एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या के आरोपी के घर-दुकान पर चला बुलडोजर, गुस्साई भीड़ ने लगाई आग
UP News: पंजाब के मनसा में मंगलवार (13 अक्टूबर) को एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की गोली मारकर हत्या कर दी गई. पंजाब पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए झोटा की हत्या के मुख्य आरोपी को 24 घंटों के भीतर राजस्थान के सालासर से गिरफ्तार कर लिया. उसके साथ ही आरोपी के खिलाफ प्रशासन ने सख्त एक्शन लेते हुए उसके घर और दुकान पर बुलडोजर चला दिया.
वहीं स्थानीय लोगों का भी गुस्सा हत्यारोपी के खिलाफ दिखाई दिया. जहां गुस्साए लोगों ने आरोपी की दुकान में आग लगा दी. बता दें कि परविंद सिंह झोटा की उस वक्त गोली मारकर हत्या कर दी गई. जब वह एक मेडिकल पर ड्रग्स को लेकर दुकान संचालक से बातचीत कर रहे थे. इस दौरान वे फेसबुक पर लाइव थे. तभी मेडिकल संचालक ने उन्हें गोली मार दी.
ICC T20I Rankings में भारतीय बैटर्स का धमाल, श्रेयस अय्यर ने लगाई 3 नंबर की छलांग, टॉप पर ईशान और अभिषेक का कब्जा
ICC T20I Rankings : आईसीसी टी20 रैंकिंग में भारतीय बल्लेबाजों ने अपना जलवा बिखेर दिया है. टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दुनिया के टॉप-10 बेस्ट बल्लेबाजों में 4 भारतीय बल्लेबाज मौजूद हैं. इनमें से 2 टॉप पर काबिज हैं. वहीं एक ने 9वें स्थान पर अपना स्थान बरकरार रखा है. इंडियन क्रिकेट टीम के टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर को भी फायदा मिला है, जिस तरह से उन्होंने पिछले कुछ मुकाबलों में टीम इंडिया के लिए बल्ले से रन बनाए हैं. उसके बाद अय्यर ने आईसीसी टी20 रैंकिंग में तीन नंबर की छलांग लगाई है, जिसके बाद अब वो टॉप-5 बल्लेबाजों की लिस्ट में एंट्री कर चुके हैं.
श्रेयस अय्यर ने लगाई 3 नंबर की छलांग
आईसीसी टी20 रैंकिंग में भारत के कप्तान और दाएं हाथ के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने 3 नंबर की छलांग लगाई है. इसके साथ ही टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में अय्यर चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं. इस समय अय्यर के 798 रेटिंग प्वाइंट हो चुके हैं. उन्होंने इंग्लैंड के व्हाइट बॉल कप्तान हैरी ब्रुक को पीछे छोड़ दिया है. ब्रुक 793 रेटिंग प्वाइंट के साथ अब पांचवें नंबर पर पहुंच चुके हैं.
- Ishan Kishan at No.1.
— Tanuj (@ImTanujSingh) October 14, 2026
- Abhishek Sharma at No.2.
- Shreyas Iyer at No.4.
- Tilak Verma at No.9.
INDIA IS THE ONLY TEAM THEIR 4 BATTERS PART OF TOP 10 ICC RANKINGS CURRENTLY - THE DOMINATION. ???????????? pic.twitter.com/rMUQlaiBOq
ईशान और अभिषेक का जलवा बरकरार
आईसीसी टी20 रैंकिंग में ईशान किशन और अभिषेक शर्मा का जलवा बरकरार है. ये दोनों खिलाड़ी टी20 रैंकिंग में नंबर-1 और नंबर-2 पर मौजूद है. ईशान किशन इस समय दुनिया के नंबर-1 टी20 बल्लेबाजों हैं, तो वहीं अभिषेक शर्मा दुनिया के नंबर-2 टी20 बल्लेबाज हैं. इन दोनों को हाल ही में बल्ले के साथ शानदार प्रदर्शन करने का इनाम मिला है.
ईशान किशन टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में 904 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ नंबर-1 बल्लेबाज हैं. वहीं अभिषेक शर्मा 891 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ नंबर-2 बल्लेबाजी के स्थान पर बने हुए हैं. अभिषके और ईशान के बीच 13 रेटिंग प्वाइंट्स का फासला है. इन दोनों ने लंबे समय से नंबर-1 और 2 का स्थान अपने नाम कर रखा है.
Latest T20I batting Rankings:
— ???????????????????????? (@Shebas_10dulkar) October 14, 2026
Ishan & Abhishek remains at Top 2 ????
Shreyas Iyer at No.4 ????
He scored 40 (18) and 1 (2) after last week’s rankings, yet jumped 3 places and gained 12 points! pic.twitter.com/bIVF3lGJDE
तिलक वर्मा ने भी बिखेरा जलवा
आईसीसी टी20 रैंकिंग में तिलक वर्मा ने भी टॉप-10 में एंट्री कर ली है. तिलक वर्मा ने टी20 बैटिंग रैंकिंग में 1 स्थान की छलांग लगाई है. अब वो एक पायदान ऊपर पहुंच गए हैं. तिलक वर्मा 731 रेटिंग प्वाइंट के साथ 9वें स्थान पर पहुंच गए हैं. उन्होंने श्रीलंका के बल्लेबाज पथुम निशांका को एक स्थान पीछे छोड़ दिया है, जिनके नाम 720 रेटिंग प्वाइंट है और 10वें स्थान पर बने हुए हैं.
A proud and special moment ????
— BCCI (@BCCI) October 13, 2026
Hyderabad fans, how excited are you to see your local boy and #TeamIndia Vice-Captain @TilakV9 take the field tomorrow? ????️#INDvWI | @mflone_ pic.twitter.com/ygcQ7z2xgJ
भारत के खिलाफ शतक लगाने वाले वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप को भी आईसीसी टी20 रैंकिंग में फायदा मिला है. शाई होप को भी 2 स्थान का फायदा हुआ है. अब वो 13वें नंबर से 11वें स्थान पर आ गए हैं. इस समय शाई होप के 718 रेटिंग प्वाइंट्स हैं. वहीं आईसीसी टी20 गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के स्पिन गेंदबाज राशिद खान नंबर-1 बने हुए हैं. उनके नाम 720 रेटिंग प्वाइंट्स मौजूद हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









.jpg)

