व्हाट्सएप ने अचानक बंद कर दिए कई अकाउंट, यूजर्स परेशान; जानें कंपनी ने क्या कहा?
क्या आपका व्हाट्सएप भी बंद हो गया है? दरअसल, हम ऐसा इसलिए कह रहे है क्योंकि मोबाइल इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप के कई यूजर्स के खाते अचानक बंद हो गए हैं. मीडिया रिपोेर्ट के अनुसार, कंपनी ने अकाउंट बंद करने की कोई भी चेतावनी नहीं दी थी, जिन यूजर्स के अकाउंट बंद किए गए हैं, उनमें भारत सहित अन्य देशों के लोग शामिल है. कंपनी ने तमाम अकाउंट्स को 24 घंटे के लिए रिव्यू में डाला है.
क्या यूजर की सुरक्षा के लिए बैन हुआ अकाउंट?
व्हाट्सऐप के प्रवक्ता ने मामले में कहा कि हम हमेशा अपनी सेवा का दुरुपोयग करने वाले लोगों से आगे रहने के लिए काम करते हैं. हम हमारे यूजर्स को सुरक्षित रखने के लिए संदिग्ध अकाउंटों को रिव्यू करते हैं और संदिग्ध गतिविधि मिलने पर उन्हें ब्लॉक कर दिया जाता है. हालांकिस कभी-कभी हमसे भी गलती हो जाती है. अगर गलती हमसे हुई होती है तो हम लोग यूजर को वापस चैट करने में सक्षम बनाने के लिए इसे जल्द से जल्द ठीक करने का प्रयास करते हैं.
STORY | Several WhatsApp users say their accounts 'put under review'
— Press Trust of India (@PTI_News) August 4, 2026
Instant messaging app WhatsApp on Monday put multiple accounts, including those in India, "under review" for 24 hours and blocked all the app features, prompting several affected users to flag the issue… pic.twitter.com/Yq8LVOCJS1
कंपनी को क्या जानकारी चाहिए?
ये समस्या रात करीब 8 बजे के आसपास सामने आई है. ऐप खोलने के बाद स्क्रीन पर ये संदेश दिखाई दे रहा था- अकाउंट समीक्षा में है. अनुरोध की तारीख- 3 अगस्त 2026 है. आपके अकाउंट की गतिविधियों और डिवाइस की जानकारी की जांच की जा रही है, जिससे ये सुनिश्चित किया जा सके कि आप हमारी सेवा की शर्तों का पालन करते हैं. हम अमूमन 24 घंटे के अंदर-अंदर आपको परिणामों की सूचना दे देंगे.
व्हाट्सएप से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- Explainer: WhatsApp का नया यूजरनेम फीचर, यूजर्स को सुविधा देगा या साइबर अपराधियों को नया हथियार?
व्हाट्सएप के इस फीचर की भी आलोचना
व्हाट्सऐप हाल में भी अपने एक फीचर की वजह से सुर्खियों में आ गया था, जिस वजह से उसे काफी ज्यादा आलोचना का सामना करना पड़ा था. दरअसल, कंपनी एक ऐसे यूजरनेम फीचर पर काम कर रही है, जिससे यूजर्स बिना फोन नंबर साझा किए एक-दूसरे से जुड़ सकते हैं. ये फीचर टेलीग्राम और एक्स के यूजरनेम सिस्टम की तरह काम करेगा. मेटा के इस नए फीचर पर भारत सरकार ने चिंता जताई है. सरकार का कहना है कि अगर मोबाइल नंबर की जगह सिर्फ यूजरनेम से बातचीत होगी तो साइबर अपराधियों और फर्जी अकाउंट्स को ढूंढ पाना बहुत मुश्किल हो जाएगा.
यह फीचर कैसे काम करेगा?
- प्रत्येक यूजर को एक यूनिक यूजरनेम चुनना होगा.
- एक जैसा यूजरनेम किसी दूसरे व्यक्ति को नहीं मिलेगा.
- यूजरनेम में कुछ विशेष नियम लागू होंगे.
- यूजरनेम उपलब्ध होने पर हरे रंग का चेकमार्क दिखाई देगा.
- चैट में मोबाइल नंबर की जगह यूजरनेम दिखाई दे सकता है.
- अगर कोई यूजर अपना यूजरनेम बदलता है तो संबंधित लोगों को इसकी सूचना मिल सकती है.
व्हाट्सएप से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- WhatsApp के 'यूजरनेम' वाले नए फीचर पर भारत सरकार ने लगाई रोक, नोटिस भेजकर तीन दिन में मांगा जवाब
भारत सरकार ने जताई ये चिंता
भारत WhatsApp के लिए दुनिया का सबसे बड़ा बाजार है. देश में करीब 60 करोड़ से अधिक लोग WhatsApp का इस्तेमाल करते हैं. ऐसे में किसी भी बड़े बदलाव का असर कानून-व्यवस्था और साइबर सुरक्षा पर भी पड़ता है. सरकार की जो चिंताएं प्रमुख हैं, उनमें पहचान की चोरी का खतरा और साइबर अपराधों में बढ़ोतरी आवश्यक है.
your phone number is personal and sometimes you want to connect without handing it over. that's why we're introducing usernames for WhatsApp.
— WhatsApp (@WhatsApp) June 29, 2026
starting this week, you can reserve a username to use later this year when we launch the feature. It takes just a few seconds, make sure…
किडनी को उम्रभर स्वस्थ रखना है तो अपनाएं ये 5 आदतें, छोटी लापरवाही बन सकती है बड़ी बीमारी की वजह
नई दिल्ली, 4 अगस्त (आईएएनएस)। शरीर को स्वस्थ रखने की बात आती है तो ज्यादातर लोग दिल, फेफड़ों और वजन पर ज्यादा ध्यान देते हैं, लेकिन किडनी की सेहत अक्सर नजरअंदाज हो जाती है, जबकि किडनी शरीर के सबसे जरूरी अंगों में से एक है, जो बिना रुके हर दिन अपना काम करती रहती है। यह खून को साफ करने, शरीर में मौजूद बेकार पदार्थों को बाहर निकालने और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में अहम भूमिका निभाती है। किडनी में परेशानी धीरे-धीरे बढ़ती है और शुरुआती दौर में कई बार इसके लक्षण साफ नजर नहीं आते, लेकिन कुछ सामान्य आदतों को अपनी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बनाकर किडनी को लंबे समय तक स्वस्थ रखा जा सकता है।
किडनी की सेहत के लिए सबसे जरूरी आदतों में से एक है शरीर में पानी की सही मात्रा बनाए रखना। पानी की कमी होने पर किडनी को खून से अपशिष्ट पदार्थों को निकालने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। पर्याप्त पानी पीने से पेशाब के जरिए शरीर से अनावश्यक तत्व निकलते रहते हैं और किडनी पर अतिरिक्त दबाव नहीं पड़ता। हालांकि हर व्यक्ति की पानी की जरूरत अलग हो सकती है, क्योंकि यह उम्र, मौसम, काम की प्रकृति और शरीर की स्थिति पर निर्भर करती है। गर्मी में ज्यादा पसीना निकलने वाले लोगों को ज्यादा पानी की जरूरत हो सकती है, जबकि कुछ बीमारियों में डॉक्टर पानी की मात्रा सीमित करने की सलाह भी देते हैं।
किडनी को सुरक्षित रखने के लिए ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखना भी बेहद जरूरी है। लंबे समय तक बढ़ा हुआ ब्लड प्रेशर किडनी की महीन रक्त वाहिकाओं को नुकसान पहुंचा सकता है, जिससे उनकी काम करने की क्षमता धीरे-धीरे कम होने लगती है। विशेषज्ञों के अनुसार, हाई ब्लड प्रेशर और किडनी की बीमारी का संबंध दोनों तरफ से होता है। खराब किडनी भी ब्लड प्रेशर बढ़ा सकती है और बढ़ा हुआ ब्लड प्रेशर किडनी को नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए समय-समय पर अपना ब्लड प्रेशर जांचना और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
खाने की आदतों का सीधा असर किडनी पर पड़ता है। ज्यादा नमक वाला भोजन, पैकेट वाले खाद्य पदार्थ, ज्यादा तला हुआ खाना और अत्यधिक प्रोसेस्ड फूड शरीर में सोडियम की मात्रा बढ़ा सकते हैं, जिससे ब्लड प्रेशर और किडनी दोनों पर दबाव बढ़ता है, इसलिए विशेषज्ञ संतुलित आहार लेने की सलाह देते हैं, जिसमें ताजी सब्जियां, फल, साबुत अनाज और जरूरत के अनुसार प्रोटीन शामिल हो। स्वस्थ भोजन सिर्फ किडनी को ही नहीं, बल्कि पूरे शरीर के मेटाबॉलिज्म को बेहतर रखने में मदद करता है।
शारीरिक गतिविधि को अपनी दिनचर्या में शामिल करना भी किडनी के लिए फायदेमंद माना जाता है। नियमित हल्की एक्सरसाइज जैसे तेज चलना, योग, साइकिल चलाना या तैराकी शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाती है और वजन को नियंत्रित रखने में मदद करती है। मोटापा, डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर जैसी समस्याएं किडनी की बीमारी का खतरा बढ़ा सकती हैं, इसलिए सक्रिय जीवनशैली अपनाना एक तरह से किडनी की सुरक्षा करना है।
--आईएएनएस
पीके/वीसी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation














.jpg)







