Responsive Scrollable Menu

Gautam Gambhir Birthday: कितनी है गौतम गंभीर की नेटवर्थ, उनकी प्रॉपर्टी और लग्जरी गाड़ियों के साथ डालिए करियर पर नजर

Gautam Gambhir Birthday: भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर आज अपना 45वां जन्मदिन मना रहे हैं. इंडियन क्रिकेट टीम आज अपने कोच को जीत के साथ तोहफा देना चाहेंगे. क्योंकि गौतम गंभीर इस समय इंडियन क्रिकेट टीम के साथ हैं. भारत और वेस्टइंडीज के बीच हैदराबाद में चौथा टी20 मुकाबला आज यानी 14 अक्टूबर को खेला जाने वाला है. ऐसे में आज गंभीर अपना जन्मदिन टीम इंडिया के साथ मनाने वाले हैं. भारतीय टीम वेस्टइंडीज को हराकर उन्हें जीत का तोहफा देना चाहेगी. 

गौतम गंभीर बतौर क्रिकेटर भारत के लिए बहुत सफल रहे हैं. उन्होंने टी20 विश्व कप 2007 के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ 75 और वनडे विश्व कप 2011 के फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ खेली 97 रन की मैच विनिंग पारी खेली, जो उनके क्रिकेट करियर की यादगार पारियों में शामिल हैं. तो आइए उनके जन्मदिन के मौके पर उनकी अहम पारियों और नेटवर्थ के बारे में जाने जाते हैं. 

कितनी है गौतम गंभीर की नेटवर्थ?

आपको बता दें कि, तमाम मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबकि, गौतम गंभीर की कुल नेटवर्थ लगभग 205 से 265 करोड़ रुपये यानी की करीब 32 मिलियन डॉलर) के बीच है. इस समय उन्हें बीसीसीआई से सैलरी के लिए रूप में लगभग सालाना 14 करोड़ रुपये भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच के रूप में मिलते हैं. गौतम गंभीर का दिल्ली के राजेंद्र नगर में 15 से 20 करोड़ रुपये का एक आलीशान घर है.

इसके साथ-साथ अनकी कई जगह पर प्रॉपर्टी भी हैं, जिसमें नोएडा और दिल्ली की कई अन्य जगहों पर उनके नाम प्रॉपर्टी और प्लॉट भी हैं. उनके कार कलेक्शन की बात करें तो, गंभीर के पास BMW 530D, ऑडी Q5 और महिंद्रा बोलोरो स्टिंगर जैसी लग्जरी गाड़ियां मौजूद हैं. इस सबके साथ ही उनकी अन्य कमाई का जरिए ब्रांड एंडोर्समेंट (विज्ञापन), कमेंट्री और व्यवसायिक निवेश है.

गौतम गंभीर की बेस्ट टेस्ट पारी

गौतम गंभीर की न्यूजीलैंड के नेपियर में 2009 में खेली गई 137 रन की पारी उनके टेस्ट करियर की सबसे बेस्ट पारियों में से एक है. न्यूजीलैंड ने उस टेस्ट में पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 619 रन बनाकर पारी घोषित कर दी थी. भारतीय टीम पहली पारी में 305 रन पर आउट होकर फॉलोऑन खेलने को मजबूर थी.  इसके बाद गंभीर चौथे विकेट के रूप में 436 गेंदों पर 137 रन की पारी खेलकर आउट हुए. 

गौतम गंभीर का क्रिकेटर करियर

भारत के लिए 2003 से 2016 के बीच बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज गंभीर ने 58 टेस्ट, 147 वनडे और 37 टी20 मैच खेले. टेस्ट में 9 शतक और 22 अर्धशतक की मदद से उन्होंने 4,154, वनडे में 11 शतक और 34 अर्धशतक लगाते हुए 5,238 रन और टी20 में 7 अर्धशतक लगाते हुए 932 रन बनाए है. गंभीर ने 2018 में संन्यास ले लिया था.

फॉर्मेट

करियर अवधि

मैच

पारियां

रन

सर्वोच्च स्कोर

औसत

गेंदें खेलीं

स्ट्राइक रेट

शतक

अर्धशतक

चौके

छक्के

टेस्ट

2004–16

58

104

4,154

206

42.0

8,067

51.5

9

22

518

10

वनडे

2003–13

147

143

5,238

150*

39.7

6,144

85.2

11

34

561

17

टी20 इंटरनेशनल

2007–12

37

36

932

75

27.4

783

119.0

0

7

109

—

ये भी पढ़ें : क्या बारिश में धुल जाएगा भारत-वेस्टइंडीज का चौथा टी20 मैच, जानिए कैसी है हैदराबाद की वेदर रिपोर्ट

Continue reading on the app

5जी अपनाने और डीपीआई में भारत दुनिया के लिए मिसाल, अगली कनेक्टिविटी क्रांति को दे सकता है दिशा : जीएसएमए चेयर

नई दिल्ली, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। जीएसएमए के चेयर गोपाल विट्टल ने बुधवार को कहा कि भारत में 5जी को तेजी से अपनाया जाना और डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (डीपीआई) की तैनाती यह दिखाती है कि किस तरह बड़े पैमाने, प्रतिभा और महत्वाकांक्षा के दम पर समावेशी विकास को आगे बढ़ाया जा सकता है और कनेक्टिविटी के अगले दौर को आकार दिया जा सकता है।

विट्टल ने कहा कि वैश्विक मानकों के तहत काम करने और विभिन्न बाजारों के बीच सहयोग बढ़ाने से नवाचार को तेज किया जा सकता है, विश्वास और मजबूती को बढ़ाया जा सकता है तथा यह सुनिश्चित किया जा सकता है कि कनेक्टिविटी के लाभ दुनिया भर तक पहुंचें।

जीएसएमए बोर्ड ने पिछले सप्ताह नई दिल्ली में बैठक कर कनेक्टिविटी के अगले दौर के लिए प्राथमिकताओं को तय किया।

एक बयान के अनुसार, आज भारत मोबाइल कनेक्टिविटी में अग्रणी है, जहां 1.2 अरब सक्रिय कनेक्शन हैं, जिनमें से 45 करोड़ 5जी कनेक्शन हैं। ये भारत की बढ़ती डिजिटल अर्थव्यवस्था को मजबूती दे रहे हैं। जीएसएमए बोर्ड को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित सरकार और उद्योग जगत के प्रमुख नेताओं से मुलाकात करने का अवसर भी मिला।

वैश्विक स्तर पर मोबाइल तकनीकों और सेवाओं ने वर्ष 2025 में 6 ट्रिलियन डॉलर का आर्थिक मूल्य सृजित किया, जो वैश्विक जीडीपी का 6.4 प्रतिशत है। यह योगदान 2030 तक बढ़कर 11.3 ट्रिलियन डॉलर पहुंचने का अनुमान है।

विभिन्न बाजारों में 5जी को तेजी से अपनाए जाने के बीच चर्चा इस बात पर केंद्रित रही कि टिकाऊ बाजार संरचनाएं नई तकनीकों में निवेश को कैसे समर्थन दे सकती हैं और नेटवर्क स्लाइसिंग जैसी उन्नत क्षमताएं व्यापक अर्थव्यवस्था के लिए कैसे मूल्य सृजित कर सकती हैं।

अनुमान है कि 2030 तक सभी मोबाइल कनेक्शनों में से 57 प्रतिशत 5जी पर आधारित होंगे। वहीं, ऑपरेटर 2025 से 2030 के बीच नेटवर्क विस्तार और उन्नयन पर 1.2 ट्रिलियन डॉलर का पूंजीगत निवेश करेंगे।

जीएसएमए ने कहा कि भारत में 5जी की तेज तैनाती लगातार निवेश और स्पष्ट बाजार दृष्टि से संभव हुई प्रगति का एक प्रमुख उदाहरण है।

जीएसएमए के महानिदेशक विवेक बद्रीनाथ ने कहा, भारत इस बात का ठोस उदाहरण है कि जब नीतिगत सुधार मोबाइल इंफ्रास्ट्रक्चर में अधिक निवेश को सक्षम बनाते हैं तो उसके क्या लाभ मिलते हैं। भारत और दुनिया भर में मोबाइल कनेक्टिविटी व्यवसायों, समुदायों और अर्थव्यवस्थाओं के लिए नए अवसर पैदा कर रही है।

उन्होंने कहा कि अगली प्राथमिकता 5जी के तेज विस्तार को वास्तविक मूल्य में बदलना है, साथ ही यह सुनिश्चित करना भी है कि अधिक से अधिक लोग डिजिटल अर्थव्यवस्था तक पहुंच सकें और उसका लाभ उठा सकें। इसके लिए निरंतर निवेश, सहयोगी नीतियों और व्यापक इकोसिस्टम के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता होगी।

बोर्ड ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के बढ़ते वैश्विक खतरे पर भी चर्चा की, जिससे निपटने के लिए जीएसएमए ने अपने यूनाइटेड अगेंस्ट स्कैम्स कार्यक्रम के तहत धोखाधड़ी रोकथाम को पूरे उद्योग की साझा प्राथमिकता बनाया है।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

अभिषेक शर्मा का वर्ल्ड रिकॉर्ड... 69वां छक्का जड़कर रचा इतिहास, 4 साल पुराना विश्व कीर्तिमान स्वाहा

Abhishek Sharma world records: अभिषेक शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक नया इतिहास रच दिया है. हैदराबाद में वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में अपना 69वां छक्का जड़कर उन्होंने एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. इस मामले में उन्होंने भारतीय पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 2022 में 68 छक्के जड़े थे. साल 2026 अभिषेक के लिए बेहद शानदार रहा है. Wed, 14 Oct 2026 22:33:59 +0530

  Videos
See all

President Trump has ousted Kimberly Guilfoyle as US ambassador to Greece - but who is she? #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-14T22:00:24+00:00

ChakraView | SIR पर संग्राम, CEC पर सवाल.. क्या विपक्ष की एकजुटता बदलेगी सियासी तस्वीर? #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-14T22:07:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers