Responsive Scrollable Menu

NSUI कार्यकर्ताओं ने दिल्ली पुलिस पर लगाये आरोप, राहुल गांधी बोले डरना नहीं है, मैं हूँ तुम्हारे साथ, मोदी- शाह पर निशाना

दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान घायल हुए NSUI कार्यकर्ताओं के साथ आज राहुल गांधी ने मुलाकात की और उनके साथ प्रेस कांफ्रेंस की, राहुल के साथ मौजूद कुछ छात्र नेताओं ने दिल्ली पुलिस पर उन्हें बुरी तरह से मारने के आरोप लगाये, एमएसयूआई लीडर्स ने कहा हमारे साथ अमानवीय व्यवहार किया गया अपशब्दों का प्रयोग किया गया जबकि हम तो संवैधानिक अधिकार के तहत प्रोटेस्ट कर रहे थे, राहुल गांधी ने NSUI नेताओं से कहा डरना नहीं है मैं तुम्हारे साथ हूँ, सरे वीडियो एविद्नेस पास रखो मैं दोषियों को सजा दिलवाऊंगा।

वोट चोरी को लेकर पिछले कई दिनों से दिल्ली में चल रहे प्रोटेस्ट के दौरान कई ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं जिसने पूरे देश को हिला दिया हैं, इन तस्वीरों में प्रदर्शनकारी हंगामा करते भी दिखाई दे रहे हैं, नेता आक्रोशित होते कोहनी मारते दिखाई दे रहे हैं वो दिल्ली पुलिस प्रदर्शनकारियों पर बुरी तरह लाठियां चलते भी दिल्खई दे रही है, पिछले दिनों इसकी चपेट में NSUI के कार्यकर्ता आये, वे घायल हुए, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने उनका हाल जाना और आज ये कार्यकर्ता राहुल गांधी के बुलावे पर उनके आवस पर पहुंचे।

राहुल गांधी ने पुलिस की लाठियों का शिकार हुए NSUI कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और फिर उन्हें मीडिया के सामने लेकर आये, राहुल गांधी से मुलाकात करने वाले युवाओं में NSUI की राष्ट्रीय सचिव ऋतु बराला, छात्र नेता धर्मेन्द्र कुमार, छात्र नेता अर्जुन ,  समर्थ,  रमित वर्मा, दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्रा आदिरा सहित 7  प्रोटेस्टर शामिल थे, राहुल गांधी के मुताबिक आदिरा को  पुलिस ने इतना मारा कि उसे एक कान से सुनिया देना बंद हो गया है।

राहुल गांधी ने रितु बराला को कांग्रेस की शेरनी कहा 

ऋतु बराला की तारीफ करते हुए राहुल बोले- ये कांग्रेस की शेरनी है, किसी से डरेगी नहीं। कल दिल्ली में NSUI के साथी ‘वोट चोरी’ के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे, इस दौरान पुलिस ने रितु बराला को डिटेन कर लिया। इसके बाद बस में चंचल यादव नाम की महिला कॉन्स्टेबल ने रितु को बुरी तरह मारा। फिर थाने ले जाकर पैरों पर डंडों से मारा गया। दिल्ली पुलिस ये याद रखे – हम यह बर्बरता भूलेंगे नहीं। रितु का कहना है – आपको जितना मारना है मार लो, हम डरेंगे नहीं, अन्याय के खिलाफ लड़ेंगे और जीतेंगे।

रितु ने कहा दिल्ली पुलिस ने हमारे साथ अमानवीय व्यवहार किया

रितु ने मीडिया को बताया, दिल्ली पुलिस ने हमारे साथ जैसा व्यवहार किया, वह बहुत ही अमानवीय था। आजादी से पहले जैसे अंग्रेज़ों ने गरीबों और मजदूरों पर बर्बरता की, उसी तरह आज पुलिस देश के लोगों की आवाज दबाने का काम कर रही है। हम कहना चाहते हैं कि हमारे नेता राहुल गांधी जी एक बड़े भाई की तरह हमारे साथ खड़े हैं। हम डरने वाले नहीं हैं। हम अन्याय के खिलाफ लड़ेंगे और जीतेंगे।

छात्रों ने दिल्ली पुलिस पर लगाये बर्बरता के आरोप  

छात्र नेता ने कहा मेरा नाम समर्थ है। हम लोग 4 अक्टूबर से शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे और 5 अक्टूबर को हमें हिरासत में लिया गया। फिर हमें पार्लियामेंट पुलिस स्टेशन ले जाकर वहाब सिंह तोमर नाम के पुलिसकर्मी के साथ 20 पुलिसवालों ने बुरी तरह से मारा। इसके बाद, हमें पीछे के रास्ते से निकाला गया और पार्लियामेंट पुलिस स्टेशन से दिल्ली कैंट तक कांस्टेबल अंकित कसाना मारते ले गया। जब मेरे साथी धर्मेंद्र ने कहा कि उन्हें vomiting आ रही है तो पुलिसवालों ने कहा- अपना बैग खोलो और उसी में उल्टी करो।

ये एक प्रोस्टेट है, एक आवाज है और ये देश की आवाज है

राहुल गांधी ने कहा ये एक प्रोस्टेट है, एक आवाज है और ये देश की आवाज है- जिसे दबाने की कोशिश हो रही है। इस मामले में कैसे FIR करानी है, कैसे दबाव डालना है- वो सब हमारा काम है, उसकी चिंता करने की जरूरत किसी को नहीं है।
अमित शाह  ध्यान से देख लीजिए, ये हिंदुस्तान है  यहां न कोई हिंदू है, न मुस्लिम। न पुरुष है, न महिला। न कोई जाति है। यहां सिर्फ एक आवाज है, एक प्रोटेस्ट है- ये हिंदुस्तान है।

पीएम मोदी और अमित शाह को दी चुनौती, छात्रों से कहा एविडेंस रखो  

राहुल गांधी ने चेतावनी देते हुए कहा नरेंद्र मोदी, अमित शाह, आप दोनों इस आवाज के सामने खड़े मत होइए, क्योंकि इसके सामने कोई खड़ा नहीं हो सकता। मैं सभी युवाओं और छात्रों से कह रहा हूं कि आप वीडियो एविडेंस रखिए। जब ये मामला ख़त्म हो जाएगा, तब हम इन सबूतों का इस्तेमाल करेंगे और ऊपर से लेकर नीचे तक सबको सजा दिलाएंगे। कोई बचेगा नहीं।

 

Continue reading on the app

मुंबई-गुजरात की एकतरफा जीत, किन-किन टीम ने मारी रणजी ट्रॉफी की पहली बाजी, देखें सारे मैच के नतीजे

Ranji Trophy 2026 Results: रणजी का रण सज चुका है. पहले राउंड में सभी टीम ने अपना दमखम दिखा दिया है. हैदराबाद ने तीसरे ही दिन मैच जीत लिया था तो चौथे दिन मुंबई, गुजरात और हरियाणा मैदान मारने वाली शुरुआती टीम रहीं, चलिए जानते हैं किन टीम ने जीत के साथ भारतीय डोमेस्टिक क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नामेंट का आगाज किया और किन्हें हार का कड़वा स्वाद चखना पड़ा.

Continue reading on the app

  Sports

सिर्फ 133 रन और… वर्ल्ड रिकॉर्ड की दहलीज पर स्मृति मंधाना, रचेंगी वो इतिहास जो पुरुष क्रिकेट में भी नहीं हुआ

Smriti Mandhana: जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली जाने वाली टी20 सीरीज में भारत की नई कप्तान स्मृति मंधाना का एक महारिकॉर्ड अपने नाम कर सकती हैं. इसके लिए उन्हें 133 रनों की जरूरत है. Fri, 16 Oct 2026 09:07:28 +0530

  Videos
See all

Muskan को मिली फांसी की सजा पर Raja Raghuvanshi की मां ने मांगी मौत की सजा | Sonam | Sahil Muskan #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-16T03:09:07+00:00

Rahul Gandhi Tea Party News: नेताओं के साथ टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान | India Alliance #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-16T03:11:53+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers