Responsive Scrollable Menu

वेस्टइंडीज के शाई होप, अल्जारी जोसेफ टेस्ट सीरीज से बाहर:केविन विकहम को पहली बार मौका, कीमो पॉल टीम में शामिल

वेस्टइंडीज के शाई होप और अल्जारी जोसेफ बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट की सीरीज से बाहर हो गए हैं। 23 साल के टॉप ऑर्डर बैट्समैन केविन विकहम को पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। ऑलराउंडर कीमो पॉल को भी टीम में लिया गया है। क्रिकेट वेस्टइंडीज (CWI) ने बताया कि जोसेफ को मेडिकल टेस्ट और विशेषज्ञों की सलाह के बाद हटाया गया। बोर्ड ने चोट के खतरे को देखते हुए उनका वर्कलोड कार्यभार कम करने का फैसला किया। फिलहाल, कैरेबियाई टीम भारतीय दौर पर है। उसे 28 अक्टूबर से बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज खेलनी है। विंडीज क्रिकेट ने इस पोस्ट के जरिए टीम घोषित की… जोसेफ को चोट के खतरे से बचाने का फैसला CWI ने कहा कि जोसेफ को टीम से हटाने का फैसला उनकी सहमति से लिया गया है। बोर्ड ने वर्कलोड के कारण चोट के खतरे को कम करने के लिए यह कदम उठाया। बोर्ड ने कहा- बांग्लादेश में लगातार दो टेस्ट मैचों के लिए तेज गेंदबाजों को लंबे समय तक बार-बार तेज गेंदबाजी करनी पड़ती है। इससे छोटे सफेद गेंद वाले फॉर्मेट की तुलना में कार्यभार और चोट का खतरा काफी ज्यादा होता है। CWI ने कहा कि तीनों फॉर्मेट में लगातार खेलने के बाद शाई होप को आराम दिया गया है। बोर्ड उनके कार्यभार और स्वास्थ्य का ध्यान रख रहा है। यह फैसला फरवरी 2027 में होने वाले ODI वर्ल्ड कप क्वालिफायर्स को देखते हुए लिया गया है। कोच डैरेन सैमी ने जीत को बताया जरूरी मुख्य कोच डैरेन सैमी ने कहा, ‘वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप चक्र की शुरुआत में हमने कुछ लक्ष्य तय किए थे। इनमें रैंकिंग के ऊपरी आधे हिस्से में जगह बनाना भी शामिल था।’ उन्होंने कहा, ‘यह सीरीज जीतने से हम उस लक्ष्य के करीब पहुंचेंगे। बांग्लादेश को उसकी घरेलू परिस्थितियों में खेलना चुनौतीपूर्ण होगा। हम इसके लिए तैयार हैं।’ बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट 28 अक्टूबर से ढाका में खेला जाएगा। दूसरा टेस्ट 5 नवंबर से सिलहट में शुरू होगा। बांग्लादेश टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की 15 सदस्यीय टीम: रोस्टन चेज (कप्तान), जोमेल वॉरिकन (उपकप्तान), जोशुआ बिशप, जॉन कैंपबेल, टैगेनरीन चंदरपॉल, जोशुआ डा सिल्वा (विकेटकीपर), जस्टिन ग्रीव्स, कावेम हॉज, आमिर जांगू (विकेटकीपर), शमर जोसेफ, ब्रैंडन किंग, कीमो पॉल, केमार रोच, जेडन सील्स और केविन विकहम।

Continue reading on the app

इजराइल हूती विद्रोहियों के खिलाफ क्यों लड़ना चाहता है:अमेरिका के जरिए नेतन्याहू ने मदद का मैसेज भेजा, सऊदी ने इनकार किया

इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सऊदी अरब से हूतियों के खिलाफ सैन्य अभियान में इजराइल को शामिल करने की इजाजत मांगी है। इजराइली अखबार हारेत्ज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, नेतन्याहू ने यह प्रस्ताव अमेरिका की मध्यस्थता के जरिए सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के सामने रखा। हालांकि, सऊदी क्राउन प्रिंस ने इस प्रस्ताव का विरोध किया है। उन्हें डर है कि इजराइली सेना की भागीदारी से सऊदी अरब में जनता की नाराजगी बढ़ सकती है। इजराइल सऊदी के साथ संबंध मजबूत करना चाहता है सऊदी अरब यमन में सक्रिय हूती विद्रोहियों के खिलाफ सैन्य अभियान चला रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, इजराइल को उम्मीद थी कि सऊदी अरब के साथ सैन्य सहयोग से दोनों अमेरिकी सहयोगियों के संबंध मजबूत होंगे। इजराइल को यह भी उम्मीद थी कि इससे भविष्य में दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंध सामान्य करने का समझौता भी हो सकता है। ईरान समर्थित हूतियों को कमजोर करना चाहता है इजराइल हूती विद्रोहियों को ईरान का समर्थन हासिल है। वे इजराइल और क्षेत्र के कई देशों के लिए बड़ा सुरक्षा खतरा बन चुके हैं। हूतियों ने क्षेत्रीय समुद्री व्यापार और जहाजों को प्रभावित करने वाले हमले किए हैं। उन्होंने ईरान और उसके सहयोगियों के साथ जारी व्यापक टकराव के तहत इजराइल को भी निशाना बनाया है। इजराइल इस सैन्य अभियान में शामिल होकर हूतियों को कमजोर करना चाहता है। इजराइल सऊदी के साथ सैन्य तालमेल भी बढ़ा सकता है हूतियों की गतिविधियों से सऊदी अरब को भी खतरा रहा है। सऊदी अरब लंबे समय से अपनी दक्षिणी सीमा के पास हूतियों को सुरक्षा चुनौती मानता है। इजराइल सऊदी की मदद कर क्षेत्र की एक बड़ी अरब शक्ति के साथ सैन्य तालमेल भी बढ़ सकता है। हालांकि, इससे रियाद के सामने राजनीतिक जोखिम भी हैं। सऊदी अरब से जुड़े सैन्य अभियानों में इजराइली सेना की भागीदारी पर देश के अंदर और पूरे अरब जगत में विरोध हो सकता है। यह विरोध खास तौर पर तब बढ़ सकता है, जब फिलिस्तीनी मुद्दा अब भी हल नहीं हुआ है। सऊदी और इजराइल के बीच फिलिस्तीन को लेकर मतभेद सऊदी अरब और इजराइल के बीच औपचारिक राजनयिक संबंध नहीं हैं। हालांकि दोनों ईरान के खिलाफ एक ही रुख अपनाते हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प भी कई बार रियाद से इजराइल के साथ संबंध बनाने की अपील कर चुके है। इसके लिए अमेरिका ने अब्राहम समझौता भी लाया है। अब्राहम समझौते के तहत इजराइल ने 2020 में कई अरब देशों के साथ संबंध सामान्य किए थे। सऊदी अरब का कहना है कि इजराइल के साथ संबंध सामान्य करने का फैसला फिलिस्तीनी मुद्दे पर प्रगति से जुड़ा होना चाहिए। इसमें एक फिलिस्तीनी राज्य की स्थापना भी शामिल है। नेतन्याहू फिलिस्तीनी राज्य की स्थापना का विरोध करते रहे हैं। उन्होंने हालिया चुनाव प्रचार के दौरान भी अपना यही रुख दोहराया था।

Continue reading on the app

  Sports

WI vs IND 4th T20: शाई होप के नाबाद शतक और कीमो पॉल के 5 विकेट के दम पर विंडीज जीता, सीरीज में 2-2 की बराबरी

India vs West Indies 4th T20, Match Reports: कप्तान शाई होप की नाबाद सेंचुरी के बाद कीमो पॉल के पांच विकेट हॉल की मदद से वेस्टइंडीज ने भारत को चौथे टी20 मैच में 24 रन से हरा दिया. इसके साथ वेस्टइंडीज ने 5 मैचों की सीरीज में 2-2 की बराबरी कर ली.भारत की ओर से संजू सैमसन ने 56 रन बनाए जबकि तिलक वर्मा 43 और नितीश रेड्डी 41 रन बनाकर आउट हुए. भारतीय टीम 19.4 ओवर में 223 रन ही बना सकी. Wed, 14 Oct 2026 23:14:43 +0530

  Videos
See all

Congress Leader Statement | Aman Chopra | कांग्रेस नेता का झूठ पकड़ा गया! #shorts #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-14T18:44:00+00:00

तिराना में बवाल! छात्रों ने मंत्रालय पर फेंकीं ईंटें | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-14T18:50:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers