Responsive Scrollable Menu

Saurav Das-Ashutosh Ranka Jail News: बुरे फंसे सौरव-रांका, Tihar भेजे गए | Abhijeet Dipke | CJP

कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरव दास और आशुतोष रंका को 5 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है बेल बॉन्ड तोड़ने के आरोप में दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजने का फैसला सुनाया गया है.. दोनों को तिहाड़ जेल भेजा जा रहा है रोक के बावजूद कल जंतर-मंतर में घुसने की कोशिश करते हुए दिल्ली पुलिस ने सौरव दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे को कल हिरासत में लिया था। फिर बाद में बताया गया कि दोनों की एहतियातन गिरफ्तारी हुई है। थोड़ी देर पहले तीनों को एसईएम कोर्ट में पेश किया गया..जहां कोर्ट् ने सौरव दास और आशुतोष रंका को न्यायिक हिरासत में भेजने का फैसला सुना दिया #sauravdas #ashutoshranka #jantarmantar #atwebvideos #aajtakdigital #tvchunks #cjpprotest #abhijeetdipke saurav das, cjp protest, abhijeet dipke, ashutosh ranka, jantar mantar, cjp protest news, saurav das news, political protest, delhi protest, latest protest news, jantar mantar protest, indian politics, political activism, protest updates, breaking news, abhijeet dipke, jantar mantar, cjp Copyright Disclaimer under section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, education and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing. आजतक के साथ देखिये देश-विदेश की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news Live on the World's Most Subscribed News Channel on YouTube. #LatestNews #Aajtak #HindiNews Aaj Tak News Channel: आज तक भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । आज तक न्‍यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। आज तक न्‍यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें । #hindinews #newsinhindi #hindisamachar #breakingnews #aajtak #samachar #news अधिक समाचारों के लिए यहां क्लिक करें: https://www.youtube.com/@aajtak?sub_confirmation=1 About Channel: Aaj Tak is India's Best Hindi News Channel. Aaj Tak News Channel Covers The Latest News, Breaking News, Politics, Entertainment News, Business News and Sports News. Stay tuned for all the News in Hindi. Join Aaj Tak Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Va7Rxc32ER6hBAuIL222 Watch Our Prime Shows on Aaj Tak: Vardaat — Real-life crime stories that shook the nation https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa_WLJqwFuJlwfhAepqcOd3I&si=tJXqsrKVHOvxy4BJ Black & White with Anjana Om Kashyap - Big debates, sharp opinions, and political analysis https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa_aLomcIgk-c_dRhuYOBphp&si=1wAaQfSUIfZ0OrIy Halla Bol — The nation’s most powerful debate on today’s top issues https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa-ZT2YKfqzI-ayeZV0n8qAh&si=nnRN8_9u02p8QlG_ DasTak 2025: https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa9q68r5rws67UxSUdhcHupG&si=QMiiUiKyXUP76DUk ताज़ा खबरों और LIVE अपडेट्स के लिए जुड़े रहें Aaj Tak के साथ - https://youtube.com/live/Nq2wYlWFucg?feature=share https://youtube.com/live/gH6ftEJDLGo?feature=share Download Aaj Tak APP, India’s No.1 Hindi News App: https://play.google.com/store/apps/details?id=in.AajTak.headlines&hl=hi Subscribe to Aaj Tak YouTube Channel: https://www.youtube.com/c/aajtak Visit Aaj Tak website: https://www.aajtak.in/ Follow us on Facebook: https://www.facebook.com/aajtak Follow us on Twitter: https://twitter.com/aajtak Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/aajtak/ Subscribe our other Popular YouTube Channels: India Today: https://www.youtube.com/c/indiatoday SoSorry: https://www.youtube.com/c/sosorrypolitoons Good News Today: https://www.youtube.com/c/GoodNewsTodayOfficial AajTak AI: https://www.youtube.com/channel/UClZU5ouD9LkfgrelmL2auTg

Continue reading on the app

मोदी कैबिनेट में फेरबदल की आहट: एल. मुरुगन के इस्तीफे से क्यों तेज हुई चर्चा, किन चेहरों पर लग सकती है मुहर?

केंद्र सरकार में मंत्रिमंडल फेरबदल की अटकलें एक बार फिर तेज हो गई हैं. केंद्रीय राज्य मंत्री एल. मुरुगन के इस्तीफे और तमिलनाडु में बीजेपी संगठन को मजबूत करने की उनकी इच्छा ने इन चर्चाओं को नया आधार दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि दिवाली से पहले मोदी मंत्रिपरिषद में बदलाव हो सकता है. माना जा रहा है कि इस संभावित फेरबदल में आधा दर्जन या उससे ज्यादा पदों पर बदलाव देखने को मिल सकता है.  

हालांकि, कैबिनेट में फेरबदल को लेकर अभी किसी आधिकारिक घोषणा की पुष्टि नहीं हुई है. ऐसे में यह समझना जरूरी है कि आखिर अचानक इन अटकलों ने जोर क्यों पकड़ा है.  किन मंत्रियों के पद पर संकट की चर्चा है और आगामी विधानसभा चुनावों के लिहाज से भाजपा की रणनीति क्या हो सकती है.

एल. मुरुगन के इस्तीफे से क्यों बढ़ी हलचल?

केंद्रीय राज्य मंत्री एल. मुरुगन ने मंत्री पद छोड़ने के बाद तमिलनाडु लौटकर बीजेपी संगठन के लिए काम करने की इच्छा जताई है. उनका यह फैसला ऐसे समय आया है, जब बीजेपी दक्षिण भारत में अपना राजनीतिक आधार मजबूत करने की कोशिश कर रही है. 

तमिलनाडु बीजेपी के लिए राजनीतिक रूप से अहम राज्य है. यहां पार्टी को अपनी संगठनात्मक ताकत बढ़ाने के साथ क्षेत्रीय दलों के प्रभाव का भी सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में मुरुगन को संगठन की जिम्मेदारी दिए जाने की संभावना को पार्टी की व्यापक रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है. 

उनके इस्तीफे ने एक और सवाल खड़ा किया है क्या मोदी सरकार अब मंत्रियों की जिम्मेदारियों में व्यापक बदलाव करने की तैयारी में है? फिलहाल इसे संभावित फेरबदल का संकेत माना जा रहा है, लेकिन अकेले एक इस्तीफे से मंत्रिमंडल में बड़े बदलाव की पुष्टि नहीं होती. 

किन वजहों से खाली हो सकते हैं मंत्री पद?

वैसे तो लंबे वक्त से ये चर्चाएं चल रही हैं कि मोदी कैबिनेट रिशफल होना है. ऐसे में मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में मंत्रिमंडल के संभावित पुनर्गठन की चर्चा के पीछे कई राजनीतिक और सांगठनिक घटनाक्रम बताए जा रहे हैं. 

इन चेहरों की हो सकती है छुट्टी

रवनीत सिंह बिट्टू और जॉर्ज कुरियन जैसे चेहरों ने राज्यसभा कार्यकाल समाप्त होने के बाद दोनों नेताओं ने मंत्री पद छोड़े हैं. इससे मंत्रिपरिषद में बदलाव की संभावना को लेकर चर्चा बढ़ी है.

हरदीप सिंह पुरी और बीएल वर्मा को बीजेपी ने राज्यसभा के लिए दोबारा नामांकित नहीं किया. यदि उनके संसदीय कार्यकाल और मंत्री पद को लेकर आगे कोई बदलाव होता है, तो मंत्रिपरिषद में नए चेहरों के लिए जगह बन सकती है.

इसके अलाा हर्ष मल्होत्रा को दिल्ली भाजपा की कमान सौंपे जाने के बाद उनकी केंद्रीय मंत्री के रूप में भूमिका को लेकर भी अटकलें लगाई जा रही हैं. हालांकि, पार्टी में संगठनात्मक पद मिलने का अर्थ अपने आप मंत्री पद से हटना नहीं है. इस बारे में अंतिम फैसला पार्टी नेतृत्व पर निर्भर करेगा.

इन घटनाक्रमों के कारण मंत्रिमंडल में रिक्तियों और संभावित बदलावों की चर्चा तेज हुई है. लेकिन कितने पद वास्तव में खाली होंगे और उनकी जगह किन नेताओं को जिम्मेदारी मिलेगी, यह आधिकारिक निर्णय के बाद ही स्पष्ट होगा.

ढाई साल बाद क्यों अहम होगा यह फेरबदल?

नरेंद्र मोदी सरकार ने जून 2024 में तीसरी बार कार्यभार संभाला था. इस कार्यकाल में कैबिनेट के व्यापक फेरबदल की चर्चा लंबे वक्त से होती रही है. अगर अब बदलाव किया जाता है, तो यह सरकार के कार्यकाल के मध्य चरण में संगठन और प्रशासनिक प्राथमिकताओं को नए सिरे से तय करने का अवसर हो सकता है. 

कैबिनेट फेरबदल केवल नए मंत्रियों को शामिल करने की प्रक्रिया नहीं है. इसके जरिए सरकार कई उद्देश्यों को साध सकती है...जैसे...

कामकाज में सुधार: 

जिन मंत्रालयों पर काम का अधिक बोझ है, वहां जिम्मेदारियों का पुनर्वितरण किया जा सकता है.

नए चेहरों को मौका: 

संगठन में बेहतर प्रदर्शन करने वाले नेताओं को सरकार में भूमिका मिल सकती है.

राजनीतिक संतुलन: 

अलग-अलग राज्यों, समुदायों और सामाजिक समूहों को प्रतिनिधित्व देने पर विचार हो सकता है.

आगामी चुनावों की तैयारी: 

चुनावी राज्यों के नेताओं को केंद्र में जगह देकर पार्टी संगठन और सरकार के बीच बेहतर तालमेल बनाया जा सकता है.

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल के महीनों में मंत्रियों के कामकाज की समीक्षा के लिए कई बैठकें की हैं. ऐसे में संभावित फेरबदल को प्रशासनिक प्रदर्शन और राजनीतिक जरूरतों, दोनों के नजरिये से देखा जा रहा है.

उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब पर क्यों रहेंगी नजरें?

संभावित मंत्रिमंडल फेरबदल का सबसे महत्वपूर्ण पहलू चुनावी गणित हो कता है. यूपी, उत्तराखंड और पंजाब जैसे राज्यों में आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए बीजेपी क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व और सामाजिक समीकरणों पर विशेष ध्यान दे सकती है. 

उत्तर प्रदेश: लोकसभा चुनावों के बाद यूपी बीजेपी के लिए रणनीतिक रूप से अहम बना हुआ है. ऐसे में राज्य के किसी नए चेहरे को केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह देने या मौजूदा प्रतिनिधित्व में बदलाव करने पर विचार किया जा सकता है. जातीय और क्षेत्रीय संतुलन भी फैसले में भूमिका निभा सकता है. 

उत्तराखंड: यहां बीजेपी के सामने अपने राजनीतिक आधार को मजबूत बनाए रखने की चुनौती होगी. केंद्र में राज्य का प्रतिनिधित्व बढ़ाने या किसी नेता की भूमिका बदलने जैसे विकल्प राजनीतिक चर्चा का हिस्सा बन सकते हैं. 

पंजाब: यहां सिख नेतृत्व को केंद्रीय मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व देने की संभावना पर नजर रखी जा सकती है. हालांकि, किसी नेता को शामिल करने का फैसला पार्टी की चुनावी रणनीति, संगठनात्मक जरूरत और नेतृत्व के आकलन पर निर्भर करेगा. 

इसके अलावा, ईसाई समुदाय से आने वाले किसी नेता को प्रतिनिधित्व देने की संभावना की भी चर्चा है. दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर के राज्यों में बीजेपी की राजनीतिक रणनीति के संदर्भ में ऐसा कदम अहम हो सकता है. 
यहां ध्यान देने वाली बात है कि ये संभावित राजनीतिक समीकरण हैं, किसी नए मंत्री के नाम या नियुक्ति की आधिकारिक पुष्टि नहीं. 

क्या मंत्रियों के बीच मंत्रालयों का बंटवारा भी बदलेगा?

मंत्रिमंडल में फेरबदल के दौरान केवल नए मंत्रियों की नियुक्ति ही नहीं, बल्कि मौजूदा मंत्रियों के विभागों में भी बदलाव हो सकता है. 

अगर कुछ मंत्रियों के पास एक से ज्यादा मंत्रालयों की जिम्मेदारी है, तो प्रधानमंत्री उनके कार्यभार को कम करने या मंत्रालयों का अधिक प्रभावी वितरण करने पर विचार कर सकते हैं.  इससे प्रशासनिक कामकाज को गति देने में मदद मिल सकती है.

