'वो वही दे रहे हैं, जिसकी जरूरत है...' ईशान किशन पर दिग्गज का बड़ा बयान, जानिए अभिषेक और अय्यर को लेकर क्या बोले?
IND vs WI : भारतीय क्रिकेट टीम के बाएं हाथ के 28 वर्षीय बल्लेबाज ईशान किशन टीम इंडिया के लिए लगातार बल्ले के साथ धमाल मचा रहे हैं. उन्होंने साल 2026 में टीम इंडिया की बल्लेबाजी को संभाला है और आईसीसी टी20 रैंकिंग में नंबर-1 बल्लेबाज के स्थान पर कब्जा कर रखा है. अब भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जाने वाले चौथे टी20 मुकाबले से पहले इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर चेतेश्वर पुजारा ने ईशान किशन पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने ईशान के अलावा ऑलराउंडर नमन धीर और कप्तान श्रेयस अय्यर को लेकर भी बड़ी बात बोली है. उन्होंने जियोस्टार पर बता करते हुए क्या कहा है, आइए जानते हैं.
???? ???????????????????????? ???????????? ???????? ???????????????? ???????????? ???????????????????????????? ????????????????! ????????
— Star Sports (@StarSportsIndia) October 14, 2026
Will Team India clinch the series with a win in the 4th T20I? ????????#INDvWI | 4th T20I ???? WED, OCT 14, 6 PM pic.twitter.com/syPUdRaowp
ईशान किशन को लेकर क्या बोले पुजारा
पुजारा ने कहा कि, 'ईशान किशन नंबर 3 पर आकर भारतीय टीम को वही दे रहे हैं, जिस चीज की टीम को जरूरत है. मुझे नहीं लगता कि आप हर बार उनसे बड़ा स्कोर देखेंगे, क्योंकि टॉप ऑर्डर में हर कोई आक्रामक खिलाड़ी है. उनका काम टीम को तेज शुरुआत देना और पावरप्ले का पूरा फायदा उठाना है. मुझे लगता है कि यह काफी है. व्यक्तिगत उपलब्धियों के लिहाज से लोग चाहेंगे कि वो बड़े रन बनाएं, लेकिन इस समय वो टीम के लिए अपना रोल अच्छी तरह निभा रहे हैं'.
नमन धीर पर चेतेश्वर पुजारा का बड़ा बयान
पुजारा ने नमन धीर के बारे में बात करते हुए कहा कि, 'नमन ने दिखाया है कि उनके पास शानदार नियंत्रण है और विकेट लेने की क्षमता भी है. उन्हें अच्छी तरह समझ है कि बल्लेबाज क्या करने की कोशिश कर रहा है और उसे आउट करने के लिए क्या करना चाहिए. पिछले मैच में कामिल पूरन ने उन्हें तीन छक्के लगाए थे. शुरुआती दो गेंदों पर उनका एग्जिक्यूशन उतना अच्छा नहीं था, लेकिन उन्होंने अपनी योजना नहीं बदली. उन्होंने लाइन में थोड़ा बदलाव किया और आखिरकार विकेट हासिल कर लिया. यह खेल की उनकी बेहतरीन समझ को दिखाता है'.
कप्तान श्रेयस अय्यर पर क्या बोले पुजारा
पुजारा ने श्रेयस अय्यर के बारे में बात करते हुए कहा कि, 'मुझे लगता है कि इंडिया ने बहुत अच्छा काम किया, क्योंकि रांची में हारने के बाद उन्हें एक अच्छा गेम प्लान बनाने की जरूरत थी. कप्तान के तौर पर श्रेयस अय्यर ने उन गलतियों को सुधारा और अपने गेंदबाजों से बात कर रहे थे कि कैसे गेंदबाजी करनी है और टोटल को डिफेंड करने के लिए वे कौन-सी रणनीति इस्तेमाल कर सकते हैं. गेंदबाजों का इस्तेमाल एकदम सही था. एक कप्तान हमेशा अच्छा दिखता है, जब उसके खिलाड़ी टीम के लिए अपना काम करते हैं. श्रेयस ने परिपक्वता दिखाई और भारतीय गेंदबाजों ने भी ऐसा ही किया'.
अभिषेक शर्मा की पुजारा ने की तारीफ
चेतेश्वर पुजारा ने अभिषेक शर्मा पर कहा कि, 'जिस गति से वह इस आंकड़े तक पहुंचे हैं, वह उनके प्रभाव को दिखाता है. किसी ने नहीं सोचा था कि वह इतनी जल्दी इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल कर लेंगे, लेकिन अभिषेक ने जिस तरह से प्रदर्शन किया है, मुझे लगता है कि वह शायद भारतीय टीम के अब तक के सबसे अच्छे टी20 खिलाड़ियों में से एक है. उनका नाम लंबे समय तक याद रखा जाएगा. जब हम टी20 फॉर्मेट की बात करते हैं, तो हमें तुरंत वेस्टइंडीज के क्रिस गेल का ख्याल आता है. अभिषेक की तुलना उनसे की जा सकती है'.
ये भी पढ़ें : 'वो अलग-अलग कंडीशन में...' विराट कोहली का जबरा फैन हुआ ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज, सिर्फ एक खासियत को लेकर बोली बड़ी बात
'अल्लाह' लिखी टी-शर्ट पहनकर बुरी फंसीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, लगा मुस्लिम धर्म के अपमान का आरोप
Neha Swami T-Shirt Controversy: अर्जुन बिजलानी की पत्नी नेहा स्वामी इन दिनों में विवादों में आ गई हैं. हाल ही में नेहा अपने पति और बेटे संग एक फिल्म की स्क्रीनिंग में पहुंची थी. इस दौरान नेहा कैजुअल लॉन्ग टी-शर्ट और ब्लैक जींस पहने नजर आई थी. लेकिन जिस चीज ने लोगों का ध्यान खिंचा, वो थी नेहा की टी-शर्ट, जिसके फ्रंट में कार्टून कैरेक्टर बना था और उसके ऊपर उर्दू में अल्लाह लिखा था. ऐसे में उन्हें अब ट्रोल किया जा रहा है.
नेहा स्वामी की टी-शर्ट पर क्यों मचा बवाल?
नेहा स्वामी की टी-शर्ट की तस्वीरें सामने आने के बाद कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर नाराजगी जताई. उनका आरोप है कि टी-शर्ट पर धार्मिक नाम को जिस तरह कार्टून कैरेक्टर के साथ दिखाया गया, वो उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है. कुछ यूजर्स ने इसे मुस्लिम धर्म का अपमान बताते हुए नेहा के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की है. वहीं, कुछ लोगों ने इस मामले में नाराजगी जताते हुए उनसे जवाब देने की भी मांग की है.
पाकिस्तान जा पहुंचा मामला
वहीं, जैसे ही नेहा की इस टी-शर्ट में फोटोज, वीडियोज वायरल होने लगी, उसके बाद से मुस्लिम यूजर्स भड़क गए. वहीं, ये मामला भारत में ही नहीं, ला पाकिस्तान तक पहुंच गया है. इस मुद्दे पर पाकिस्तानी एक्ट्रेस मिशी खान का नेहा पर गुस्सा भड़का है. उन्होंने नेहा को शर्म करने को कहा है. बता दें, किसी सेलिब्रिटी के कपड़ों या लुक को लेकर चर्चा होना आम बात है, लेकिन जब मामला धर्म और धार्मिक प्रतीकों से जुड़ जाता है, तो ऐसी बहस तेजी से बढ़ सकती है.
ये भी पढ़ें- 'प्रहार' से 'राणाबाली' तक, इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर होगा महाक्लैश, इन बड़े स्टार्स की फिल्म हो रही रिलीज
नेहा पर भड़कीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस
पाकिस्तानी एक्ट्रेस मिशी खान ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर कहा- 'मेरा खून खौल रहा है. नेहा तुम्हें शर्म नहीं आती है. तुमने जो टी-शर्ट पहनी है उस पर मिक्की माउस बना हुआ है. उसके कान के ऊपर हमारे प्रोफेट का नाम लिखा है. तुम्हें कोई शर्म नहीं है. तुम लोगों को दूसरों के धर्म की कोई इज्जत है या नहीं. इस तरह की टी-शर्ट क्यों पहनी है. हमारे आर्टिस्ट ने कभी भी आप लोगों के भगवान के ऊपर ऐसा कृत्य नहीं किया है. मिशी खान ने नेहा से माफी मांगने को कहा है.'
अब तक नहीं आया कोई बयान
दूसरी तरफ इस मामले में नेहा स्वामी या फिर अर्जुन बिजलानी का अब तक कोई रिएक्शन नहीं आया है. नेहा को उनकी टी-शर्ट को लेकर सोशल मीडिया पर आलोचना और माफी की मांग की जा रही है, लेकिन अभी तक उन्होंने चुप्पी साधी हुई है. फिलहाल नेहा स्वामी की टी-शर्ट को लेकर शुरू हुआ ये मामला सोशल मीडिया पर चर्चा में है. अब देखना होगा कि नेहा इस पर कोई सफाई देती हैं या नहीं और विवाद आगे क्या मोड़ लेता है.
नेहा स्वामी और अर्जुन बिजलानी का वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो अर्जुन बिजलानी टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर हैं. उन्होंने 'मिले जब हम तुम' और 'नागिन' जैसे शोज से दर्शकों के बीच अपनी खास पहचान बनाई है. इसके अलावा वो कई रियलिटी शोज को होस्ट करते भी नजर आ चुके हैं. अर्जुन 'लेफ्ट राइट लेफ्ट', 'परदेस में है मेरा दिल' और 'इश्क में मरजावां' जैसे सीरियल्स का भी हिस्सा रहे हैं. वहीं, नेहा स्वामी लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं. हालांकि इन दिनों दोनों 'पति पत्नी और पंगा' शो में साथ नजर आ रहे हैं.
ये भी पढ़ें- Explainer: यामी गौतम की 'नई नवेली' में डायन का कॉन्सेप्ट, कितना सच और कितना अंधविश्वास?
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation










