BFI महासचिव प्रमोद कुमार सस्पेंड:वित्तीय गड़बड़ी और अधिकारों के दुरुपयोग के आरोप, मोदी को पत्र लिखने के एक दिन बाद कार्रवाई
बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (BFI) के अध्यक्ष अजय सिंह ने महासचिव प्रमोद कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। प्रमोद कुमार पर कथित वित्तीय गड़बड़ी, जांच में सहयोग नहीं करने और अधिकारों के दुरुपयोग के आरोप हैं। उनके खिलाफ जांच पूरी होने तक निलंबन जारी रहेगा। मंगलवार को जारी आदेश में अजय सिंह ने कहा कि प्रमोद कुमार ने जरूरी मंजूरी के बिना प्रसारण व्यवस्था के लिए वर्क ऑर्डर जारी किया। जांच में सहयोग नहीं करने का आरोप प्रमोद कुमार पर नेशनल चैंपियनशिप रद्द होने की जांच में सहयोग नहीं करने का आरोप है। इसके अलावा, उन्होंने BFI अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए अनधिकृत बैठक बुलाने की कोशिश भी की। जांच पूरी होने तक निलंबन आदेश के मुताबिक, प्रमोद कुमार को महासचिव पद से तत्काल प्रभाव से अंतरिम रूप से निलंबित किया गया है। यह कार्रवाई जांच पूरी होने या सक्षम प्राधिकारी के आदेश में बदलाव अथवा उसे रद्द किए जाने तक लागू रहेगी। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि निलंबन अंतरिम कदम है, इसे आरोपों पर अंतिम फैसला नहीं माना जाएगा। मोदी को पत्र लिखने के एक दिन बाद कार्रवाई प्रमोद कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर BFI अध्यक्ष अजय सिंह और कार्यकारी निदेशक कर्नल अरुण मलिक पर आरोप लगाए थे। कुमार ने दावा किया था कि दोनों ने अजय सिंह के खिलाफ प्रस्तावित अविश्वास प्रस्ताव को रोकने के लिए उन्हें ‘आपराधिक धमकी’ दी। हालांकि, कर्नल अरुण मलिक ने इन आरोपों को ‘बेबुनियाद’ बताया था।
Honda की पहली Electric SUV की एंट्री तय! 2 दिसंबर को होगा डेब्यू, 400KM से ज्यादा होगी रेंज
Honda भारतीय बाजार में अपनी पहली इलेक्ट्रिक SUV लाने की तैयारी कर रही है. Honda 0 Alpha EV का 2 दिसंबर 2026 को भारत में डेब्यू होगा. इस अपकमिंग इलेक्ट्रिक SUV में 400 किलोमीटर से ज्यादा की संभावित रेंज और 60-75 kWh का बैटरी पैक मिल सकता है. राजस्थान में इसका प्रोडक्शन किया जाएगा. जानिए इसका डिजाइन कैसा होगा, कौन से फीचर्स मिल सकते हैं और Hyundai Creta Electric समेत किन SUVs से मुकाबला होगा.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News18











