Responsive Scrollable Menu

Gold Silver Rate Today : MCX पर सोना 1.58 लाख रुपए से नीचे,चांदी 1% टूटी, जानिए कमोडिटी के कमाई वाले कॉल

Gold Silver Rate Today : US डॉलर के बीच इंटरनेशनल बुलियन मार्केट में कीमतों में कमजोरी के बाद गुरुवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ़ इंडिया पर सोने और चांदी की कीमतें नीचे खुलीं है। MCX पर चांदी की कीमतें 1 फीसदी गिरकर 2,60,453 रुपए प्रति kg पर आ गईं हैं

Continue reading on the app

दुनिया की पांचवी, भारत की पहली म्यूजिकल रोड, जानें इस सड़क को बनाने में कितना पैसा खर्च हुआ

मुंबई ने अपने शहरी ढांचे को विकसित करने के लिए और शहर को तकनीक से जोड़ने के लिए एक नया प्रयोजन किया है. शहर में देश की पहली ऐसी सड़क शुरू की गई है, जहां अगर गाड़ियों की रफ्तार तय सीमा के अंदर रहेंगी तो उस समय 'जय हो' का गाना बजेगा. यह मशहूर गाना फिल्म स्लमडॉग मिलियनेयर का है. इस अनोखी सड़क को मुंबई की कोस्टल रोड पर बनाया गया है. कल यानी 11 फरवरी को इस सड़क का उद्घाटन खुद मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने किया था.

कहां बनी है यह रोड?

मुंबई शहर में यह रोड कोस्टल रोड के नॉर्थबाउंड कैरिजवे पर नरीमन प्वाइंट से वर्ली की तरफ जाने वाले हिस्से में बनाई गई है. ऐसी रोड देश की पहली सड़क है. इससे पहले जापान, UAE जैसे देशों में भी ऐसी सड़कें बनाई जा चुकी हैं.

ये भी पढ़ें- मुंबई की नई मेयर बनीं रितु तावड़े, 4 दशक बाद BMC में बीजेपी का राज; शिवसेना के संजय घाड़ी बने डिप्टी मेयर

कितनी होनी चाहिए रफ्तार?

यह हिस्सा कोस्टल रोड टनल से बाहर निकलने के बाद शुरू होता है. करीब 500 मीटर लंबे इस रोड़ पर खास तरह की नालियां भी बनाई गई हैं. जब इस सड़क से गाड़ी 70 से 80 किलोमीटर की स्पीड से गुजरेगी, तो टायरों से पैदा होने वाली वाइब्रेशन से ये धुन बजेगी. इस धुन को लोग गाड़ी के बंद शीशों में भी सुन सकेंगे.

BMC ने सफल प्रयास के लिए ये काम

बीएमसी ने अपनी इस योजना को सफल बनाने के लिए इस हिस्से में पहले 500 मीटर, 100 मीटर और फिर 60 मीटर की दूरी पर ही वॉर्निंग साइन बोर्ड लगा दिए हैं ताकि चालक अपनी स्पीड को पहले से कंट्रोल कर सकें. इससे उन्हें अचानक ब्रेक नहीं लगाना होगा. कुछ चेतावनी बोर्ड टनल के अंदर भी लगाए गए हैं.

मेलोडी रोड की शुरुआत कहां से हुई?

दरअसल, धुन बजाने वाली इन सड़कों को मेलोडी रोड कहा जाता है. इस तरह की सड़कों की शुरुआत करने का विचार सबसे पहले साल 2007 में जापान द्वारा किया गया था. जापान के इंजीनियर शिजुओ शिनोदा ने पाया कि सड़कों पर खास प्रकार की कटिंग की जाए तो जब गाड़ियां उसके ऊपर से गुजरेंगी तो ऐसी तरंगे निकलती है. 

इसके बाद हंगरी, जापान, साउथ कोरिया और UAE में भी ऐसी सड़कों का निर्माण किया गया था. मुंबई की यह सड़क दुनिया की पांचवीं मेलोडी रोड होगी.

कितनी लागत में तैयार हुई रोड?

BMC ने इस म्यूजिकल सड़क को बनाने के लिए लगभग 6.21 करोड़ रुपए का इस्तेमाल किया है. इस लागत रकम में से GST  अलग है. इस प्रोजेक्ट को हंगरी के विशेषज्ञों की मदद से तैयार किया गया है. 

ये भी पढ़ें- रोहित शेट्टी फायरिंग केस: मुंबई में गैंग्स की खैर नहीं, फडणवीस बोले- 'ढूंढेंगे भी, ठोकेंगे भी'

 

 

Continue reading on the app

  Sports

T20 वर्ल्ड कप 2026 में शामिल 5 खिलाड़ी, जो दूसरे देश के लिए खेल चुके ICC टूर्नामेंट, एक 'भारतीय क्रिकेटर' भी शामिल

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला हफ्ता शानदार गुजर रहा है. कई छोटी टीमों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए वर्ल्ड चैंपियंस को चौंकाया है. इस बार टूर्नामेंट में 20 देश शामिल हैं. टूर्नामेंट में कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जो पहली बार आईसीसी टूर्नामेंट खेल रहे हैं. वहीं, कुछ ऐसे भी खिलाड़ी शामिल हैं, जो पहले किसी और देश के लिए आईसीसी टूर्नामेंट खेल चुके हैं और इस इवेंट में किसी और देश के लिए खेल रहे हैं. एक खिलाड़ी तो भारतीय मूल का भी है. ये खिलाड़ी भारत के लिए अंडर-19 वर्ल्ड कप खेल चुका है. आइए जानते हैं 5 ऐसे खिलाड़ी जो 2026 टी20 वर्ल्ड कप में खेल रहे हैं, लेकिन पहले किसी दूसरे देश के लिए ICC टूर्नामेंट में खेले थे. Thu, 12 Feb 2026 12:40:11 +0530

  Videos
See all

Shankarcharya Vs CM Yogi: शंकराचार्य ने CM योगी पर लगाया बड़ा आरोप #short #viral #timesnownavbharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-12T05:33:04+00:00

Himachal Pradesh: Jai Ram Thakur का Congress पर बड़ा हमला #shorts #viral #latest #aajtakdigital #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-12T05:38:05+00:00

Rajya Sabha Budget Session LIVE: राज्यसभा का बजट सत्र LIVE | Budget 2026 | Mallikarjun Kharge #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-12T05:36:07+00:00

UP News: Muzaffarnagar में दो गुटों में खूनी संघर्ष, जमकर चले पत्थर, 3 लोग घायल #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-12T05:35:27+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers