भारत का दूसरा मैच आज नामीबिया से:बीमार अभिषेक शर्मा को रिप्लेस कर सकते हैं सैमसन, जसप्रीत बुमराह भी वापसी करेंगे
टी-20 वर्ल्ड कप के 18वें मुकाबले में आज मेजबान भारत के सामने नामीबिया की चुनौती है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मुकाबला शाम 7 बजे से शुरू होना है, जिसका टॉस 6.30 बजे होगा। भारत ने पहले मैच में अमेरिका को हराया था, वहीं नामीबिया को नीदरलैंड से हार का सामना करना पड़ा। आज का मैच जीतकर टीम इंडिया ग्रुप-ए के पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच सकती है। वहीं नामीबिया के पास भी जीत के साथ नंबर-2 पर पहुंचने का मौका है। पाकिस्तान 4 पॉइंट्स के साथ नंबर-1 पर है। श्रीलंका को हरा चुका है नामीबिया नामीबिया ने टी-20 वर्ल्ड कप में 16 मुकाबले खेले हैं। 4 में टीम को जीत और 11 में हार मिली। एक मैच टाई भी रहा। 2022 में टीम श्रीलंका को भी हरा चुकी है। वर्ल्ड कप में नामीबिया ने एक बार भारत का सामना भी किया, लेकिन 2021 में टीम को हार मिली थी। कप्तान सूर्या फॉर्म में, अभिषेक बीमार नामीबिया के खिलाफ मैच से पहले भारत को बड़ा झटका लगा। ओपनर अभिषेक शर्मा बीमार हैं, उनका आज के मैच में खेलना मुश्किल है। अभिषेक की जगह विकेटकीपर संजू सैमसन को मौका मिल सकता है, उनके साथ ईशान किशन ओपनिंग करते नजर आएंगे। वहीं कप्तान सूर्यकुमार यादव अमेरिका के खिलाफ 84 रन बनाकर अपना फॉर्म साबित कर चुके हैं। USA के खिलाफ मोहम्मद सिराज ने नई गेंद से बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए मुकाबले में 3 विकेट अपने नाम किए थे। तब अर्शदीप सिंह को 2 विकेट मिले थे। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इंजरी से रिकवर होने के बाद आज वापसी करेंगे। ऐसे में अर्शदीप या सिराज में से किसी एक गेंदबाज को बेंच पर बैठना पड़ सकता है। नामीबिया पहला मैच जीत नहीं सकी नामीबिया को अपने पहले मुकाबले में नीदरलैंड के खिलाफ 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। टीम आज भी हार गई तो उनका सुपर-8 में एंट्री करना मुश्किल हो जाएगा। पहले मुकाबले में नामीबिया के लिए जैन निकोल लोफ्टी-ईटन ने 42 रन बनाए थे। उन्होंने एक विकेट भी लिया था। लेफ्ट आर्म स्पिनर बर्नार्ड शोल्ट्ज भी एक विकेट लेने में सफल रहे थे। पिच रिपोर्ट अरुण जेटली स्टेडियम में ही नामीबिया ने अपना मैच खेला था। टीम 156 रन ही बना पाई थी, नीदरलैंड ने 18 ओवर में 3 ही विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया था। दिल्ली में आज भी बैटिंग पिच ही मिलेगी, ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम चेज करना पसंद कर सकती है। वेदर कंडीशन दिल्ली में आज बारिश की कोई संभावना नहीं है। टेम्परेचर 12 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। दिन में धूप के कारण गर्मी रहेगी, लेकिन मुकाबला शाम को होगा, इसलिए मौसम ठंडा रहेगा। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 भारत: संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह/मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह। नामीबिया: लौरेन स्टीनकैंप, जैन फ्रायलिंक, जैन निकोल लॉफ्टी-ईटन, जेरार्ड इरास्मस (कप्तान), जेजे स्मिट, जैन ग्रीन (विकेटकीपर), डायलन लीचर, रूबन ट्रम्पलमैन, विलेम मायबर्ग, बर्नार्ड शोल्ट्ज और मैक्स हिंगो।
ओमान से भिड़ेगी होम टीम श्रीलंका:दोनों टी-20 में पहली बार आमने-सामने; इंजर्ड वनिंदू हसरंगा टूर्नामेंट से बाहर हुए
श्रीलंका और ओमान के बीच टी-20 वर्ल्ड कप का 16वां मैच रविवार को श्रीलंका के पल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबला सुबह 11 बजे शुरू होगा, जिसका टॉस 10.30 बजे होना है। खास बात है कि दोनों टीमें टी-20 में पहली बार आमने-सामने होंगी। मैच से पहले श्रीलंका को बड़ा झटका लगा है। स्टार ऑलराउंडर वनिंदू हसरंगा चोट के कारण टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए। आयरलैंड के खिलाफ ओपनिंग मैच के दौरान उनकी बाईं हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी। इससे पहले तेज गेंदबाज ईशान मलिंगा भी कंधे में लगी चोट की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गए। वर्ल्ड कप में 2 ही मैच जीत सका ओमान टी-20 इंटरनेशल में श्रीलंका और ओमान पहली बार आपस में भिड़ेंगे। दोनों टीमें 2023 के वनडे वर्ल्ड कप क्वालिफायर में आमने-सामने हुई थीं। तब श्रीलंका ने ओमान को 98 रन पर ऑलआउट कर 10 विकेट से मुकाबला जीत लिया था। टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में दोनों टीमों की परफॉर्मेंस बिल्कुल उलट रही है। श्रीलंका ने 55 में से 34 मैच जीते हैं, टीम ने 2014 में भारत को फाइनल हराकर टाइटल भी जीता था। वहीं ओमान 11 में से 2 ही मुकाबले जीत पाया। पाथुम निसांका श्रीलंका के बेस्ट बैटर 2024 के बाद खेले टी-20 मुकाबलों में पाथुम निसांका श्रीलंका के बेस्ट बैटर रहे हैं। उन्होंने 43 मैचों में 142.12 की स्ट्राइक रेट से 1363 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 107 रन रहा। बॉलिंग में मथीश पथिराना असरदार साबित हुए। उन्होंने 25 मैचों में 8.54 की इकोनॉमी से 40 विकेट लिए हैं। उनका बेस्ट प्रदर्शन 24 रन देकर 4 विकेट रहा। अयान खान और शकील अहमद पर ओमान की उम्मीदें ओमान की बल्लेबाजी अयान खान पर टिकी होगी। 2024 के बाद 20 मैचों में उन्होंने 258 रन बनाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर 45 रन है, जबकि उनका स्ट्राइक रेट 101.57 रहा है। शकील अहमद टीम के सबसे सफल बॉलर हैं। उन्होंने 35 मैचों में 6.65 की इकोनॉमी से 30 विकेट लिए हैं। इस दौरान उनका बेस्ट प्रदर्शन 17 रन देकर 4 विकेट रहा। वेदर कंडीशन कैंडी में आज दिन भर बादल छाए रहेंगे और बारिश की भी संभावना है। टेम्परेचर 26 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। हवा हल्की चलेगी और रात में ही बादल रह सकते हैं। हालांकि, मैच दिन में ही खत्म हो जाएगा। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 श्रीलंका: दासुन शनाका (कप्तान), पाथुम निसांका, कमिल मिशारा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पवन रत्नायके, कामिंडु मेंडिस, दुनिथ वेल्लालागे, वनिंदू हसरंगा, दुष्मंथा चमीरा, महीश तीक्षणा और मथीश पथिराना। ओमान: जतिंदर सिंह (कप्तान), आमिर कलीम, हम्माद मिर्जा, वसीम अली, करन सोनावले, जितेन रामानंदी, विनायक शुक्ला (विकेटकीपर), सुफियान महमूद, नदीम खान, शाह फैसल और शकील अहमद। कहां देख सकते हैं मैच? इस मैच की LIVE स्ट्रीमिंग स्टार स्पोर्ट्स पर होगी। इसे जियोहॉटस्टार एप पर भी देखा जा सकता है। आप दैनिक भास्कर एप पर मैच का LIVE कवरेज फॉलो कर सकते हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 





















