तक रानी कपूर को कभी यह कन्फर्म नहीं की कि वास्तव में उन्हें उनके सभी अधिकारों, संपत्तियों और विरासत से वंचित कर दिया गया था और न ही उन्हें कथित ‘आरके फैमिली ट्रस्ट’ की एक प्रति प्रदान की।

Continue reading on the app

रोहित शर्मा 2027 वर्ल्ड कप खेलने को तैयार:बोले-मेरा लक्ष्य देश के लिए ट्रॉफी जीतना है; BCCI ने कॉन्ट्रैक्ट में ग्रेड-B में रखा

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने अपने वनडे भविष्य को लेकर जारी अटकलों पर विराम लगा दिया है। 2027 के वनडे वर्ल्ड कप में अपनी भागीदारी को लेकर रोहित ने बड़ा बयान दिया है। टी-20 और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके रोहित अब केवल वनडे फॉर्मेट में ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलते हैं। 2027 में जब वर्ल्ड कप साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में शुरू होगा, तब रोहित 40 साल के होंगे। हालांकि, रोहित ने साफ किया है कि उनका लक्ष्य अभी भी टीम के साथ वर्ल्ड कप ट्रॉफी उठाना है और वह इसके लिए खुद को फिट रखने के लिए कड़ी मेहनत करने को तैयार हैं। एक ICC इवेंट के दौरान रोहित ने कहा,'मैं निश्चित रूप से वहां जाना चाहता हूं और अपने देश के लिए वर्ल्ड कप जीतना चाहता हूं। यह कुछ ऐसा है जिसे मैंने हमेशा देखा है। मैं 50 ओवर का वर्ल्ड कप देखते हुए बड़ा हुआ हूं। तब कोई टी-20 वर्ल्ड कप या IPL नहीं था। यह क्रिकेट का शिखर था जो हर चार साल में होता था।' रोहित बोले-बचपन से 50 ओवर के वर्ल्ड कप का सपना देखा रोहित शर्मा ने अपनी इच्छा जाहिर करते हुए कहा कि उस एक ट्रॉफी के लिए बहुत इंतजार और बेताबी रहती थी। उन्होंने कहा,'मुझे वह ट्रॉफी चाहिए, इसलिए मैं अपनी शक्ति और क्षमता के अनुसार कड़ी मेहनत करने और उसे हासिल करने की पूरी कोशिश करूंगा।' 38 साल के रोहित ने 2024 में भारत के टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास ले लिया था। वहीं, पिछले साल मई में उन्होंने टेस्ट क्रिकेट को भी अलविदा कह दिया था। BCCI सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में रोहित-विराट अब ग्रेड-B में BCCI ने खिलाड़ियों के सालाना सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की नई लिस्ट जारी की है। इसमें एक बड़ा बदलाव करते हुए A+ कैटेगरी को खत्म कर दिया गया है, जिसमें पहले खिलाड़ियों को 7 करोड़ रुपए मिलते थे। रोहित शर्मा और विराट कोहली को अब ग्रेड-B में रखा गया है। बोर्ड ने कुल 30 पुरुष और 21 महिला क्रिकेटरों को कॉन्ट्रैक्ट दिया है, जिन्हें ए, बी और सी ग्रुप में बांटा गया है। नया कॉन्ट्रैक्ट पिछले सीजन में खिलाड़ियों के प्रदर्शन और खेले गए मैचों की संख्या के आधार पर तय किया गया है। बुमराह और गिल ग्रेड-A में बरकरार, जडेजा को भी जगह BCCI की नई लिस्ट में वनडे और टी-20 कप्तान शुभमन गिल, सीनियर तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और टेस्ट ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को ग्रेड-A में बरकरार रखा गया है। हालांकि, बोर्ड ने इस बार तीनों कैटेगरी के लिए दी जाने वाली रिटेनरशिप फीस का खुलासा नहीं किया है। रोहित और विराट के ग्रेड-B में जाने की मुख्य वजह उनका केवल एक फॉर्मेट (वनडे) में खेलना माना जा रहा है। वर्ल्ड कप 2027 की तैयारी और फिटनेस चुनौती रोहित शर्मा के लिए सबसे बड़ी चुनौती उम्र और फिटनेस होगी। 2027 तक उनकी उम्र 40 पार कर जाएगी। क्रिकेट एक्सपर्ट्स का मानना है कि रोहित जिस तरह की फॉर्म में हैं, अगर वह अपनी फिटनेस बरकरार रखते हैं तो 2027 में भारत के लिए ओपनिंग की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। फिलहाल उनका पूरा ध्यान 2025 में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी और उसके बाद वर्ल्ड कप के रोडमैप पर है। __________________ स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… 20 वर्ल्डकप IND vs NAM मैच से पहले विवाद:नामीबिया बोला- फ्लडलाइट में अभ्यास नहीं मिला; ICC ने कहा-समय बदलने की रिक्वेस्ट देरी से मिली टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में आज (गुरुवार) भारत और नामीबिया के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच से पहले नामीबिया के कप्तान जेरार्ड इरास्मस ने प्रैक्टिस सेशन के समय को लेकर नाराजगी जताई है। पूरी खबर

Continue reading on the app

  Sports

Rohit Sharma: रोहित शर्मा क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे? वनडे करियर पर दिया बड़ा अपडेट

Rohit Sharma: भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के दिल में वनडे वर्ल्ड कप की अधूरी कहानी आज भी चुभती है। पिछली बार उन्होंने टीम इंडिया को फाइनल तक पहुंचाया था लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी मुकाबले में मिली हार ने सपना अधूरा छोड़ दिया। दो साल से ज्यादा समय बीत चुका है लेकिन उस हार की टीस आज भी रोहित के अंदर जिंदा है। खुद रोहित कई इंटरव्यू में मान चुके हैं कि वह हार उनके लिए निगलना आसान नहीं था।

अब 38 साल के रोहित शर्मा सिर्फ वनडे फॉर्मेट खेलते हैं और उनकी नजर अगले साल साउथ अफ्रीका में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप पर टिकी है। हालांकि इस बड़े टूर्नामेंट में उनका खेलना अभी पूरी तरह तय नहीं है लेकिन रोहित अपनी तैयारी में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते। इसी वजह से उन्होंने टीम इंडिया के लिए शानदार प्रदर्शन के साथ-साथ घरेलू क्रिकेट, खासकर विजय हजारे ट्रॉफी में भी वापसी की और जमकर मेहनत की।

हाल ही में एक आईसीसी इवेंट में रोहित शर्मा ने खुलकर अपने दिल की बात कही। उन्होंने कहा कि वह देश के लिए वर्ल्ड कप जीतना चाहते हैं और यह उनका सबसे बड़ा सपना है। रोहित ने बताया कि बचपन में उन्होंने सिर्फ 50 ओवर वर्ल्ड कप को ही क्रिकेट की सबसे बड़ी ट्रॉफी के रूप में देखा था। उस समय ना टी20 वर्ल्ड कप था और ना ही आईपीएल, इसलिए हर चार साल में आने वाला यह टूर्नामेंट ही क्रिकेट की असली पहचान माना जाता था। उन्होंने साफ कहा कि वह उस ट्रॉफी को जीतने के लिए अपनी पूरी ताकत और मेहनत झोंक देंगे।

रोहित शर्मा अब अगली बार आईपीएल 2026 में मैदान पर नजर आएंगे। इसके बाद जुलाई में टीम इंडिया के इंग्लैंड दौरे पर वह फिर से भारतीय जर्सी में खेलते दिखेंगे। फैंस की उम्मीद है कि हिटमैन अपनी अधूरी कहानी को अगले वर्ल्ड कप में पूरा करेंगे। 38 साल के रोहित ने 2024 में भारत के टी20 विश्व कप जीतने के बाद इस फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था और 2025 में इंग्लैंड दौरे से पहले उन्होंने टेस्ट क्रिकेट को भी अलविदा कह दिया था। 

Thu, 12 Feb 2026 13:15:27 +0530

  Videos
See all

LIVE | Naravane Book की किताब पर सियासी विवाद! | Rahul Gandhi Displays Naravane’s Book in Parliament #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-12T08:15:26+00:00

पुलवामा की बरसी पर चौकन्ना प्रशासन | #shorts #viralvideo #viralnews #pulwama #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-12T08:16:05+00:00

पटना में बम धमकी, हलचल तेज | #shorts #viralvideo #viralnews #patna #blast #warning #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-12T08:15:20+00:00

पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी! | #shorts #viralvideo #viralnews #patna #blast #bomb #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-12T08:16:54+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers