सिंगर जैस्मिन सैंडलस को फैंस ने रियल लाइफ धुरंधर बताया:शो में लड़कियां छेड़ने पर परफॉर्मेंस रोकी, बोली- पहले इन लड़कों को बाहर निकालो
पंजाबी सिंगर जैस्मिन सैंडलस ने दिल्ली में चल रहे लाइव शो में लड़कियों से की गई छेड़छ़ाड़ का मंच से विरोध किया और उन लड़कों को शो से बाहर करवा दिया। जैस्मिन सैंडलस का वीडियो वायरल हुआ तो उनके फेंस ने उन्हें रियल लाइफ धुरंधर बोलना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया पर वायरल पंजाबी सिंगर के वीडियो क्लिप पर उनके फेंस जमकर कमेंट कर रहे हैं और फेंस यहां तक कह रहे हैं कि यहां तो लोगों को सिविक सेंस सिखाने पड़ते हैं। जैस्मिन ने शो के दौरान छेड़छाड़ करने वालों की जिस तरह से क्लास लगाई वो काबिलेतारीफ है। जैस्मिन सैंडलस की फैन मीनाक्षी गोयल ने वायरल वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि “कोई अभद्र भाषा नहीं… कोई चिल्लाना नहीं… कोई ड्रामा नहीं… बस एक बुनियादी सिविक अपील और सख्त रुख। जैस्मिन को सलाम है। वुमन इंपावरमेंट को सही तरीके से डिफाइन किया। रियल लाइफ धुरंधर हो। पहले जानिए, लाइव शो में जैस्मिन ने क्या कहा जैस्मिन स्टेज पर परफॉर्म कर रही थी, अचानक उन्होंने सॉन्ग रोका और मंच से आयोजकों को कहा कि “इन दो लोगों को बाहर निकालें… ये महिलाओं को परेशान कर रहे हैं। जैस्मिन यहीं नहीं रुकी उन्होंने आगे कहा कि जब तक महिलाएं सुरक्षित महसूस नहीं करेंगी, वह परफॉर्म नहीं करेंगी। उनके इस फैसले का वहां मौजूद दर्शकों ने भी समर्थन किया और तालियों के साथ उनकी सराहना की। जैस्मिन सैंडलस का यह लाइव शो 7 फरवरी को दिल्ली में था। जैस्मिन का इवेंट मैनेजरों को भी सीधा संदेश लाइव शो के दौरान लड़कियों से छेड़छाड़ की घटनाएं होने से कई बार बड़े विवाद हो जाते हैं। जैस्मिन ने इस शो में जिस तरह से मंच से बेबाक तरीके से शरारती तत्वों को बाहर निकालने के लिए कहा और इससे इवेंट मैनेजमेंट कंपनियों को भी उन्होंने सीधा संदेश दिया कि कार्यक्रमों में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए अन्यथा वह परफॉर्म नहीं करेंगी। पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री को जैस्मिन को बेबाक अंदाज के लिए जाना जाता है। जैस्मिन के लिए फैंस ने क्या कहा निहामन : यहां ये दिल जीत गई शुभम सुंबरिया: “इसकी सराहना की जानी चाहिए, और इन लोगों को पुलिस के हवाले किया जाना चाहिए।” विनीत मोंगिया: यहां लोगों को सिविक सेंस सिखानी पड़ती है। कायरा कपूर: “बहुत अच्छा… हमें इनके लिए एक विशेष सेल बनाना चाहिए ताकि 2 दिन के भीतर ही कार्रवाई/सख्त निपटारा हो और बाकी लोग इससे सबक लें।” 'धुरंधर 2' के टाइटल ट्रेक से चर्चा में आई जैस्मिन सैंडलस पंजाबी सिंगर के तौर पर अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं। बॉलीवुड में धुरंधर-2 के टाइटल ट्रेक से वो चर्चा में आई। उन्होंने इस टाइटल ट्रैक को अपनी उसी जानी-मानी 'पावरफुल' और 'रॉ' (raw) आवाज में गाया है, जो फिल्म के जासूसी और एक्शन वाले माहौल पर बिल्कुल फिट बैठता है। फिल्म के संगीतकार शाश्वत सचदेव ने जैस्मिन की आवाज के साथ इलेक्ट्रॉनिक और पंजाबी फोक का एक बेहतरीन फ्यूजन बनाया है। यार मिले ना मिले, तरस, इललगील वेपन 2.0 जैसे गीत का चुकी हैं।
पंजाबी सॉन्ग की फैन हुई रसियन फिगर स्केटर:‘ना दे दिल परदेसी नूं’ सॉन्ग पर बर्फ में स्केटिंग प्रैक्टिस की; बोलीं- इससे एनर्जी मिलती है
रूसी फिगर स्केटर और ओलिंपियन अनास्तासिया गुबानोवा इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह मशहूर पंजाबी गायक मोहम्मद सदीक के गीत ‘ना दे दिल परदेसी नूं’ पर बर्फ पर स्केटिंग की प्रैक्टिस करती नजर आ रही हैं। गुबानोवा का कहना है कि पंजाबी गीतों की जोशीली बीट उन्हें प्रैक्टिस के दौरान खास ऊर्जा देती है। इतना ही नहीं, वह भारतीय संस्कृति की भी प्रशंसक हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर लाल ड्रेस और माथे पर बिंदी लगाए एक वीडियो पोस्ट किया, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। गुबानोवा ने 6 फरवरी को शुरू हुए विंटर ओलिंपिक में हिस्सा लिया था। वह ओलिंपिक में सिल्वर मेडल जीत चुकी हैं। 32 सेकेंड की क्लिप वायरल हुई करीब 32 सेकेंड का यह वीडियो 8 फरवरी का है। इस वीडियो में गुबानोवा बर्फ पर शानदार मूव्स और जंप्स करती नजर आती हैं। स्केटिंग जैसे यूरोपीय खेल के साथ पंजाबी लोक संगीत का यह मेल दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है। गाने की हर बीट पर उनके स्टेप्स की मैचिंग उनकी महारत को दर्शाता है। लाल ड्रेस और बिंदी में दिखीं देसी अंदाज में विदेशी स्केटर होने के बावजूद अनास्तासिया ने भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान दिखाया। लाल ड्रेस और माथे पर सजी बिंदी ने उनके लुक को खास बना दिया। उनके हाव-भाव और प्रस्तुति में भी भारतीय अंदाज की झलक साफ दिखाई दी, जिसने भारतीय दर्शकों को भावनात्मक रूप से जोड़ दिया। पंजाबी गीतों से मिलती है खास ऊर्जा पंजाबी संगीत अपनी थाप और ऊर्जा के लिए जाना जाता है। गुबानोवा ने जिस तरह हर बीट के साथ अपनी स्केटिंग की गति और मूवमेंट को मैच किया, वह देखने लायक था। संगीत और स्केटिंग का यह संगम ही इस वीडियो की लोकप्रियता की बड़ी वजह बना। शाहरूख की मूवी के गाने पर परफॉर्म कर चुकीं यह पहली बार नहीं है जब गुबानोवा ने भारतीय संगीत पर प्रस्तुति दी हो। इससे पहले भी वह शाहरुख खान की फिल्म अशोका के प्रसिद्ध गीत ‘सन सनाना’ पर परफॉर्म कर चुकी हैं, जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था। 2026 के विंटर ओलिंपिक खेलों में भारत का कोई फिगर स्केटर शामिल नहीं है। हालांकि, अनास्तासिया की इस प्रस्तुति ने भारतीय दर्शकों को खास जुड़ाव का एहसास कराया। 2023 की यूरोपीय चैंपियन रह चुकीं गुबानोवा अनास्तासिया गुबानोवा 2023 की यूरोपीय चैंपियन रह चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने 2024 और 2025 में लगातार दो बार यूरोपीय रजत पदक अपने नाम किया है। अपनी तकनीकी कुशलता के साथ-साथ वह अपने 'क्रिएटिव और एक्सपेरिमेंटल' गानों के सिलेक्शन के लिए जानी जाती हैं। देखिए स्केटर की प्रैक्टिस के PHOTOS…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 




















