Responsive Scrollable Menu

RBI के दखल से मजबूत हुआ Rupee, शुरुआती कारोबार में Dollar के मुकाबले 94.92 पर पहुंचा

रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में 44 पैसे मजबूत होकर 94.92 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के हस्तक्षेप से डॉलर की निकट अवधि की मांग कम होने और विदेशी मुद्रा बाजार में सट्टेबाजी पर अंकुश लगने से घरेलू मुद्रा को समर्थन मिला। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि डॉलर के मुकाबले रुपये में पिछले तीन कारोबारी सत्रों में करीब दो प्रतिशत की मजबूती आई है।

बुधवार को भी कारोबार की शुरुआत सकारात्मक रही। इसकी मुख्य वजह बाजार में उतार-चढ़ाव सीमित करने और सट्टेबाजी पर अंकुश लगाने के लिए आरबीआई द्वारा लागू किए गए नियामकीय उपाय हैं। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 95.05 प्रति डॉलर पर खुला।

इसके बाद मजबूत होकर 94.92 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 44 पैसे की बढ़त है। रुपया मंगलवार को 42 पैसे की बढ़त के साथ 95.36 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी मुद्रा की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ 102.11 पर रहा।

घरेलू शेयर बाजार में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 32.96 अंक टूटकर 73,000.82 अंक पर और निफ्टी 32.65 अंक फिसलकर 22,688.75 अंक पर आ गया। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल का भाव वायदा कारोबार में 0.57 प्रतिशत बढ़कर 106.29 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को शुद्ध रूप से 1,305.13 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Continue reading on the app

फ्लाई-दुबई कांड में अब NIA की एंट्री, कैप्टन स्मित मच्छड़ से UAE जाकर बयान लेगी एजेंसी, सामने आएंगे नए राज?

फ्लाई-दुबई कांड में अब NIA की एंट्री हो गई है. एजेंसी केंद्र सरकार से अनुमति लेकर UAE में कैप्टन स्मित मच्छड़ का बयान दर्ज करना चाहती है. 30 सितंबर को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट FZ-1073 में ओमानी सह-पायलट हमाम अल-हमामी ने कथित तौर पर क्रैश एक्स से पायलट पर हमला किया था. इसके बावजूद स्मित मच्छड़ ने कॉकपिट का दरवाजा खोला और यात्रियों व क्रू को हमलावर पर काबू पाने में मदद मिली. विमान की सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. अब NIA बड़ी साजिश की आशंका की जांच कर रही है. एजेंसी UAE के जांच अधिकारियों से जानकारी लेने के साथ गिरफ्तार सह-पायलट से पूछताछ की अनुमति भी मांग सकती है.

Continue reading on the app

  Sports

IPL Trade: टी नटराजन को दिल्ली कैपिटल्स ने छोड़ा, 5.75 करोड़ रुपये सैलरी कम हुई

कुलदीप यादव के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने अपने एक और बेहतरीन गेंदबाज को ट्रेड कर दिया है. टी नटराजन आईपीएल 2027 में हैदराबाद के लिए खेलेंगे. Wed, 14 Oct 2026 17:23:25 +0530

  Videos
See all

Delhi Breaking News Live : अभी-अभी दिल्ली से आई बड़ी खबर | CJP Protest | Delhi Police | Rahul Gandhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-14T12:14:57+00:00

UP Election: BJP में शामिल हुए सपा के 3 MLA, Rakesh Pratap Singh, Abhay Singh, Vinod Chaturvedi #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-14T12:14:22+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers