Responsive Scrollable Menu

जेल में रहेंगे कॉकरोच जनता पार्टी के ये नेता, पुलिस ने भेजा इतने दिन की हिरासत में, क्यों हुए गिरफ्तार

CJP Leaders Judicial Custody: जेल में रहेंगे कॉकरोच जनता पार्टी के ये नेता, पुलिस ने भेजा इतने दिन की हिरासत में, क्यों हुए गिरफ्तार

Continue reading on the app

OpenAI के बैठक कक्ष में गुप्त रिकॉर्डिंग डिवाइस लगाने पर इंजीनियर गिरफ्तार

कृत्रिम मेधा (एआई) कंपनी ओपनएआई के एक बैठक कक्ष में गुप्त रूप से रिकॉर्डिंग उपकरण लगाने के आरोप में कंपनी के एक इंजीनियर को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, उपकरण लगाने का उद्देश्य कंपनी की प्रौद्योगिकी से जुड़ी संवेदनशील बातचीत को रिकॉर्ड करना था।

सैन फ्रांसिस्को की संघीय अदालत में दायर आपराधिक शिकायत के मुताबिक, ‘चैटजीपीटी’ बनाने वाली कंपनी ओपनएआई के एक बैठक कक्ष में रिकॉर्डिंग उपकरण मिलने के करीब एक सप्ताह बाद शुक्रवार को कंपनी के कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी की पहचान सऊदी अरब के नागरिक अब्दुल रहमान अलफोजान (35) के रूप में हुई है। शिकायत के अनुसार, 30 सितंबर को बैठक कक्ष में टेलीविजन के पीछे लगे यूएसबी पोर्ट में रिकॉर्डिंग उपकरण मिला था।

इसे टॉयलेट पेपर में लपेटकर छिपाया गया था। इस बैठक कक्ष का इस्तेमाल कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी करते हैं। शिकायत में कहा गया है कि जिस समय बैठक कक्ष में रिकॉर्डिंग उपकरण लगाया गया था, उस समय वहां निगरानी के लिए कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं था लेकिन कार्यालय के सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग से पता चला कि अलफोजान पिछले महीने करीब 12 बार उस बैठक कक्ष के आसपास देखा गया था जबकि उसे न तो उस स्थान पर जाने की अनुमति थी और न ही वहां होने वाली बैठकों में शामिल होने का अधिकार था।

अलफोजान मंगलवार को पहली बार अदालत में पेश हुआ। उस पर बातचीत को गुप्त रूप से रिकॉर्ड करने के लिए इलेक्ट्रॉनिक, यांत्रिक या किसी अन्य उपकरण का इस्तेमाल करने या ऐसा करने की कोशिश करने का आरोप है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उसकी ओर से पैरवी करने के लिए कोई वकील मौजूद है या नहीं।

उसे 19 अक्टूबर को दोबारा अदालत में पेश किया जाना है। अदालत में दायर शिकायत में कंपनी का नाम सीधे तौर पर नहीं लिया गया है। हालांकि, ओपनएआई ने एक अलग बयान में पुष्टि की कि उसके एक कार्यालय में छिपाकर लगाया गया रिकॉर्डिंग उपकरण मिला था।

कंपनी ने इसकी सूचना संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) को दी थी और संबंधित कर्मचारी को नौकरी से बर्खास्त कर दिया था।

Continue reading on the app

  Sports

IPL Trade: टी नटराजन को दिल्ली कैपिटल्स ने छोड़ा, 5.75 करोड़ रुपये सैलरी कम हुई

कुलदीप यादव के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने अपने एक और बेहतरीन गेंदबाज को ट्रेड कर दिया है. टी नटराजन आईपीएल 2027 में हैदराबाद के लिए खेलेंगे. Wed, 14 Oct 2026 17:23:25 +0530

  Videos
See all

Delhi Breaking News Live : अभी-अभी दिल्ली से आई बड़ी खबर | CJP Protest | Delhi Police | Rahul Gandhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-14T12:14:57+00:00

UP Election: BJP में शामिल हुए सपा के 3 MLA, Rakesh Pratap Singh, Abhay Singh, Vinod Chaturvedi #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-14T12:14:22+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers