Responsive Scrollable Menu

वैष्णो देवी जाने वालों के लिए खबर, दिल्ली से कटड़ा के लिए बीच चलेगी ये स्पेशल ट्रेनें, 13 घंटे में होगा सफर पूरा, 10 स्टेशनों पर ठहराव

श्री माता वैष्णो देवी जाने वालों के लिए खुशखबरी है। त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने नई दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा के बीच 2 जोड़ी विशेष ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। इसके अलावा गाड़ी संख्या 04081/04082 नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा आरक्षित विशेष एक्सप्रेस के संचालन की अवधि भी बढ़ाई गई है।

नई दिल्ली-कटड़ा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन (04085 / 04086)

  • गाड़ी संख्या 04085 नई दिल्ली-कटड़ा स्पेशल ट्रेन नई दिल्ली से 15 और 17 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे रवाना होगी। यह अगले दिन सुबह 3 बजे कटड़ा पहुंचेगी।
  • वापसी में गाड़ी संख्या 04086 कटड़ा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन कटड़ा से 16 और 18 अक्टूबर को सुबह 10 बजे रवाना होकर उसी दिन रात 11:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

नई दिल्ली-कटड़ा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन (04485 / 04486)

  • गाड़ी संख्या 04485 नई दिल्ली – कटड़ा स्पेशल ट्रेन नई दिल्ली से 18 और 20 अक्टूबर को दोपहर 2:15 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 3 बजे कटड़ा पहुंचेगी।
  • वापसी में गाड़ी संख्या 04486 कटड़ा- नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन कटड़ा से 19 और 21 अक्टूबर को सुबह दस बजे रवाना होकर रात 11:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

इन ट्रेनों के फेरे बढ़े

  • गाड़ी संख्या 04081/04082 नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्पेशल ट्रेन के संचालन की अवधि भी बढ़ा दी गई है।
  • गाड़ी संख्या 04081 नई दिल्ली से 26 अक्तूबर से 6 नवंबर तक और गाड़ी संख्या 04082 कटरा से 27 अक्तूबर से 7 नवंबर तक संचालित होगी।
  • इस ट्रेन के दोनों दिशाओं में 12-12 अतिरिक्त फेरे निर्धारित किए गए हैं। इसमें वातानुकूलित, शयनयान और सामान्य श्रेणी के डिब्बे होंगे।

ट्रेनों का ठहराव: सोनीपत, पानीपत, कुरुक्षेत्र, अंबाला छावनी, धंधारी कलां, जालंधर छावनी, पठानकोट छावनी, शहीद कैप्टन सुनील कुमार चौधरी कठुआ, जम्मू तवी, शहीद कैप्टन तुषार महाजन पर ठहरेगी।

नोट- यात्री इन स्पेशल ट्रेनों के ठहराव की विस्तृत जानकारी रेलवे स्टेशन, रेल मदद नम्बर 139 अथवा ऑनलाइन माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं या फिर www.enquiry.indianrail.gov.in या NTES App पर जाकर भी डिटेल्स प्राप्त कर सकते हैं।

 

 

 

Continue reading on the app

एआई के विकास को रोकना नहीं चाहिए, लेकिन बिना नियंत्रण छोड़ना ‘मूर्खतापूर्ण’ होगा: सुनील मित्तल

एआई के विकास को रोकना नहीं चाहिए, लेकिन बिना नियंत्रण छोड़ना ‘मूर्खतापूर्ण’ होगा: सुनील मित्तल

Continue reading on the app

  Sports

अभिषेक शर्मा का वर्ल्ड रिकॉर्ड... 69वां छक्का जड़कर रचा इतिहास, 4 साल पुराना विश्व कीर्तिमान स्वाहा

Abhishek Sharma world records: अभिषेक शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक नया इतिहास रच दिया है. हैदराबाद में वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में अपना 69वां छक्का जड़कर उन्होंने एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. इस मामले में उन्होंने भारतीय पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 2022 में 68 छक्के जड़े थे. साल 2026 अभिषेक के लिए बेहद शानदार रहा है. Wed, 14 Oct 2026 22:33:59 +0530

  Videos
See all

Sankalp Rashtra Nirman Ka: PAK कर्जदारों का अध्यक्ष बना, अवाम में मजाक उड़ा! | Pakistan News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-14T18:09:50+00:00

Love Story : रूस की जूली का बिहार कनेक्शन,क्या झोपड़ी बनेगी आशियाना? | Russia Girl | Love Story #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-14T18:15:29+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers