Responsive Scrollable Menu

सऊदी अरब के शख़्स ने ओपन एआई ऑफ़िस में जासूसी के लिए अपनाई थी अनोखी तरकीब

अमेरिका के संघीय अभियोजकों ने कहा कि कंपनी में काम करने वाले एक इंजीनियर ने दफ़्तर में जासूसी करने वाला उपकरण लगाया और उसे छिपाने की कोशिश की.

Continue reading on the app

इंडिगो फ्लाइट में आग की घटना के बाद डीजीसीए का बड़ा फैसला, पावरबैंक के एक विशिष्ट मॉडल पर लगाया प्रतिबंध

नई दिल्ली, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने इंडिगो विमान में आग लगने की एक घटना के बाद मोबिकिन्स एमके-पीबी-04 पावरबैंक को भारत आने-जाने वाली और देश के भीतर संचालित होने वाली सभी उड़ानों में ले जाने या परिवहन करने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

विमानन नियामक ने यह निर्देश उस घटना के बाद जारी किया, जिसमें रविवार को दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की एक उड़ान में इस पावरबैंक से जुड़ी आग लगने के कारण विमान को हैदराबाद की ओर मोड़ना पड़ा था।

इसके बाद डीजीसीए प्रमुख वीर विक्रम यादव ने एयरलाइंस को निर्देश दिया कि इस विशेष पावरबैंक मॉडल को न तो यात्रियों द्वारा विमान में लाया जाए और न ही कार्गो के रूप में इसका परिवहन किया जाए।

आदेश के तहत एयरलाइंस को प्रभावित डिवाइस की पहचान करने, उसे उड़ानों में लाए जाने से रोकने और यात्रियों को उचित माध्यमों से सुरक्षा संबंधी सलाह जारी करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह प्रतिबंध केवल मोबिकिन्स एमके-पीबी-04 मॉडल पर लागू होगा और सभी पावरबैंकों पर सामान्य प्रतिबंध नहीं है। यात्रियों को यात्रा से पहले अपने पावरबैंक का मॉडल नंबर जांचने और एयरलाइंस के दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है। जिन लोगों के पास यह विशेष मॉडल है, उन्हें भारत के भीतर या भारत आने-जाने वाली किसी भी उड़ान में इसे साथ नहीं ले जाने को कहा गया है।

यह कदम लिथियम-आयन बैटरियों और पावरबैंकों से जुड़े सुरक्षा नियमों को और कड़ा किए जाने के बाद उठाया गया है। डीजीसीए के मौजूदा खतरनाक वस्तु दिशा-निर्देशों के अनुसार, पावरबैंक और अतिरिक्त बैटरियां केवल हैंड बैगेज में ही ले जाई जा सकती हैं और इन्हें ओवरहेड कंपार्टमेंट में रखने की अनुमति नहीं है।

नियामक ने यात्रियों को उड़ान के दौरान पावरबैंक की मदद से मोबाइल फोन या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चार्ज करने से भी रोक दिया है। विमान की सीटों पर उपलब्ध पावर आउटलेट के माध्यम से भी ऐसा करने की अनुमति नहीं होगी।

एयरलाइंस को यात्रियों को इन नियमों के बारे में जागरूक करने, केबिन क्रू को बैटरी से जुड़ी घटनाओं से निपटने के लिए प्रशिक्षित करने और लिथियम बैटरी में आग लगने या खराबी की किसी भी घटना की जानकारी नियामक को देने के निर्देश दिए गए हैं।

यात्रियों को यह भी कहा गया है कि यदि उड़ान के दौरान कोई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण अत्यधिक गर्म हो जाए, धुआं छोड़ने लगे या उसमें से असामान्य गंध आने लगे तो इसकी जानकारी तुरंत केबिन क्रू को दें।

लिथियम-आयन बैटरियों का व्यापक उपयोग पोर्टेबल इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में किया जाता है, लेकिन बैटरी के क्षतिग्रस्त, दोषपूर्ण, अधिक चार्ज होने या गलत तरीके से इस्तेमाल किए जाने पर आग लगने का खतरा पैदा हो सकता है।

विमान के भीतर इस तरह की घटनाओं को विशेष रूप से खतरनाक माना जाता है, क्योंकि धुआं तेजी से फैल सकता है और प्रभावित उपकरण तक पहुंच बनाना मुश्किल हो सकता है।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

'पानी पहुंचाने-ड्रेसिंग तक न रखें, वो...', वैभव सूर्यवंशी को लेकर बिहारी क्रिकेट फैंस ने कर डाली बड़ी डिमांड

Public Opinion: क्रिकेट के प्रशंसक भी यह चाहते हैं कि वैभव सूर्यवंशी को टीम 11 में जगह मिलनी चाहिए. क्योंकि अब तक जिस तरह का प्रदर्शन भारतीय टीम करती आ रही है. वैसे में वैभव अपने स्थान प्लेइंग इलेवन में पक्का करने को प्रबल दावेदार है. इन सभी बातों को लेकर बिहार के क्रिकेट फैंस क्या सोचते हैं? Sat, 17 Oct 2026 09:37:01 +0530

  Videos
See all

Iran America War Live Update: महायुद्ध की खबरें LIVE| Trump | IRGC | Khamenei | Putin | Hormuz | War #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-17T05:11:39+00:00

UP Top 25 News Today | यूपी की टॉप 25 खबरें | News 18 UP Mega Survey | CM Yogi | Akhilesh | Weather #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-17T04:45:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers