पशुपालन विभाग भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, सपा सरकार से है कनेक्शन
उत्तर प्रदेश के पशुधन विभाग में हुई भर्ती में गड़बड़ी के मामले में सेवानिवृत्त IAS अधिकारी योगेश कुमार पर शिकंजा कस गया है. आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने लखनऊ निवासी रिटायर्ड आईएएस योगेश कुमार को इस भर्ती घोटाले में गिरफ्तार किया है. सपा सरकार के कार्यकाल में वे विभाग के प्रमुख सचिव रहे थे.
यह मामला वर्ष 2014 की उस भर्ती प्रक्रिया से जुड़ा है, जिसमें पशुधन विभाग के 1,198 पदों पर नियुक्तियां की गई थीं. इस प्रकरण की रिपोर्ट वर्ष 2017 में सौंपी गई थी. मामला आने के लगभग नौ साल बाद अब यह कार्रवाई हुई है.
भर्ती के समय प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार थी, इसलिए गिरफ्तारी के बाद इस मुद्दे पर राजनीतिक बयानबाजी तेज होने के आसार हैं. भर्ती में किस स्तर पर और किस तरह की अनियमितता हुई इस पर EOW की ओर से अभी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है. अधिकारियों के मुताबिक पूछताछ में मिलने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी.
खबर अपडेट की जा रही है
आईटी कंपनियों, एचडीएफसी बैंक के शेयर में तेजी से घेरलू बाजार शुरुआती गिरावट के बाद संभले
आईटी कंपनियों, एचडीएफसी बैंक के शेयर में तेजी से घेरलू बाजार शुरुआती गिरावट के बाद संभले
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
IBC24








