Responsive Scrollable Menu

नीले ड्रम वाली मुस्कान, प्रेमी साहिल को आज सजा होगी:मेरठ कोर्ट- बात रखने का आखिरी मौका देगी; पति सौरभ को टुकड़े में काटा था

मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में आज बुधवार को फैसला आएगा। पति सौरभ को टुकड़ों में काटकर ड्रम में भरने वाली मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को सजा सुनाई जाएगी। जिला जज अरविंद कुमार मिश्रा सजा सुनाने से दोनों को पहले अपना पक्ष रखने का आखिरी मौका भी देंगे। 30 सितंबर को कोर्ट ने मुस्कान और साहिल को सौरभ की हत्या का दोषी ठहराया था। कोर्ट ने माना था कि दोनों ने मिलकर सौरभ की हत्या की और शव के टुकड़े करके नीले ड्रम में छिपा दिए थे। सौरभ राजपूत की हत्या 3 मार्च, 2025 को हुई थी। जुलाई 2025 में जिला जज की कोर्ट में ट्रायल शुरू हुआ था। पुलिस ने एक हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल की थी। सौरभ की मां ने कहा- मेरे बेटे के हत्यारों को फांसी नहीं हुई तो हम सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। न्याय की लड़ाई का अंत तभी होगा, जब मुस्कान-साहिल को फांसी दी जाएगी। तभी सौरभ की आत्मा को शांति मिलेगी। जज बोले- आप दोनों ने ही सौरभ की हत्या की थी 30 सितंबर को हुई सुनवाई में जिला जज अरविंद कुमार मिश्रा ने कहा था- सबूतों से साबित होता है कि मुस्कान और साहिल ने मिलकर सौरभ की हत्या की। इसके बाद साक्ष्य मिटाने के लिए शव को नीले ड्रम में भर दिया। जज ने कहा- ऐसे अपराधों से समाज में डर और असुरक्षा पैदा होती है। इसका असर लोगों की सोच पर पड़ता है। अपराध बढ़ना चिंता की बात है। न्याय व्यवस्था की जिम्मेदारी लोगों में सुरक्षा का भरोसा बनाए रखना है। कोर्ट को अपराध और आरोपी को सजा देने के साथ आरोपी के अधिकारों और समाज के हितों का भी ध्यान रखना होता है। मुस्कान-साहिल केस का ट्रायल तत्कालीन जिला जज रजत जैन के कार्यकाल में शुरू हुआ था। उनके ट्रांसफर के बाद संजीव कुमार जिला जज बने। अब उनके ट्रांसफर के बाद जिला जज अरविंद कुमार मिश्रा इस मामले में सजा सुनाएंगे। 22 गवाहों के बयान, कोर्ट ने दोनों को दोषी माना इस मामले में अब तक 22 गवाहों के बयान दर्ज किए गए हैं। अभियोजन पक्ष के मुताबिक, गवाहों की गवाही और अन्य सबूतों के आधार पर मुस्कान और साहिल को दोषी ठहराया गया। जांच में सामने आया कि हत्या से पहले चाकू, उस्तरा, सीमेंट, बालू और नीला ड्रम खरीदा गया था। पुलिस और फोरेंसिक टीम की गवाही में घटनास्थल से मिले सबूतों का ब्योरा दिया गया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भी धारदार हथियारों से चोट लगने की पुष्टि हुई। इन सबूतों के आधार पर कोर्ट ने दोनों को सौरभ की हत्या का दोषी करार दिया था। मुस्कान ने कैसे सौरभ का मर्डर किया, पढ़िए अब पढ़िए 12 गवाहों की गवाही… 1. मुस्कान और साहिल ने मेरे भाई को मारा: सौरभ के भाई बबलू राजपूत की कोर्ट में 8 बार गवाही हुई। उसने कहा- मेरे भाई से मेरी बात नहीं हो पा रही थी। 17 मार्च को किसी ने बताया कि भाई की बॉडी उसके घर में पड़ी है। जब मैं गया तो वहां एक लाश थी, जो मेरे छोटे भाई सौरभ की थी। हत्या मेरे भाई की पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल ने की थी। 2. लाश को नीले ड्रम में छिपाया गया: हेड मोहर्रिर बृजेश कुमार ने कहा- केस की मैंने तहरीर लिखी थी। ब्रह्मपुरी में एक घर में नीले रंग के ड्रम में लाश मिली थी। इसके बाद मृतक सौरभ के भाई राहुल ने तहरीर (शिकायत) लिखवाई थी। इसमें मुस्कान के अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर पति सौरभ की हत्या करने की बात सामने आई थी। 3. मुस्कान ने प्रेमी के साथ मिलकर बेटे को मार डाला 4. दोस्त सौरभ ने कहा- मैंने साहिल को देखा 5. मुस्कान-साहिल बालू-सीमेंट ले गए थे: बिल्डिंग मैटेरियल व्यापारी आशू ने बताया- मेरी शारदा रोड पर बालू-सीमेंट बेचने की दुकान है। मेरे यहां एक लड़का-लड़की ई-रिक्शा में आए थे। उन्होंने मुझसे 1 बोरी बालू और 2 बोरी सीमेंट खरीदा। उसे रिक्शा में लेकर गए थे। मुझे नहीं पता था कि ये लोग सीमेंट-बालू क्यों ले जा रहे? नॉर्मल कस्टमर की तरह मैंने उनको सीमेंट, बालू बेचा था, जिसकी डिटेल भी मेरे पास है। 6. मैंने सिर्फ बुखार-सिरदर्द की दवाएं लिखीं: डॉ. अरविंद ने कहा- मुस्कान मेरे पास चेकअप कराने आई थी। उसने मुझे बताया कि उसे बुखार है, मन अच्छा नहीं लग रहा। तब मैंने उसे अपने पर्चे पर दवाएं लिखकर दी थी। इसमें मैंने बुखार और सिरदर्द की दवाएं लिखी थीं। मैंने अपने पर्चे में कहीं भी नशे की दवा मिजोलम नहीं लिखी थी। जो मुस्कान ने दवा दुकान से खरीदा, वो दवाएं मैंने नहीं लिखी थी। 7. ड्रम में सिरकटी लाश थी: ड्रम काटने वाले अशोक ने कोर्ट में बताया कि ब्रह्मपुरी थाना पुलिस ने उन्हें सूचना देकर बुलाया था। पुलिसकर्मी उन्हें मेडिकल अस्पताल की मोर्चरी ले गए, जहां एक नीला ड्रम रखा था। पुलिस ने उनसे ड्रम काटने को कहा। अशोक ने बताया कि उन्होंने पहले ड्रम का ढक्कन खोलने की कोशिश की, लेकिन वह जाम था। इसके बाद उन्होंने ड्रम को लंबाई में काटना शुरू किया। पुलिस की मौजूदगी में ड्रम काटने पर उसके अंदर जमा हुआ सीमेंट मिला। उन्होंने बताया कि सीमेंट के अंदर तकिए के दो खोल और शव के अवशेष मिले। साथ ही उस्तरा और चाकू भी मिला। 8. तीन टुकड़ों में मिली थी सौरभ की लाश: पंचनामा भरने वाले दरोगा धर्मेंद्र गौड़ ने बताया- प्लास्टिक के नीले ड्रम के अंदर एक युवक की सीमेंट में जमी लाश मिली थी। ड्रम को लेबर से कटवाया था। जिसके अंदर 3 टुकड़ों में सौरभ की लाश मिली थी। लगातार सीमेंट में दबे रहने से लाश जगह-जगह से सफेद हो चुकी थी। 9. काफी बेरहमी से हत्या की गई: पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टर ने कहा- नीले ड्रम के अंदर से सौरभ नाम के लड़के की लाश निकली थी। हाथ, कलाई, सिर कटा हुआ था। एक तरफ धड़ था। सौरभ के शरीर पर चाकू से 3 बार वार किया गया था। उसके निशान थे। उसकी बॉडी में नशीला पदार्थ (कुछ खाना) निकला था। जो मरने से पहले खाया गया था। उसकी बड़ी बेरहमी से हत्या की गई थी। 10. दोनों दोबारा घूमने जाने के लिए कह रहे कैब ड्राइवर अजब सिंह ने बताया- 11. मैंने ही कॉल डिटेल रिपोर्ट दी थी: रिलायंस जियो इंफोकॉन लिमिटेड के अल्टरनेट नोडल अफसर लोकेश कुमार ने बताया- पुलिस की तरफ से हमसे कुछ नंबरों की कॉल डिटेल मांगी गई थी। इस कॉल डिटेल की रिपोर्ट और मोबाइल लोकेशन हमने दी थी। ये बातचीत मुस्कान और साहिल के बीच की है। साथ ही सौरभ की भी कॉल डिटेल उसमें शामिल है। 12. खुद को पति-पत्नी बताया था: शिमला में होटल लॉर्डस ग्रे के मैनेजर देवेंद्र ने बताया- मुस्कान-साहिल दोनों हमारे होटल में आकर रुके थे। दोनों ने एक-दूसरे को पति और पत्नी बताया था। आधार कार्ड भी जमा किया था। दोनों ने हमें बताया था कि वो हसबैंड-वाइफ हैं। इसके बाद रुके थे।

Continue reading on the app

नवी पिल्ले को नोबेल सम्मान मिलने से तमिलनाडु के पैतृक गांव वट्टलगुंडु में खुशी की लहर, परिवार ने जताया गर्व

नवी पिल्ले को नोबेल सम्मान मिलने से तमिलनाडु के पैतृक गांव वट्टलगुंडु में खुशी की लहर, परिवार ने जताया गर्व

Continue reading on the app

  Sports

अभिषेक शर्मा का वर्ल्ड रिकॉर्ड... 69वां छक्का जड़कर रचा इतिहास, 4 साल पुराना विश्व कीर्तिमान स्वाहा

Abhishek Sharma world records: अभिषेक शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक नया इतिहास रच दिया है. हैदराबाद में वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में अपना 69वां छक्का जड़कर उन्होंने एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. इस मामले में उन्होंने भारतीय पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 2022 में 68 छक्के जड़े थे. साल 2026 अभिषेक के लिए बेहद शानदार रहा है. Wed, 14 Oct 2026 22:33:59 +0530

  Videos
See all

Anger erupts in Mansa over Parvinder Jhota's death | परविंदर झोटा की मौत पर मानसा में फूटा गूस्सा #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-14T21:20:12+00:00

Houthis Saudi War : AI की मदद से हूतियों ने बनाया नया हथियार! | Houthi | Military Technology #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-14T21:30:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers