योगी सरकार का गरीब छात्रों को तोहफा, सर्वोदय विद्यालयों में मुफ्त में मिलेगी NEET-JEE की कोचिंग
UP News: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार राज्य के गरीब छात्रों को नीट और जेईई जैसी परीक्षाओं की मुफ्त कोचिंग देने जा रही है. अगर आप भी जेईई या नीट के तैयारी कर इन परीक्षाओं को क्वालीफाई करना चाहते हैं तो आप भी बिना किसी कोचिंग फीस के लिए तैयारी कर सकते हैं. दरअसल, उत्तर प्रदेश के सर्वोदय विद्यालयों में पढ़ने वाले उन विद्यार्थियों को इस योजना का लाभ मिलेगा.
जिनके अभिभावक पैसों के अभाव में अपने बच्चों को प्राइवेट कोचिंग में एडमिशन नहीं करा पाते. ऐसे परिवारों के मेधावी बच्चों के लिए समाज कल्याण विभाग ने महत्वपूर्ण पहल की है. इस योजना के तहत शैक्षिक सत्र 2026-27 में कक्षा 12 विज्ञान वर्ग के विद्यार्थियों को संयुक्त दक्षणा चयन परीक्षा (JDST-2027) के माध्यम से चुना जाएगा. चयनित छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक साल तक मुफ्त कोचिंग के साथ रहने और खाने की सुविधा भी दी जाएगी.
पुणे के पास दक्षणा वैली में होगी पढ़ाई
बता दें कि JDST-2027 में सफल होने वाले विद्यार्थियों को 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद पुणे के नजदीक स्थित दक्षणा वैली परिसर में तैयारी का मौका मिलेगा. यहां छात्रों को उनकी रुचि और लक्ष्य के अनुसार जेईई या नीट की कोचिंग दी जाएगी. योजना का मुख्य उद्देश्य ऐसे प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को आगे बढ़ने का अवसर देना है, जो संसाधनों की कमी के कारण निजी कोचिंग संस्थानों में दाखिला नहीं ले पाते. मुफ्त प्रशिक्षण, आवास और भोजन की व्यवस्था से विद्यार्थियों के परिवारों पर आर्थिक दबाव भी कम होगा.
JEE और NEET के लिए अलग-अलग कटऑफ
इस योजना में आवेदन करने के लिए विद्यार्थियों को निर्धारित शैक्षणिक मानकों को पूरा करना होगा. शैक्षिक सत्र 2026-27 में कक्षा 12 विज्ञान वर्ग में पढ़ रहे और मई 2027 तक बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थी तय पात्रता के अनुसार आवेदन कर सकते हैं.
इंजीनियरिंग वर्ग के लिए शैक्षिक योग्यता
सामान्य श्रेणी के छात्रों के लिए कक्षा 10 में गणित और विज्ञान में 85 प्रतिशत अंक निर्धारित हैं. छात्राओं के लिए इन विषयों में 80 प्रतिशत अंक का मानक रखा गया है. अन्य श्रेणियों के विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग पात्रता मानक लागू होंगे.
मेडिकल वर्ग के लिए शैक्षिक योग्यता
सामान्य श्रेणी के विद्यार्थियों के लिए 80 प्रतिशत अंक. जबकि अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए 75 प्रतिशत अंक. वहीं अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 65 प्रतिशत अंक निर्धारित किए गए हैं. जबकि दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए भी अलग कटऑफ निर्धारित करने का प्रावधान है. आवेदन करने से पहले विद्यार्थियों को अपनी श्रेणी और संबंधित परीक्षा के लिए लागू पात्रता शर्तों की पुष्टि कर लेनी चाहिए.
प्रधानाचार्यों को छात्रों तक जानकारी पहुंचाने के निर्देश
समाज कल्याण विभाग ने योजना का लाभ अधिक से अधिक पात्र विद्यार्थियों तक पहुंचाने के लिए सर्वोदय विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और शिक्षकों को निर्देश दिए हैं. विभाग के निदेशक संजीव सिंह के मुताबिक, स्कूलों में कक्षा 12 विज्ञान वर्ग के छात्रों को इस अवसर के बारे में बताया जाएगा और पात्र विद्यार्थियों को आवेदन के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा.
ये भी पढ़ें: यूपी में ग्राम प्रहरियों का मानदेय को बढ़ाकर 3,500 रुपये किया, सीएम योगी बोले-अब अपराधियों में कानून का खौफ
इस पहल से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के होनहार विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी का अवसर मिल सकेगा. इससे इंजीनियरिंग और चिकित्सा के क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देख रहे छात्रों को आगे बढ़ने में मदद मिलेगी.
ये भी पढ़ें: यूपी के इस शहर में प्लॉट खरीदने का शानदार मौका, जल्द शुरू होगी 4000 भूखंडों की बुकिंग
Punjab Mansa Protest News Live : मनसा में Parvinder Jhota हत्याकांड के बाद तनाव | Breaking News
Punjab Mansa Protest News Live : मनसा में Parvinder Jhota हत्याकांड के बाद तनाव | Breaking News #punjab #mansa #mansaprotest #punjabnews #farmersprotest #kisanandolan #punjabprotest #breakingnews #hindinews #punjablive #latestnews #live #timesnownavbharat You can Search us on YouTube by- NBT, NBT TV Live, Navbharat Times, Times Now, TNN, TNNB, Navbharat TV, Hindi News, Latest news and @timesnownavbharat About Channel: Times Now Navbharat देश का No.1 Hindi news है। यह चैनल भारत और दुनिया से जुड़ी हर Latest News और Breaking News , राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़े समाचार आपके लिए लेकर आता है। इसलिए सब्सक्राइब करें और बने रहें टाइम्स नाउ नवभारत के साथ Times Now Navbharat is India's fastest growing Hindi News Channel with 24 hour coverage. Get Breaking news, Latest news, Politics news, Entertainment news and Sports news from India & World on Times Now Navbharat. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Watch Live TV : https://www.timesnowhindi.com/live-tv Subscribe to our other network channels: Times Now: https://www.youtube.com/TimesNow Zoom: https://www.youtube.com/zoomtv ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- You can also visit our website at: https://www.timesnowhindi.com Download our App for Breaking News: https://tinyurl.com/bde8rv84 Like us on Facebook: https://www.facebook.com/Timesnownavbharat Follow us on Twitter: https://twitter.com/TNNavbharat Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/timesnownavbharat
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









.jpg)

