Responsive Scrollable Menu

राहुल गांधी ने किया CJP को सपोर्ट, कहा-जंतर-मंतर पर तिरंगा लहराना जुर्म नहीं

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने जंतर-मंतर पर तिरंगा लहराने को लेकर गिरफ्तार किए गए सौरव दास और आशुतोष रांका का समर्थन किया है.

The post राहुल गांधी ने किया CJP को सपोर्ट, कहा-जंतर-मंतर पर तिरंगा लहराना जुर्म नहीं appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

Tenkasi से Kerala में खनिज परिवहन पर रोक जारी रहेगी: तमिलनाडु मंत्री

तमिलनाडु के पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री वी. के. राजीव ने कहा है कि तेनकासी जिले से पड़ोसी राज्य केरल में खनिज संसाधनों के परिवहन पर लगा प्रतिबंध जारी रहेगा। मंत्री ने मंगलवार को पत्रकारों से कहा कि केरल में खनिजों के परिवहन पर तीन महीने के लिए लगाई गई मौजूदा रोक नहीं हटाई जाएगी और यह आगे भी जारी रहेगी। राजीव ने कहा, ‘‘प्रतिबंध लागू है और यह जारी रहेगा।’’ मंत्री ने आगामी त्योहारों के मद्देनजर पर्यावरण से जुड़ी चिंताओं का जिक्र करते हुए लोगों से वायु एवं ध्वनि प्रदूषण कम करने के लिए पर्यावरण अनुकूल ‘हरित पटाखों’ का इस्तेमाल करने और तेज आवाज वाले पटाखों, विशेष रूप से पटाखों की लड़ियां जलाने से बचने की अपील की।

उन्होंने कहा कि तेनकासी पर्यावरण की दृष्टि से संवेदनशील जिला है, जहां बड़े पैमाने पर जंगल हैं और वन्यजीव भी पाए जाते हैं इसलिए त्योहार इस तरह मनाना जरूरी है कि वन्यजीवों को कोई परेशानी न हो। मंत्री ने बताया कि विभाग दीपावली के दौरान सुरक्षा बरतने और प्रदूषण पर नियंत्रण से संबंधित सलाह जल्द ही जारी करेगा। राजीव ने प्रदूषण कम करने और एकल इस्तेमाल वाले प्लास्टिक का उपयोग घटाने के प्रयासों का जिक्र करते हुए बताया कि पर्यावरण में प्राकृतिक रूप से नष्ट होने वाली वस्तुएं बनाने वाले उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिए ‘स्टार्टअप टीएन’ के अधिकारियों के साथ चर्चा की गई है।

उन्होंने कहा कि विवाह समारोह स्थलों के मालिकों को एकल इस्तेमाल वाली प्लास्टिक की बोतलों की जगह कागज के कप या पानी के जग इस्तेमाल करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। मंत्री ने बताया कि जिले के सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों को बार-बार इस्तेमाल की जा सकने वाली स्टील की पानी की बोतलें उपलब्ध कराने के लिए संभावित प्रायोजकों की मदद लेने पर भी विचार किया जा रहा है।

Continue reading on the app

  Sports

WI vs IND 4th T20: शाई होप के नाबाद शतक और कीमो पॉल के 5 विकेट के दम पर विंडीज जीता, सीरीज में 2-2 की बराबरी

India vs West Indies 4th T20, Match Reports: कप्तान शाई होप की नाबाद सेंचुरी के बाद कीमो पॉल के पांच विकेट हॉल की मदद से वेस्टइंडीज ने भारत को चौथे टी20 मैच में 24 रन से हरा दिया. इसके साथ वेस्टइंडीज ने 5 मैचों की सीरीज में 2-2 की बराबरी कर ली.भारत की ओर से संजू सैमसन ने 56 रन बनाए जबकि तिलक वर्मा 43 और नितीश रेड्डी 41 रन बनाकर आउट हुए. भारतीय टीम 19.4 ओवर में 223 रन ही बना सकी. Wed, 14 Oct 2026 23:14:43 +0530

  Videos
See all

Has the US stopped sharing intel with Ukraine? | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-14T20:05:01+00:00

Train accident in Pakistan, chaos ensues as it derails! | पाकिस्तान में ट्रेन हादसा #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-14T20:05:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers