Udhayanidhi Stalin Detained: तमिलनाडु में बड़ा बवाल! अभिनेत्री तृषा पर आपत्तिजनक बयान को लेकर हिरासत में लिए गए उदयनिधि स्टालिन
तंजावुर में कावेरी जल विवाद को लेकर डीएमके द्वारा आयोजित एक विरोध प्रदर्शन के दौरान तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा बवाल खड़ा हो गया। प्रदर्शन के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए राज्य में विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय और राज्य सरकार की कावेरी जल प्रबंधन नीतियों की कड़ी आलोचना कर रहे थे।
इसी संबोधन के बीच भीड़ से अभिनेत्री तृषा के नाम के नारे लगने शुरू हुए, जिसके बाद उदयनिधि द्वारा दिए गए एक बयान और इशारे को लेकर सत्ताधारी टीवीके (TVK) और विपक्षी भाजपा ने कड़ा ऐतराज जताया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
कावेरी प्रदर्शन के दौरान मंच से दिया विवादित बयान, पुलिस ने घर से किया डिटेन
तंजावुर में कावेरी जल विवाद को लेकर आयोजित रैली में उदयनिधि स्टालिन मुख्यमंत्री विजय पर तमिलनाडु को कावेरी का उचित पानी न दिला पाने का आरोप लगा रहे थे। इसी दौरान भीड़ में से कुछ लोगों ने अभिनेत्री 'तृषा' के नाम के नारे लगाने शुरू कर दिए। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए उदयनिधि ने मुस्कुराते हुए एक आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी, जिसे लेकर भारी बवाल शुरू हो गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस मंगलवार सुबह चेन्नई के नीलांकरई स्थित उनके आवास पहुंची और उन्हें हिरासत में ले लिया।
'क्या मैंने किसी का नाम लिया?' हिरासत में लिए जाने के बाद बोले उदयनिधि स्टालिन
पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के दौरान आज तक से बातचीत में उदयनिधि स्टालिन ने अपना बचाव किया। उन्होंने कहा, "क्या मैंने कुछ गलत कहा है? क्या मैंने किसी का नाम लिया? मैं इस पर और कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता।" इसके साथ ही उन्होंने पुलिस की इस पूरी कार्रवाई को 'राजनीतिक बदले की भावना' से प्रेरित बताया। मामले में कानूनी शिकंजा कसते देख उदयनिधि स्टालिन की लीगल टीम ने अग्रिम जमानत के लिए मद्रास हाई कोर्ट का रुख भी किया है।
टीवीके और बीजेपी ने खोला मोर्चा, महिला आयोग में पहुंची बात
उदयनिधि स्टालिन के इस बयान की चौतरफा निंदा हो रही है। सत्ताधारी टीवीके पार्टी के नेता आधव अर्जुन ने डीएमके नेता पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि उन्होंने अश्लील भाषा का इस्तेमाल कर महिलाओं का अपमान किया है और तमिलनाडु की राजनीति के स्तर को गिराया है। टीवीके की महिला विंग ने तंजावुर थाने में उदयनिधि के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई, जबकि पार्टी ने राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) को पत्र लिखकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उधर, भाजपा ने भी इस भाषण को शर्मनाक बताते हुए उदयनिधि से बिना शर्त माफी की मांग की है।
व्हाट्सएप ने अचानक बंद कर दिए कई अकाउंट, यूजर्स परेशान; जानें कंपनी ने क्या कहा?
क्या आपका व्हाट्सएप भी बंद हो गया है? दरअसल, हम ऐसा इसलिए कह रहे है क्योंकि मोबाइल इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप के कई यूजर्स के खाते अचानक बंद हो गए हैं. मीडिया रिपोेर्ट के अनुसार, कंपनी ने अकाउंट बंद करने की कोई भी चेतावनी नहीं दी थी, जिन यूजर्स के अकाउंट बंद किए गए हैं, उनमें भारत सहित अन्य देशों के लोग शामिल है. कंपनी ने तमाम अकाउंट्स को 24 घंटे के लिए रिव्यू में डाला है.
क्या यूजर की सुरक्षा के लिए बैन हुआ अकाउंट?
व्हाट्सऐप के प्रवक्ता ने मामले में कहा कि हम हमेशा अपनी सेवा का दुरुपोयग करने वाले लोगों से आगे रहने के लिए काम करते हैं. हम हमारे यूजर्स को सुरक्षित रखने के लिए संदिग्ध अकाउंटों को रिव्यू करते हैं और संदिग्ध गतिविधि मिलने पर उन्हें ब्लॉक कर दिया जाता है. हालांकिस कभी-कभी हमसे भी गलती हो जाती है. अगर गलती हमसे हुई होती है तो हम लोग यूजर को वापस चैट करने में सक्षम बनाने के लिए इसे जल्द से जल्द ठीक करने का प्रयास करते हैं.
STORY | Several WhatsApp users say their accounts 'put under review'
— Press Trust of India (@PTI_News) August 4, 2026
Instant messaging app WhatsApp on Monday put multiple accounts, including those in India, "under review" for 24 hours and blocked all the app features, prompting several affected users to flag the issue… pic.twitter.com/Yq8LVOCJS1
कंपनी को क्या जानकारी चाहिए?
ये समस्या रात करीब 8 बजे के आसपास सामने आई है. ऐप खोलने के बाद स्क्रीन पर ये संदेश दिखाई दे रहा था- अकाउंट समीक्षा में है. अनुरोध की तारीख- 3 अगस्त 2026 है. आपके अकाउंट की गतिविधियों और डिवाइस की जानकारी की जांच की जा रही है, जिससे ये सुनिश्चित किया जा सके कि आप हमारी सेवा की शर्तों का पालन करते हैं. हम अमूमन 24 घंटे के अंदर-अंदर आपको परिणामों की सूचना दे देंगे.
व्हाट्सएप से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- Explainer: WhatsApp का नया यूजरनेम फीचर, यूजर्स को सुविधा देगा या साइबर अपराधियों को नया हथियार?
व्हाट्सएप के इस फीचर की भी आलोचना
व्हाट्सऐप हाल में भी अपने एक फीचर की वजह से सुर्खियों में आ गया था, जिस वजह से उसे काफी ज्यादा आलोचना का सामना करना पड़ा था. दरअसल, कंपनी एक ऐसे यूजरनेम फीचर पर काम कर रही है, जिससे यूजर्स बिना फोन नंबर साझा किए एक-दूसरे से जुड़ सकते हैं. ये फीचर टेलीग्राम और एक्स के यूजरनेम सिस्टम की तरह काम करेगा. मेटा के इस नए फीचर पर भारत सरकार ने चिंता जताई है. सरकार का कहना है कि अगर मोबाइल नंबर की जगह सिर्फ यूजरनेम से बातचीत होगी तो साइबर अपराधियों और फर्जी अकाउंट्स को ढूंढ पाना बहुत मुश्किल हो जाएगा.
यह फीचर कैसे काम करेगा?
- प्रत्येक यूजर को एक यूनिक यूजरनेम चुनना होगा.
- एक जैसा यूजरनेम किसी दूसरे व्यक्ति को नहीं मिलेगा.
- यूजरनेम में कुछ विशेष नियम लागू होंगे.
- यूजरनेम उपलब्ध होने पर हरे रंग का चेकमार्क दिखाई देगा.
- चैट में मोबाइल नंबर की जगह यूजरनेम दिखाई दे सकता है.
- अगर कोई यूजर अपना यूजरनेम बदलता है तो संबंधित लोगों को इसकी सूचना मिल सकती है.
व्हाट्सएप से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- WhatsApp के 'यूजरनेम' वाले नए फीचर पर भारत सरकार ने लगाई रोक, नोटिस भेजकर तीन दिन में मांगा जवाब
भारत सरकार ने जताई ये चिंता
भारत WhatsApp के लिए दुनिया का सबसे बड़ा बाजार है. देश में करीब 60 करोड़ से अधिक लोग WhatsApp का इस्तेमाल करते हैं. ऐसे में किसी भी बड़े बदलाव का असर कानून-व्यवस्था और साइबर सुरक्षा पर भी पड़ता है. सरकार की जो चिंताएं प्रमुख हैं, उनमें पहचान की चोरी का खतरा और साइबर अपराधों में बढ़ोतरी आवश्यक है.
your phone number is personal and sometimes you want to connect without handing it over. that's why we're introducing usernames for WhatsApp.
— WhatsApp (@WhatsApp) June 29, 2026
starting this week, you can reserve a username to use later this year when we launch the feature. It takes just a few seconds, make sure…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
News Nation















.jpg)