हालांकि, एक से ज्यादा मंत्रालय संभालना अपने आप में किसी मंत्री के खराब प्रदर्शन का संकेत नहीं है. मंत्रालयों का बंटवारा सरकार की जरूरतों, उपलब्ध विकल्पों और प्रधानमंत्री के आकलन के आधार पर तय होता है. संभावित फेरबदल में यह भी देखा जाएगा कि किन मंत्रालयों को नई प्राथमिकताओं के मुताबिक नेतृत्व की जरूरत है और किन मंत्रियों को संगठनात्मक काम में लगाया जा सकता है. 

क्या दिवाली से पहले आएगा फैसला?

मीडिया रिपोर्टे के मुताबिक  दिवाली से पहले मंत्रिपरिषद में फेरबदल हो सकता है. साथ ही, संसद के आगामी शीतकालीन सत्र से पहले राजनीतिक और प्रशासनिक गतिविधियों को लेकर भी अटकलें लगाई जा रही हैं.

लेकिन संभावित समयसीमा को लेकर सावधानी जरूरी है. जब तक प्रधानमंत्री कार्यालय या केंद्र सरकार की ओर से कोई आधिकारिक सूचना नहीं आती, तब तक फेरबदल की तारीख, शामिल होने वाले नेताओं और हटाए जाने वाले मंत्रियों के नामों को अंतिम नहीं माना जा सकता.

यह भी संभव है कि बदलाव एक साथ करने के बजाय अलग-अलग चरणों में जिम्मेदारियों के पुनर्वितरण के रूप में सामने आएं. इसका निर्णय पूरी तरह सरकार और भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की रणनीति पर निर्भर करेगा.

मंत्रिपरिषद में कितने मंत्री हो सकते हैं?

संविधान के अनुच्छेद 75(1A) के अनुसार, प्रधानमंत्री सहित केंद्रीय मंत्रिपरिषद में मंत्रियों की कुल संख्या लोकसभा के सदस्यों की कुल संख्या के 15 प्रतिशत से अधिक नहीं हो सकती. लोकसभा में 543 निर्वाचित सीटों के आधार पर यह सीमा 81 मंत्रियों की बनती है.

इसका अर्थ है कि मंत्रिमंडल में नए नेताओं को शामिल करने की गुंजाइश इस बात पर निर्भर करेगी कि उस समय मंत्रिपरिषद में कितने मंत्री हैं और कितने पद रिक्त हैं. यदि कई पद खाली होते हैं, तो नए चेहरों को शामिल करने के लिए अधिक अवसर मिल सकता है.

हालांकि, अधिकतम संवैधानिक सीमा का यह अर्थ नहीं है कि सरकार सभी पदों को भरना जरूरी समझेगी. मंत्रियों की वास्तविक संख्या और उनके विभागों का निर्धारण सरकार की प्रशासनिक और राजनीतिक जरूरतों के मुताबिक होगा. 

यह भी पढ़ें - दशहरा-दिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले? आज कैबिनेट में बोनस पर लग सकती है मुहर...

Continue reading on the app

  Sports

WI vs IND 4th T20: शाई होप के नाबाद शतक और कीमो पॉल के 5 विकेट के दम पर विंडीज जीता, सीरीज में 2-2 की बराबरी

India vs West Indies 4th T20, Match Reports: कप्तान शाई होप की नाबाद सेंचुरी के बाद कीमो पॉल के पांच विकेट हॉल की मदद से वेस्टइंडीज ने भारत को चौथे टी20 मैच में 24 रन से हरा दिया. इसके साथ वेस्टइंडीज ने 5 मैचों की सीरीज में 2-2 की बराबरी कर ली.भारत की ओर से संजू सैमसन ने 56 रन बनाए जबकि तिलक वर्मा 43 और नितीश रेड्डी 41 रन बनाकर आउट हुए. भारतीय टीम 19.4 ओवर में 223 रन ही बना सकी. Wed, 14 Oct 2026 23:14:43 +0530

  Videos
See all

परिवार सहित रामलीला देखने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। द्वारका, दिल्ली #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-14T17:44:04+00:00

Weather Update : मौसम विभाग की चेतावनी!, 15 और 16 अक्टूबर को बदलेगा मौसम | Weather Update | #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-14T17:45:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers