Responsive Scrollable Menu

भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ आज पंजाब बंद:AAP और कांग्रेस ने समर्थन दिया; PSPCL की चेतावनी- हड़ताल करने वाले कर्मियों को बर्खास्त करेंगे

भारत और अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील के खिलाफ ट्रेड यूनियन, किसान संगठन और कर्मचारी संगठन आज हड़ताल पर हैं। इससे कई विभागों का कामकाज प्रभावित होगा। बैंक, पीएसपीसीएल, पंजाब रोडवेज, पीआरटीसी, पनबस समेत कई महकमों में कामकाज प्रभावित हो सकता है। ट्रेड यूनियनों ने पंजाब के अलग-अलग शहरों में धरने प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। बसें चलेंगी या नहीं इसका फैसला यूनियन नेता बाद में लेंगे। पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (PSPCL) के कर्मचारी संगठनों ने पूरे दिन हड़ताल पर रहने का ऐलान किया है। हालांकि, PSPCL ने चेतावनी दी है कि जो कर्मी हड़ताल में शामिल होगा, उसे नौकरी से भी निकाला जा सकता है। वहीं कर्मचारियों, किसानों व ट्रेड यूनियनों की हड़ताल को पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस का समर्थन भी मिल गया है। AAP ने अपने कार्यकर्ताओं को बंद में सहयोग करने का निर्देश दिया है। वहीं, कांग्रेस के केंद्रीय महासचिव वेणुगोपाल ने भी पूरे देश में बंद का समर्थन करने को कहा है। PSPCL ने कर्मियों के यह चेतावनी दी… कंट्रोल रूम स्थापित बिजली आपूर्ति की निगरानी के लिए पटियाला मुख्यालय में एक केंद्रीय कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है, जिसके मोबाइल नंबर 9646111229 और टेलीफोन नंबर 0175-2220853 पर आपातकालीन सूचना दी जा सकती है। चंडीगढ़ में सेक्टर-17 में करेंगे रैली चंडीगढ़ में भी फेडरेशन ऑफ यूटी एम्प्लाइज एंड वर्कर्स ने 12 फरवरी को पूर्ण हड़ताल और ब्रिज मार्केट, सेक्टर 17 में रैली का आह्वान किया है। इस हड़ताल में बिजली, पानी, स्वास्थ्य और परिवहन जैसे कई विभागों के कर्मचारी शामिल हो रहे हैं। बैंक कर्मी भारत नगर चौक में करेंगे रैली लुधियाना के अलग-अलग बैंकों के कर्मचारी संगठन भारत नगर चौक में रैली करेंगे। आज पूरे दिन बैंकों में कामकाज ठप रहेगा। बैंक कर्मचारी संगठनों ने मुख्यालय को इस संबंध में पहले ही नोटिस दिया है। मिड-डे मील पकाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था के निर्देश मिड-डे मील वर्कर भी भारत बंद के दौरान हड़ताल पर रहेंगे। पंजाब मिड-डे मील के जनरल मैनेजर ने सभी स्कूल प्रिंसिपल्स व हेडमास्टर्स को निर्देश दिए हैं कि सभी स्कूलों में मिड-डे मील पकाकर बच्चों को देना सुनिश्चित करें। मिड-डे मील पकाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करें।

Continue reading on the app

हरियाणवी आर्केस्ट्रा डांसर के मर्डर में खुलासा:सिरसा में पहले संबंध बनाए, छाती पर बैठकर बॉयफ्रेंड ने गला दबाया; बचने के लिए नाखून मारे

सिरसा में हरियाणवी आर्केस्ट्रा डांसर सिमरन उर्फ सिम्मी (34) के मर्डर केस में पोस्टमार्टम के दौरान कई नए खुलासे हुए। सिम्मी के बॉयफ्रेंड सुनील (40) ने उसकी छाती पर बैठकर गला दबाया। पोस्टमार्टम के दौरान छाती पर निशान मिले हैं। बचने के लिए सिम्मी ने काफी संघर्ष किया। उसने नाखून भी मारे। फॉरेंसिक टीम ने सिम्मी और उसके बॉयफ्रेंड के कपड़े और बिस्तर की चादर जांच के लिए लैब भेजी है। अंदेशा है कि मरने से पहले संबंध बनाए गए। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि दोनों में झगड़ा किस बात को लेकर हुआ, जिससे मर्डर की नौबत आई। फॉरेंसिक जांच में सामने आया कि सिमरन की हत्या के बाद बॉयफ्रेंड सुनील ने कंपलीट हैंगिंग की। उसने चौखट के साथ फंदा लगाया और पैरों से कुर्सी को दूर धकेल दिया, ताकि बचने की संभावना न बचे। फॉरेंसिक जांच व पोस्टमार्टम में हुए 5 बड़े खुलासे… जानिए…मर्डर-सुसाइड से पहले के 4 घंटे क्या हुआ सुनील से आर्केस्ट्रा के दौरान मुलाकात हुई पुलिस के मुताबिक, सुनील जींद जिले के ढाणी रामगढ़ का रहने वाला था। वह दो बच्चों का बाप था। वो जींद में ही किसी दुकान में काम करता था। दोनों की आर्केस्ट्रा के दौरान मुलाकात हुई थी। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी दोनों बात करते थे। तब से दोनों एक दूसरे से मिलते रहते थे। सुनील का भाई हरियाणा पुलिस में सिपाही है और पंचकूला में पोस्टेड है। मौसी ने कराई थी सिमरन की शादी सिमरन शुरू से रतिया में अपनी मौसी रणजीत कौर के पास रहती थी। उसकी मौसी ने ही करीब 12 साल पहले रतिया में वार्ड-13 के रवि कुमार से सिमरन की शादी करवाई थी। मगर सिमरन के आर्केस्ट्रा में काम करने और चरित्र पर शक के चलते दोनों के रिश्ते खराब हो गए। 5-6 साल पहले पंचायती तौर पर तलाक हो गया। सिमरन के दो बच्चे हैं, जिनमें 9 साल का बेटा और एक 5 साल की बेटी है। सिमरन बेटे को अपने पास रखती थी और सिरसा में ही हिसार रोड स्थित निजी स्कूल में पढ़ाती थी। बेटा स्कूल के हॉस्टल में रहता है। मौसी ले गई सिमरन का शव दोनों का पोस्टमार्टम बोर्ड द्वारा करवाया गया, जिसमें एक महिला डॉक्टर भी शामिल रही। पोस्टमॉर्टम के बाद सिमरन का शव रतिया निवासी उसकी मौसी और सुनील का शव उसके घरवाले ले गए। हालांकि, दोनों के परिजनों ने आपस में दूरी बनाए रखी। अब पढ़िए… मामले में पुलिस और डॉक्टरों ने क्या कहा -------------- यह खबर भी पढ़िए… हत्या से पहले आर्केस्ट्रा डांसर ने बॉर्डर-2 फिल्म देखी: सिरसा में बेटे संग गई थी; रूम पर आकर बॉयफ्रेंड से दूसरे युवक को लेकर झगड़ा हुआ हरियाणा के सिरसा में आर्केस्ट्रा डांसर सिमरन उर्फ सिम्मी के मर्डर केस में खुलासा हुआ है। सिमरन 9 फरवरी की रात को फिल्म 'बॉर्डर-2' देखने गई थी। इसके बाद उसने अपने 9 साल के बेटे को हॉस्टल में छोड़ा और रात 9 बजे खुद अपने कमरे पर लौट आई। (पूरी खबर पढ़ें)

Continue reading on the app

  Sports

Gold Rate 12 Feb 2026 : सोने के दाम गिरे, देखें गुरुवार का भोपाल-दिल्ली-जयपुर समेत कई शहरों का ताजा भाव, जानें चांदी सस्ती हुई या महंगी

आज वैलेंटाइन वीक का हग डे है, ऐसे में अगर आप 12 फरवरी 2026 को सोना या चांदी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो पहले ताजा भाव चेक कर लीजिए। गुरुवार सुबह सोने की कीमतों में ₹1200 प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है वहीं चांदी के दाम में ₹5000 प्रति किलो का उछाल … Thu, 12 Feb 2026 11:04:14 GMT

  Videos
See all

Kanpur Hit and Run Case LIVE: Shivam Mishra गिरफ्तार | Court | Lamborghini | New Video | UP Police #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-12T05:38:34+00:00

UP News: Muzaffarnagar में दो गुटों में खूनी संघर्ष, जमकर चले पत्थर, 3 लोग घायल #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-12T05:35:27+00:00

Rajya Sabha Budget Session LIVE: राज्यसभा का बजट सत्र LIVE | Budget 2026 | Mallikarjun Kharge #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-12T05:36:07+00:00

Shankarcharya Vs CM Yogi: शंकराचार्य ने CM योगी पर लगाया बड़ा आरोप #short #viral #timesnownavbharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-12T05:33:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers